Friday, February 11, 2022

आईपीएल नीलामी : क्रिकेटरों पर होगी धनवर्षा, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और ईशान किशन बिक सकते हैं सबसे महंगे February 10, 2022 at 10:08PM

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की आखिरी मेगा नीलामी (IPL Mega Auction) शनिवार को होगी जिसमें श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) जैसे खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजी की नजरें होंगी इस साल इस से ज्यादा क्रिकेटर दस करोड़ से अधिक में बिक सकते हैं । गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Supergiants) के जुड़ने के बाद दस टीमों की लीग के लिए दो दिवसीय नीलामी में 590 क्रिकेटरों की बोली लगेगी जिसमें 227 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। शार्दुल पर लग सकता है 20 करोड़ का दांव इस साल दस से ज्यादा क्रिकेटरों पर दस करोड़ से अधिक की बोली लग सकती है और कुछ तो 20 करोड़ के आसपास भी जा सकते हैं। अय्यर सबसे महंगे (Shreyas Iyer Costliest) साबित हो सकते हैं जबकि शार्दुल (Shardul Thakur) और ईशान किशन (Ishan Kishan) पर भी अच्छी बोली लगने की उम्मीद है। अगर इनके लिए फ्रेंचाइजी में होड़ लग जाती है तो दाम काफी ऊपर जा सकते हैं। इनके अलावा दीपक चाहर (Deepak Chahar) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को भी दस करोड़ से अधिक मिलने की उम्मीद है। मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज और स्पिनर्स की जरूरत! महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स), विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर) और रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) को उनकी टीमों ने बरकरार रखा है । टीमों की नजरें मध्यक्रम के बल्लेबाजों, कलाई के स्पिनरों और हरफनमौलाओं पर रहेंगी । केएल राहुल सबसे महंगे रिटेंशन, टीमों को चाहिए 'गेम चेंचर' केएल राहुल (17 करोड़) रिटेंशन में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं । दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान अय्यर पंजाब किंग्स (72 करोड़ पर्स), सनराइजर्स हैदराबाद (68 करोड़ पर्स) और राजस्थान रॉयल्स (62 करोड़ रूपये पर्स) जैसी टीमों को लुभा सकते हैं । इन टीमों को मध्यक्रम में ‘गेम चेंजर’ खिलाड़ी की जरूरत है। क्या होगी टीमों की 'रणनीति' धोनी की चेन्नई टीम जांचे परखे खिलाड़ियों पर भरोसा करेगी जबकि पंजाब और राजस्थान जैसी टीमें आदतन बचे हुए खिलाड़ियों में से चयन पर जोर देंगी । कोलकाता नाइट राइडर्स के पास मुंबई के पूर्व रणजी धुरंधर अभिषेक नायर हैं जो सीईओ वेंकी मैसूर के सबसे विश्वस्त सहयोगी हैं और नीलामी में उनकी चलती है । उनकी नजरें भी अय्यर पर रहेंगी । वरुण चक्रवर्ती जैसे फिटनेस समस्याओं से जूझते रहने वाले खिलाड़ी को बरकरार रखकर टीम ने हालांकि गलती की है क्योंकि अब उनके पास 48 करोड़ रूपये का पर्स ही बचा है । टीमों को 18 खिलाड़ियों की जरूरत यह चूंकि मेगा नीलामी है और टीमों को कम से कम 18 खिलाड़ियों की जरूरत है तो भारतीय खिलाड़ियों (कैप्ड या अनकैप्ड) को टीमें हाथोंहाथ लेंगी। यही वजह है कि पिछले साल पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल पटेल का बेसप्राइज दो करोड़ रूपये है और वह इससे पांच गुना अधिक पा सकते हैं। सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर रहे आवेश खान का बेसप्राइज 20 लाख रूपये है लेकिन यह 50 गुना बढ़ सकता है। रहाणे और अश्विन का क्या होगा टी20 में औसत प्रदर्शन करने वाले रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को भी अच्छे दाम मिल सकते हैं जबकि अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) जैसे खिलाड़ी सात से आठ करोड़ रुपये में बिक सकते हैं। खराब फॉर्म में चल रहे भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के भी बिकने की उम्मीद है। वहीं दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद टीमों को लुभा सकते हैं। वॉर्नर पर बरसेगा धन विदेशी खिलाड़ियों में डेविड वॉर्नर (David Warner) फॉर्म में है और ऑस्ट्रेलिया के इस सलामी बल्लेबाज पर अच्छे दाम लगने की उम्मीद है। वह सलामी बल्लेबाज होने के साथ कप्तानी के भी दावेदार है जिन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrises Hyderabad) को खिताब दिलाया था। लखनऊ सुपरजाइंट्स उन पर दाव लगा सकता है। वॉर्नर के अलावा वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर (Jason Holder) की भी अच्छी मांग रहने की उम्मीद है चूंकि वह बड़े छक्के लगाने में माहिर हैं और उपयोगी मध्यम तेज गेंदबाज भी हैं । उनके साथी ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo), ओडियन स्मिथ (Odean Smith) और रोमारियो शेफर्ड भी अच्छे दाम में बिक सकते हैं। तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (Quinton de kock के लिए भी टीमों में होड़ लग सकती है। इन घरेलू क्रिकेटरों पर होंगी नजरें घरेलू क्रिकेटरों में एक शाहरूख खान , नीतिश राणा और राहुल त्रिपाठी पर नजरें होंगी । उन्हें स्टीव स्मिथ, जॉनी बेयरस्टॉ या इयोन मोर्गन जैसे दिग्गजों से अच्छे दाम मिल सकते हैं । अंडर 19 क्रिकेटरों में हरफनमौला राज अंगद बावा टीमों को लुभा सकते हैं। यश धुल की कप्तानी में भले ही भारत की अंडर 19 टीम ने विश्व कप जीता है लेकिन टीमों को पता है कि कई बार जूनियर प्रतिभायें आईपीएल स्तर पर नाकाम रहती हैं। कमलेश नागरकोटी, मनजोत कालरा और शिवम मावी के उदाहरण सामने हैं।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने की रोहित की तारीफ:सलमान बट्ट बोले- एक कप्तान के रूप में हिटमैन का प्रदर्शन टॉप क्लास February 10, 2022 at 10:51PM

