Thursday, December 2, 2021

उमरान का सपना हुआ पूरा:बोले- IPL में मौका देने वाली टीम से ही आगे खेलना चाहता था, अब रिटेन किए जाने से सपना पूरा हुआ December 02, 2021 at 04:32AM

सीएसए ने कोविड-19 के कारण घरेलू मुकाबले स्थगित किए, भारत सीरीज को लेकर अनिश्चितता बढ़ी December 02, 2021 at 04:19AM

जोहानिसबर्ग क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने टीम के कुछ सदस्यों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक दौर के घरेलू मैच स्थगित कर दिए हैं जिसके इस महीने होने वाले भारत के दौरे को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही दौरे को लेकर फैसला करेगा जो यहां 17 दिसंबर को पहले टेस्ट के साथ शुरू होना है। साउथ अफ्रीका में कोविड के नए स्वरूप ओमीक्रोन के पाए जाने के बाद भारत सीरीज पर संदेह के बादल छा गए हैं। बोर्ड ने बयान में कहा, ‘क्रिकेट साउथ अफ्रीका पुष्टि करता है कि डिविजन टू सीएसए चार दिवसीय घरेलू सीरीज के चौथे दौर के सभी तीन मैच स्थगित कर दिए गए हैं जो दो से पांच दिसंबर के बीच होने थे।’ बोर्ड ने कहा, ‘यह प्रतियोगिता जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में नहीं हो रही और पिछले कुछ दिनों में टीम के पहुंचने से पहले परीक्षण में कुछ पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘खेल से जुड़े सभी लोगों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और बेहतरी को सुनिश्चित करने के लिए संगठन के कोविड-19 एहतियाती कदमों को लागू करना सीएसए की शीर्ष प्राथमिकता है।’ अगर भारतीय सीरीज होती है तो यह कड़े जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होगी। बोर्ड ने कहा, ‘सीएसए स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और समय आने पर साल के बाकी मैचों के संदर्भ में फैसला किया जाएगा। साथ ही इसी वीकेंड होने वाले सीएसए बी वर्ग तीन दिवसीय और एकदिवसीय मैचों को भी 2022 तक स्थगित कर दिया गया है।’

केकेआर ने दिया हर हाल में मेरा साथ, कहीं और जाना पसंद नहीं करूंगा: सुनील नारायण December 02, 2021 at 04:06AM

कोलकाता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की 2012 और 2014 में खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्पिनर सुनील नारायण ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग की यह फ्रेंचाइजी उनके लिए दूसरे घर की तरह है और इसने हर हाल में उनका समर्थन किया है। चैंपियंस लीग टी20 के दौरान 2014 में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत से नारायण का पूरा करियर दांव पर लग गया था जबकि आईपीएल 2020 में भी उन्हें इसी तरह की घटना का सामना करना पड़ा। क्रिकेट में इस स्पिनर का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। गुरुवार को जारी शॉर्ट फिल्म ‘द कमबैक किंग’ में नारायण ने कहा, ‘मैं केकेआर के अलावा किसी अन्य जगह जाना पसंद नहीं करूंगा क्योंकि मैंने अपना सारा क्रिकेट यहां खेला है।’ केकेआर ने इस 33 वर्षीय क्रिकेट को छह करोड़ रुपये में रिटेन (अपने साथ बरकरार रखना) किया है। नारायण ने पिछले एक दशक में केकेआर की सफलता में अहम भूमिका निभाई है और फ्रेंचाइजी द्वारा तैयार इस शॉर्ट फिल्म में एक क्रिकेटर के रूप में सभी मुश्किलों से उबरते हुए इस स्पिनर के शानदार सफर को दिखाया गया है। नारायण ने कहा, ‘यह (2020 में अवैध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत होना) मुश्किल था। लेकिन क्रिकेट मेरे लिए कभी आसान नहीं रहा। मैं जो भी हासिल किया उसके लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी।’

India vs New Zealand: साउदी को उम्मीद, मुंबई में ज्यादा स्विंग होगी गेंद December 02, 2021 at 03:03AM

मुंबई न्यूजीलैंड के सीनियर तेज गेंदबाज टिम साउदी () का मानना है कि मुंबई में तापमान गिरने और लंबे समय तक कवर बिछे होने से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलेगी। साउदी ने पिछले टेस्ट में कानपुर की सपाट पिच पर भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था। ऐसी संभावना है कि वानखेड़े स्टेडियम पर शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में नील वेगनेर को न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया जाए। साउदी ने हालांकि इसका कोई ठोस जवाब नहीं दिया। यह पूछने पर कि भारी बारिश के कारण पिच से गेंदबाजों को कितनी मदद मिलेगी, उन्होंने कहा, ‘कुछ कहा नहीं जा सकता। हमें इंतजार करना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘हमें इसके अनुकूल ढलना होगा। कवर बिछे होने से स्विंग मिल सकती है।’ उन्होंने कहा, ‘विकेट काफी समय से कवर के नीचे है। देखते हैं कि कल कैसा रहता है। उम्मीद है कि गैरी और केन इसका मुआयना करेंगे। यह अलग तरह की चुनौती है लेकिन विकेट कैसा भी हो, हमें उसके अनुकूल ढलना होगा।’ वेगनेर के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘केन और गैरी अगले 24 घंटे में इस पर फैसला लेंगे। दोपहर में विकेट को देखकर और मौसम के अनुसार ही फैसला लिया जायेगा ।’’ साउदी ने कहा कि उनकी टीम के लिये नयी चुनौती होगा। उन्होंने कहा, ‘कानपुर में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन अब वह बीत चुका है । अब हमें नयी चुनौती का सामना करना है।’