Wednesday, November 10, 2021

ऑस्ट्रेलिया से मैच से पहले रमीज राजा ने दिया बाबर आजम को जीत का मंत्र, जानें क्या-क्या बोले November 10, 2021 at 01:01AM

कराचीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने बुधवार को कहा कि मौजूदा टी20 विश्व कप में बाबर आजम ने पाकिस्तान की काफी अच्छी तरह अगुआई की है। गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्हें कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान ने अपने पांचों ग्रुप मैच आसानी से जीते और उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत का दावेदार माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम भी हालांकि अच्छी लय में है। रमीज ने बयान में कहा, ‘अब तक पाकिस्तान टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने निरंतर प्रदर्शन से हम सभी को प्रभावित किया है। मुझे नहीं लगता कि बाबर आजम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में कुछ अलग करने की जरूरत है। टीम को सिर्फ प्रेरित रहने की जरूरत है और निडर होकर खेलना होगा।’ रमीज ने कहा कि वह खुश हैं कि टी20 विश्व कप में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके और लगातार पांच मैच जीतकर पाकिस्तान ने निरंतर प्रदर्शन नहीं करने वाली टीम का ठप्पा हटा दिया है। उन्होंने कहा, ‘भारत के खिलाफ जीत मजबूत जज्बे का नतीजा थी जबकि न्यूजीलैंड को हमने अच्छी रणनीति बनाकर हराया और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हमने उनके स्पिनरों का अच्छी तरह से सामना करके दर्ज की।’ रमीज ने कहा कि बाबर की नेतृत्वक्षमता, खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और मैदान पर उनके अच्छे बर्ताव की सभी ने तारीफ की है और इससे टीम के प्रदर्शन में निरंतरता आई है। रमीज ने कहा कि उन्हें खुशी थी कि कोई खिलाड़ी हार से नहीं डरता और वे निडर होकर क्रिकेट खेल रहे हैं जो पाकिस्तान क्रिकेट का ब्रांड रहा है जो उसे हमेशा खेलना चाहिए। तेरह सितंबर को पीसीबी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद विश्व कप टीम में बदलाव के बाबर के आग्रह को रमीज ने मान लिया था और पाकिस्तानी कप्तान ने मंगवार को स्वीकार किया कि इससे उन्हें टीम की अगुआई अधिक आत्मविश्वास के साथ करने में मदद मिली और उन्हें हार का डर नहीं था।

IPL से मिली पहचान, पंड्या का लेंगे स्थान, टीम इंडिया में ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर की एंट्री November 09, 2021 at 10:51PM

गोंडाभारतीय क्रिकेट जगत में नाम कमाने वाले ऑलराउंडरों की संख्या काफी अधिक नहीं है और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले वेंकटेश अय्यर को पता है कि अगर उन्हें अपनी अहमियत बनाए रखनी है तो खेल के दोनों पहलुओं पर ध्यान देना होगा। आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के बाद मध्य प्रदेश के 26 साल के इस खिलाड़ी को 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की घरेलू श्रृंखला के लिए भारतीय टी-20 टीम में जगह मिली है और उन्हें पता है कि भविष्य में उनके लिए काम के बोझ का प्रबंधन करना महत्वपूर्ण पहलू रहेगा। आईपीएल में नाइटराइडर्स की ओर से खेलने वाले अय्यर ने कहा, ‘अब तक काम के बोझ का मेरा प्रबंधन अच्छा रहा है। मैं ऑलराउंडर हूं इसलिए मुझे खेल के दोनों पहलुओं पर बराबर ध्यान देना पड़ता है। आयु वर्ग के टूर्नामेंटों में राज्य स्तर पर खेलने के दौरान से ही मैं ऐसा करता रहा हूं। अब तक यह मेरे लिए बहुत बड़ा मुद्दा नहीं रहा है।’ अय्यर विभिन्न प्रारूपों में अपने कौशल का नजारा पेश करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा लाल गेंद के अपने खेल पर कड़ी मेहनत की है और यह मेरा प्रयास रहा है कि मैं सिर्फ एक कौशल तक सीमित नहीं रहूं। अगर आपको भारत के लिए खेलना है तो आपको सभी प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा और यही कारण है कि मैंने अपने खेल के दोनों विभागों पर काफी काम किया है।’ इंदौर के रहने वाले अय्यर की प्रतिभा को स्थानीय कोच दिनेश शर्मा ने पहचाना और उनके कौशल को निखारा। अय्यर ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें राज्य की अंडर-23 टीम की कमान भी सौंपी गई। आईपीएल में अय्यर ने नाइट राइडर्स के लिए 370 रन बनाने के अलावा तीन विकेट भी चटकाए जिससे वह राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हुए। उन्हें हार्दिक पंड्या का विकल्प माना जा रहा है जो गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं हैं। रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए छह अर्धशतक जड़ने के अलावा सात विकेट चटकाने वाले अय्यर ने कहा कि उन्हें यहां तक पहुंचाने में सिर्फ आईपीएल की ही भूमिका नहीं रही।

Video: 'भाभी' नताशा स्टैनकोविक संग बोटिंग का लुत्फ उठाते दिखे ईशान और श्रेयस November 10, 2021 at 12:55AM

नई दिल्ली विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 (IND vs NZ T20 Series) सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। ईशान टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे जबकि श्रेयस को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया था। भारतीय टीम मेहमान न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को टीम से बाहर कर दिया गया है। पंड्या पिछले कुछ समय से फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। हार्दिक की पत्नी नताशा स्टैनकोविक (Natasa Stankovic) ने बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह समंदर में बोटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर भी बोटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। नताशा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह समय समय पर खुद की और हार्दिक सहित बेटे अगस्त्य की फोटो व वीडियो शेयर करती रहती हैं। उधर, भारतीय टीम का टी20 विश्व कप 2021 में अभियान जल्दी ही खत्म हो गया। टीम इंडिया ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है वहीं विराट कोहली को आराम दिया गया है। टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है जबकि कई अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है। जीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल , आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज।

संजू सैमसन ने सिलेक्टर्स पर साधा निशाना!:IPL 2021 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, फोटो शेयर कर निकाली भड़ास November 10, 2021 at 12:42AM