Thursday, February 10, 2022

रोहित ने प्रसिद्ध कृष्णा की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- लंबे अर्से बाद देखी ऐसी बॉलिंग February 09, 2022 at 07:58PM

अहमदाबाद: वेस्टइंडीज (IND beat WI) के खिलाफ दूसरे वनडे में 44 रन से मिली जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज (Prasidh Krishna) ने कहा कि कप्तान (Rohit Sharma Prasidh Krishna) से तारीफ सुनकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बना ली है। प्रसिद्ध ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मुझे बहुत अच्छा लगा क्योंकि वह (रोहित) लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। उनसे तारीफ सुनकर मैं बहुत खुश हूं।’ उन्होंने नौ ओवर में 12 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे रोहित काफी प्रभावित दिखे। रोहित ने बाद में कहा, ‘मैने लंबे समय से भारत के लिए ऐसा स्पैल नहीं देखा। उसने शानदार गेंदबाजी की।’ प्रसिद्ध ने कहा कि वह लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए मेहनत कर रहे थे जिसका फल मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘निजी तौर पर मैं काफी मेहनत कर रहा था।मुझे खुशी है कि वह मेहनत रंग लाई। मैने एक साल पहले भारत के लिए पदार्पण किया था और मेरा लक्ष्य लगातार अच्छा प्रदर्शन करना था।’ उन्होंने कहा, ‘हम सभी मिलकर एक गेंदबाजी ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। हमें पता है कि हमारे पास उम्दा गेंदबाज हैं और हम एक दूसरे से सीख रहे हैं। इसमें कुछ खास नहीं है।’ प्रसिद्ध ने कहा कि मोटेरा की विकेट गेंदबाजों की मददगार है। उन्होंने कहा, ‘इससे गेंदबाजों को मदद मिल रही है। सही लैंग्थ से गेंदबाजी करने से सफलता मिली। हमारा शुरूआती लक्ष्य किफायती गेंदबाजी करके दबाव बनाना था जिससे विकेट भी मिलते गए।’ उन्होंने सूर्यकुमार यादव की भी तारीफ की जिन्होंने 64 रन बनाए। उन्होंने कहा, ‘उसकी पारी की टाइमिंग अहम थी क्योंकि हम शुरूआती विकेट गंवा चुके थे। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में सूर्य की पारी बहुत खास थी।’

LLC 2022: लीजेंड लीग का पहला सीजन रहा सुपर हिट, रिटायर्ड क्रिकेटरों के रोमांच ने बनाया खास रिकॉर्ड February 10, 2022 at 01:44AM

नई दिल्ली: () का पहला सीजन 20 से 29 जनवरी तक खेला गया। भारत (), पाकिस्तान () और ऑस्ट्रेलिया सहित दुनिया के कई देशों के रिटायर्ड क्रिकेटरों ने अपने धांसू प्रदर्शन से इस लीग में चारचांद लगा दिए। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी BARC इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मस्कट में खेले गए लीजेंड लीग को दुनियाभर के 703 मिलियन यानी 70 करोड़ यूजर्स ने देखा। बार्क के आंकड़ों के अनुसार, लीजेंड लीग के पहले सीजन ने भारत में स्पोर्ट्स चैनलों पर किसी भी अंतरराष्ट्रीय टी-20 लीग (भारत के बाहर आयोजित) के लिए सबसे अधिक दर्शकों के साथ इतिहास रच दिया है। लीजेंड लीग के ऑर्गेनाइजर रमन रहेजा की मानें तो इस सीजन की ऐवरेज रेटिंग किसी भी इंटरनेशनल टी20 लीग से 300 फीसदी ज्यादा है। भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका में 140 मिलियन यानी 14 करोड़ यूजर्स ने लीजेंड लीग के पहले सीजन को लाइव टीवी पर देखा। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में 50 मिलियन यानी 5 करोड़ लोगों ने इसका प्रसारण टेलीविजन पर देखा। बता दें कि लीजेंड लीग के पहले सीजन की शुरुआत 20 जनवरी 2022 को हुई, जबकि पहला मैच इंडिया महाराजा और एशिया लायंस के बीच खेला गया था। उल्लेखनीय है कि पहले सीजन में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसे देशों के 54 पूर्व क्रिकेटर्स ने भाग लिया। इन क्रिकेटर्स को तीन (इंडिया महाराजा, एशिया लायंस और वर्ल्ड जायंट्स) अलग-अलग टीम में बांटा गया था।