Friday, November 26, 2021

कानपुर टेस्ट: भारत की हर चाल फेल, लाथम और यंग की धांसू फिफ्टी से न्यूजीलैंड का करारा जवाब November 26, 2021 at 01:04AM

कानपुरसलामी बल्लेबाजों विल यंग और टॉम लाथम की उम्दा अर्धशतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 129 रन बना लिए। लाथम ने 165 गेंदों में 4 चौके की मदद से नाबाद 50 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि विल यंग 180 गेंदों में 12 चौके की मदद से नाबाद 75 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर के पदार्पण टेस्ट में शतक को छोड़कर दूसरे दिन का खेल न्यूजीलैंड के नाम रहा। इससे पहले तेज गेंदबाज टिम साउदी के पांच विकेट की मदद से भारत को 345 रन पर आउट कर दिया था। पहले दिन काइल जैमीसन के बाद दूसरे दिन साउदी ने पहले सत्र में गेंदबाजी में दबदबा बनाया तो दूसरे सत्र में बल्लेबाजी में यंग और लाथम ने भारत के अनुभवी गेंदबाजों को दबाव नहीं बनाने दिया। ईशांत शर्मा की रफ्तार भी उनकी राह नहीं रोक सकी और रविचंद्रन अश्विन की फिरकी भी नहीं। यंग ने 180 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 75 रन बना लिए हैं जबकि लाथम 165 गेंद में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं जिसमें चार चौके शामिल हैं। न्यूजीलैंड की टीम भारत के पहली पारी के स्कोर से 216 रन पीछे है और उसके सारे विकेट सुरक्षित हैं।कीवी बल्लेबाजों ने पगबाधा के तीन फैसलों के खिलाफ डीआरएस अपील की और कामयाब रहे। पिच से तेज गेंदबाजों को सुबह अधिक उछाल मिली जिसकी बदौलत साउदी ने चार विकेट चटकाए। वहीं अश्विन और जडेजा जैसे स्पिनरों को टर्न नहीं मिली। अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल ने मिलकर 41 ओवर डाले और 92 रन दिए जबकि किसी को कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं ईशांत ने छह ओवर मे दस और उमेश ने 10 ओवर में 26 रन दिए। इससे पहले श्रेयस अय्यर अपने पदार्पण टेस्ट में शतक जमाने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज बने लेकिन अश्विन को छोड़कर निचले क्रम के बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके। अश्विन ने 56 गेंद में 38 रन बनाए। अपने कल के स्कोर 75 रन से आगे खेलते हुए अय्यर ने 171 गेंद में 105 रन बनाए। वह अपने पहले टेस्ट में शतक जमाने वाले भारत के 16वें क्रिकेटर बन गए। इस सूची में लाला अमरनाथ, गुंडप्पा विश्वनाथ, सौरव गांगुली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के नाम हैं। सुबह के सत्र में 81 रन बने लेकिन चार विकेट भी गिरे। यह सत्र साउदी के नाम रहा जिन्होंने 27.4 ओवर में 69 रन देकर पांच विकेट लिए। अपना 80वां टेस्ट खेल रहे साउदी 13वीं बार यह कमाल कर चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले दूसरी नयी गेंद से रविंद्र जडेजा को आउट किया जो कल के स्कोर 50 रन पर ही लौट गए। रिधिमान साहा 12 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। दूसरी ओर अय्यर ने काइल जैमीसन को थर्डमैन पर शॉट खेलकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और दो छक्के लगाए। उनके शतक से कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे पर दबाव बनेगा क्योंकि अगले टेस्ट से नियमित कप्तान विराट कोहली वापसी करेंगे। साउदी ने कवर में विल यंग के हाथों लपकवाकर अय्यर की पारी का अंत किया। अश्विन ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए जिसमें साउदी को कवर में जड़ा दर्शनीय चौका शामिल है।

वीरेंद्र सहवाग ने बताया- राहुल द्रविड़ की डांट ने कैसे धोनी को बनाया कूल फिनिशर November 26, 2021 at 01:12AM

