Wednesday, December 1, 2021

पंजाब किंग्स का बड़ा बयान:कोच अनिल कुंबले बोले- पंजाब किंग्स केएल राहुल को रिटेन करना चाहता था; मयंक में नेतृत्व करने की क्षमता है November 30, 2021 at 11:58PM

ICC ने जारी की टेस्ट रैंकिंग:रवींद्र जडेजा बने दुनिया के नंबर-2 ऑलराउंडर, शाहीन अफरीदी पहली बार टॉप-5 में; बुमराह एक स्थान खिसके December 01, 2021 at 12:51AM

भारत और न्यूजीलैंड टीमें वानखेड़े स्टेडियम में नहीं कर सकीं अभ्यास, जानें वजह November 30, 2021 at 10:44PM

मुंबईभारत और न्यूजीलैंड को बारिश के कारण वानखेड़े स्टेडियम पर बुधवार को अपना अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा। वानखेड़े स्टेडियम की पिच कवर कर दी गई है, क्योंकि यहां बुधवार सुबह ही से बारिश हो रही है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘टीम इंडिया का अभ्यास सत्र बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है।’ भारत और न्यूजीलैंड की टीम तीन दिसंबर से होने वाले दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के लिए मंगलवार को यहां पहुंची। मुंबई क्रिकेट संघ ने अधिकारी ने बताया कि दोनों टीमें शाम को चार्टर्ड विमान से कानपुर से यहां पहुंची। मुंबई में लगभग पांच साल बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी होगी। यहां पिछला टेस्ट 2016 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। महाराष्ट्र सरकार ने मैच के लिए दर्शकों की सीमा को स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत तक सीमित किया गया है। दोनों टीम के बीच कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था जब ऑलराउंडर रचिन रविंद्र और एजाज पटेल ने अंतिम विकेट की अटूट साझेदारी में 52 गेंदें खेलकर भारत को जीत से वंचित किया। (भाषा के इनपुट के साथ)

खाकपति से करोड़पति.. साइकल से चलने वाले अर्शदीप सिंह की यूं बदली किस्मत November 30, 2021 at 10:25PM

नई दिल्लीक्रिकेटरों को धनकुबेर बनाने वाली किकेट लीग 'IPL' ने एक और क्रिकेटर की किस्मत बदली है। वह हैं पंजाब के अर्शदीप सिंह। कभी क्रिकेट सीखने के लिए साइकल या बस से मीलों दूर की यात्रा करने वाले अर्शदीप को पंजाब किंग्स ने रिटेन किया है। इस अनकैप्ड खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपये मिलेंगे। रोचक बात यह है कि वह मयंक अग्रवाल के साथ रिटेन वाले वाले फ्रेंचाइजी के दूसरे ही खिलाड़ी हैं। अर्शदीप को पंजाब ने 2019 में महज 20 लाख रुपये में खरीदा था। इस होनहार खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी को आकर्षित किया। अर्शदीप ने अपने पहले सीजन में 3 मैच खेलते हुए 3 विकेट झटके। 2020 सीजन में उन्हें 8 मैचों में मौका मिला, जिसमें 9 विकेट चटकाए। 2021 में उन्होंने 12 मैच खेले और 18 विकेट झटके। अब रिजल्ट सबके सामने है। बॉलीवुड स्टार प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली पंजाब टीम ने इस युवा क्रिकेटर पर भरोसा जताया है। उनके रिटेंशन की घोषणा कोच अनिल कुंबले ने मंगलवार की। बेटे के क्रिकेट सफर के बारे में बात करते हुए इंडियन एक्सप्रेस से पिता दर्शन सिंह ने बताया, 'क्रिकेट खेलना अर्शदीप का जुनून रहा है। जब से उसने खेलना शुरू किया है मैंने हमेशा उसके सपने का समर्थन किया है। उन्हें पंजाब किंग्स द्वारा अधिक अनुभवी खिलाड़ियों में से बनाए रखने के लिए अर्शदीप द्वारा की गई कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। जब मैं सीआईएसएफ में तैनात था, मेरी पत्नी बलजीत कौर अर्शदीप के साथ होती थी। वह कभी-कभी खरड़ से चंडीगढ़ तक बस या साइकल में यात्रा करते थे और जसवत राय सर के तहत प्रशिक्षण लेते थे। उन्होंने रिटेंशन राशि के बारे में कहा, 'इतनी बड़ी राशि चार करोड़ रुपये में बनाए रखना उसी मेहनत का इनाम है। उन्होंने यह खबर अपनी मां से साझा की, जो अपने बड़े भाई आकाशदीप सिंह से मिलने कनाडा गई हैं और यह उन दोनों के लिए एक भावुक क्षण था। वह इस पैसे से परिवार के लिए एक नया घर बनाने की योजना बना रहा है।' बता दें कि दर्शन सिंह, जो सीआईएसएफ से इंस्पेक्टर के रूप में सेवानिवृत्त हुए, अब इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ में ग्रोज़ बेकर्ट एशिया के साथ सुरक्षा प्रमुख के रूप में काम करते हैं।