Friday, November 12, 2021

कभी आखिरी गेंद पर छक्का उड़ाकर दिलाई थी विराट की RCB को जीत, अब टीम इंडिया में एंट्री November 12, 2021 at 03:16AM

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज के लिए विकेटकीपर केएस भरत का सिलेक्शन हुआ है। यह वही केएस भरत हैं, जो हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र के दौरान चर्चा में आए थे। भरत ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेल रहे थे और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक मैच फंस गया था। यहां विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के खेवनहार बने थे श्रीकर भरत। भरत ने न केवल 52 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के के दम पर नाबाद 78 रनों की तूफानी पारी खेली, बल्कि दुनियाभर के दिग्गज बल्लेबाजों के लिए IPL में सनसनी बने आवेश खान को आखिरी गेंद पर छक्का उड़ाते हुए टीम की हार को जीत में तब्दील कर दिया था। कोहली का जश्न देखते बन रहा था। वह खुशी से उछल पड़े थे। इस मैच के बाद भरत को भारतीय टीम में शामिल करने की चर्चा होने लगी थी। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगा चुके हैं ट्रिपल सेंचुरीवैसे देखा जाय तो यह इकलौता मौका नहीं था जब भरत ने खुद की काबिलियत साबित की थी। बतता दें कि भरत 2014-15 में राणजी ट्रोफी में गोवा के खिलाफ तिहरा शतक जड़ पहली बार सुर्खियों में आए थे। ऐसा करने वाले 5वें भारतीय विकेटकीपर बने थेभारतीय फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले भरत (KS Bharat Triple Century) 5वें विकेटकीपर बने थे। भरत को एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 308 रन की मैराथन पारी में 38 चौके और छह छक्के जड़े थे। भरत ने 19 साल की उम्र में साल 2012 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। भरत के नाम 78 फर्स्ट क्लास मैचों में 4283 रन दर्ज है जिसमें 9 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। आरसीबी के लिए 8 मैचों में बनाए 191 रन28 वर्षीय भरत ने बैंगलोर के लिए आईपीएल 2021 में 8 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने कुल 191 रन बनाए हैं जिसमें नाबाद 78 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। भरत ने दिल्ली के खिलाफ पचासा जड़ा जो आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक रहा। आरसीबी ने 20 लाख रुपये में खरीदाआरसीबी (RCB) ने आईपीएल 2021 खिलाड़ियों की नीलामी में भरत को 20 लाख रुपये में खरीदा था। भरत ने 2014-15 रणजी सीजन में 54 की औसत से कुल 758 रन बनाए थे। साल 2015 में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। लेकिन ऋषभ पंत की मौजूदगी की वजह से भरत प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में असफल रहे। दिल्ली ने जब रिलीज किया तो आरसीबी ने पार्थिव पटेल की जगह उन्हें इस साल टीम में शामिल किया। लंबे समय से खटखटा रहे टीम इंडिया का दरवाजाभरत लंबे समय से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे थे। उन्हें इस साल भारत के इंग्लैंड दौरे पर विकेटकीकपर ऋधिमान साहा के स्टैंड बाय के रूप में शामिल किया गया था। इससे पहले इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी उन्हें 5 स्टैंड बाय खिलाड़ियों में शामिल किया गया था। हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। साल 2019 में भरत को बांग्लादेश के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में टीम इंडिया में जगह मिली थी।

हसन अली के साथ खड़ा भारत, नीचता की हद तक उतरा पाकिस्तान November 12, 2021 at 02:55AM

नई दिल्लीसेमीफाइनल में हारकर पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड टी-20 से बाहर क्या हुई कोहराम मच गया। सोशल मीडिया पर हसन अली को विलेन बना दिया गया। 19वें हसन अली ने अहम मौके पर वेड का आसान कैच छोड़ा था। अगले तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने मैच पलटा दिया। अब जहां एक ओर पाकिस्‍तान में ट्विटर पर हसन अली को जमकर गालियां दी जा रही है तो हिंदुस्तान उनके बचाव में आ खड़ा हुआ है।

अब जहां एक ओर पाकिस्‍तान में ट्विटर पर हसन अली को जमकर गालियां दी जा रही है तो हिंदुस्तान उनके बचाव में आ खड़ा हुआ है।


हसन अली के साथ खड़ा भारत, नीचता की हद तक उतरा पाकिस्तान

नई दिल्ली

सेमीफाइनल में हारकर पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड टी-20 से बाहर क्या हुई कोहराम मच गया। सोशल मीडिया पर हसन अली को विलेन बना दिया गया। 19वें हसन अली ने अहम मौके पर वेड का आसान कैच छोड़ा था। अगले तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने मैच पलटा दिया। अब जहां एक ओर पाकिस्‍तान में ट्विटर पर हसन अली को जमकर गालियां दी जा रही है तो हिंदुस्तान उनके बचाव में आ खड़ा हुआ है।



मैथ्यू वेड का विजयी छक्का
मैथ्यू वेड का विजयी छक्का

प्लेयर ऑफ द मैच मैथ्यू वेड (41* रन, 17 गेंद, 2 फोर, 4 सिक्स) और मार्कस स्टोइनिस (40* रन, 31 गेंद, 2 फोर, 2 सिक्स) ने छठे विकेट के लिए केवल 6.4 ओवर्स में नॉट आउट 81 रन की पार्टनरशिप की। बाएं हाथ के बैट्समैन वेड ने इस टूर्नामेंट के सबसे घातक बोलर्स में से एक शाहीन शाह अफरीदी द्वारा डाले 19वें ओ‌वर की आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन सिक्स मारकर ऑस्ट्रेलिया को एक ओ‌वर पहले ही जीत दिला दी।



एक दिन पहले ICU में थे रिजवान:लंग्स इन्फेक्शन से जंग लड़ रहे थे, सेमीफाइनल से ठीक पहले टीम से जुड़े, बल्ले से तहलका मचा दिया November 12, 2021 at 02:16AM

हसन अली के ससुर का इंटरव्यू:लियाकत अली बोले- मेरी बेटी सामिया आरजू को टारगेट करना गलत, खेल में हार-जीत लगी रहती है November 12, 2021 at 01:55AM