नई दिल्लीभारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि राहुल द्रविड़ से पड़ी फटकार ने बल्लेबाजी को लेकर महेंद्र सिंह धोनी का नजरिया बदल दिया। राहुल द्रविड़ की कप्तानी (2006-07) के बीच ही धोनी एक बड़े हिटर से मैच-फिनिशर में तब्दील हुए। महेंद्र सिंह धोनी ने अप्रैल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ 123 गेंद पर 148 रन की पारी खेली थी। इस पारी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई थी। उसी साल उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 183 रन बनाए थे। हालांकि कुछ ही साल में धोनी ने अपनी आक्रामकता पर लगाम लगाई और एक कूल फिनिशर के रूप में पहचान बनाई। यह सब कैसे हुए वीरेंद्र सहवाग ने इसकी पूरी कहानी सुनाई। उन्होंन इंडिया टीवी के साथ बातचीत में कहा कि धोनी ने अपना खेल तब्दील किया जब उन्हें मैदान में अंत तक रहने की जिम्मेदारी दी गई। सहवाग ने कहा कि एक विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए अपने नैसर्गिक खेल पर लगाम लगाना आसान नहीं होता। 43 वर्षीय सहवाग ने कहा, 'उन्हें द्रविड़ की कप्तानी में फिनिशर का रोल दिया गया। द्रविड़ ने एक बार खराब शॉट खेलकर आउट हुए धोनी को डांट लगाई थी। मुझे लगता है कि उस घटना ने धोनी को बदल दिया। तो 2006-07 के करीब वह बदल गए और जिम्मेदारी लेकर मैच खत्म करने लगे।' सहवाग ने माना कि धोनी-युवराज की जोड़ी ने भारत की रनों का पीछा करते हासिल की गईं लगातार 16 जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, 'धोनी और युवराज के बीच अविश्वसनीय जोड़ी बन गई। तब हमने रनों का पीछा करते हुए रिकॉर्ड 16 जीत हासिल की थीं।' सहवाग ने यह भी बताया कि उन्हें भी सचिन तेंडुलकर और जवागल श्रीनाथ ने साउथ अफ्रीका में इसी वजह से डांट लगाई थी। इससे उनके नजरिए में भी बदलाव आया।

ऐसे भी कोई आउट होता है क्या, विकेटकीपर के हेलमेट से लगकर फील्डर के हाथ में गई गेंद November 26, 2021 at 01:42AM

नई दिल्ली आपने बल्लेबाजों को कई बार दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होते हुए देखा होगा। कुछ वाकई बहुत बदकिस्मत रहते हैं। ऐसा ही एक वाकया यूरोपीय क्रिकेट सीरीज (ECS) में देखने को मिला। इस लीग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे यूरोपियन क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर साझा किया है। इस क्लिप में नजर आ रहा है कि एक बल्लेबाज ने विकेट के पीछे शॉट खेलने की कोशिश की। बल्लेबाज की कोशिश फाइन लेग बाउंड्री की दिशा में शॉट खेलने की थी। आजकल कई बल्लेबाज इस तरह का शॉट खेलते हैं। हालांकि यहीं से असली ट्विस्ट शुरू हुआ। गेंद बल्ले से लगने के बाद वहां नहीं गई जहां बल्लेबाज चाहता था। चूंकि बल्लेबाज की टाइमिंग अच्छी नहीं थी इसलिए गेंद विकेटकीपर के हेलमेट पर जाकर लगी। अब चूंकि गेंद पर काफी जोर से प्रहार किया गया था गेंद हेलमेट से लगने के बाद थर्डमैन के फील्डर के हाथ में चली गई। वहां फील्डर ने आसानी से कैच कर लिया। गेंद चूंकि बल्ले से लगने के बाद जमीन से नहीं टकराई थी इसलिए बल्लेबाज को आउट होकर डगआउट में जाना पड़ा। इस मैच के कॉमेंटेटर्स को यकीन ही नहीं हुआ। उन्होने भी ऐसा कभी नहीं देखा था। इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

साउथ अफ्रीका vs नीदरलैंड पहला वनडे, यहां देखें मैच का स्कोर November 26, 2021 at 01:34AM

साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच सुपर स्पोर्ट्स पार्क, सेंचुरियन में ODI मुकाबला चल रहा है।