Wednesday, October 6, 2021

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का स्टाइल देखकर आप भी कहेंगे वाह! October 05, 2021 at 11:00PM

नीरज की स्माइल और स्टाइल ने लोगों के दिलों को जीत लिया। वह अपने ठेठ- देसी अंदाज में बात करते तो फैंस के चेहरे पर मुस्कान हो जाती। नीरज मुस्कुराते-मुस्कुराते हिंदी में जवाब देते तो लोग उन्हें देखते रहे। वह गांव की मिट्टी से निकलकर ओलिंपिक पोडियम तक पहुंचे। अब उन्होंने फैशन डिजाइनर रोहित बल के आउटफिट्स में शूट करवाया है।

नीरज चोपड़ा ने तोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। भारत के इस युवा खिलाड़ी ने न सिर्फ अपने खेल से बल्कि स्टाइल से भी लोगों का दिल जीत लिया। नीरज को फिल्मों में काम करने के सुझाव मिलने लगे। विज्ञापन में भी वह नजर आए। अब यह 'हरियाणे का छोरा' फैशन इंडस्ट्री में अपने जलवे बिखेरने को तैयार है। नीरज ने मशहूर डिजाइनर रोहित बल के आउटफिट्स में फोटोशूट करवाया है और इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं।


नीरज चोपड़ा का स्टाइल देखकर आप भी कहेंगे वाह!

नीरज की स्माइल और स्टाइल ने लोगों के दिलों को जीत लिया। वह अपने ठेठ- देसी अंदाज में बात करते तो फैंस के चेहरे पर मुस्कान हो जाती। नीरज मुस्कुराते-मुस्कुराते हिंदी में जवाब देते तो लोग उन्हें देखते रहे। वह गांव की मिट्टी से निकलकर ओलिंपिक पोडियम तक पहुंचे। अब उन्होंने फैशन डिजाइनर रोहित बल के आउटफिट्स में शूट करवाया है।



नीरज का स्टाइलिश लुक
नीरज का स्टाइलिश लुक

नीरज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'पिछले महीने रोहित बल से दिल्ली में मिलने का मौका मिला। मुझे उनके आउटफिट पहनने और उसमें शूट करवाने का मौका मिला। उनके एलिगेंट, क्लासिक कपड़े काफी पसंद आया। इन कपड़ों को अपनी अलमारी में देखने का इंतजार कर रहा हूं। '



स्टाइल ही अलग है
स्टाइल ही अलग है

नीरज तोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद से ही सबकी पसंद बने हुए हैं। टीवी से लेकर फैशन तक नीरज के स्टाइल की लोग दिल खोलकर तारीफ भी की।



क्या कहने
क्या कहने

नीरज की तस्वीरों पर फैंस कह रहे हैं कि वह किसी सुपर मॉडल से लग रहे हैं। कोई कह रहा है कि वह मिस्टर वर्ल्ड से कम हैं क्या?



नीरज ने रचा था इतिहास
नीरज ने रचा था इतिहास

नीरज चोपड़ा ने तोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। वह ओलिंपिक में ट्रैक ऐंड फील्ड में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने 87.58 मीटर भाला फेंककर सोने का तमगा जीता था।



वीडियों में देखिए:DC की टीम ने सेलिब्रेट किया कप्तान ऋषभ पंत का 24वां बर्थडे October 05, 2021 at 10:44PM

Tuesday, October 5, 2021

टॉप-2 में पहुंचने के इरादे से उतरेगी RCB, सामने SRH की कमजोर चुनौती October 05, 2021 at 08:34AM

अबुधाबीप्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) शीर्ष दो में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार हार से पस्त सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगा। अपने पहले आईपीएल खिताब की कवायद में लगा आरसीबी अभी 12 मैचों में 16 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 20 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (18) का नंबर आता है। सनराइजर्स पर जीत से आरसीबी का शुक्रवार को दिल्ली के खिलाफ होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच से पहले मनोबल बढ़ेगा। अगर आरसीबी अपने दोनों मैच जीत लेता है तो उसके 20 अंक हो जाएंगे और उसके पास शीर्ष दो में पहुंचने का मौका होगा। दूसरे चरण के शुरू में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई से हारने के बाद आरसीबी ने अच्छी वापसी की और लगातार तीन मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनायी। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम जीत का अपना यह अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी। कोहली अभी तक बड़ा स्कोर नहीं बना पाये हैं लेकिन वे अच्छी लय में दिख रहे हैं। उनके साथ युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने भी अच्छी भूमिका निभाई है। मगर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने पिछले मैच में लगातार तीसरा अर्धशतक जमाया था। मैक्सवेल ने 33 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिससे आरसीबी ने सात विकेट पर 164 रन का स्कोर खड़ा किया जिसका उसके गेंदबाजों ने आसानी से बचाव किया। एबी डिविलियर्स को इस सत्र में अधिक मौके नहीं मिले हैं जिससे पता चलता है कि उसका शीर्ष क्रम कितना अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। आरसीबी के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। मोहम्मद सिराज, जॉर्ज गार्टन और हर्षल पटेल तेज गेंदबाजी विभाग जबकि युजवेंद्र चहल स्पिन विभाग में अच्छी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। दूसरी तरफ सनराइजर्स इस सत्र को याद भी नहीं करना चाहेगा। लगातार हार से उसकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। उसने 12 मैचों में से केवल दो में जीत दर्ज की है और वह तालिका में अंतिम स्थान पर है। दूसरे चरण में वह पांच मैचों में केवल एक जीत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दर्ज कर पाया है। ऐसे में सनराइजर्स बाकी बचे दोनों मैच जीतकर सत्र का सकारात्मक अंत करने की कोशिश करेगा। बल्लेबाजी सनराइजर्स का कमजोर पक्ष बनकर उभरा है। जॉनी बेयरस्टो की अनुपस्थिति से उसकी बल्लेबाजी अधिक कमजोर हुई है। गेंदबाजी में जैसन होल्डर ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है, लेकिन भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल ने निराश किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), नवदीप सैनी, ग्लेन मैक्सवेल, डैन क्रिस्टियन, रजत पाटीदार, दुष्मंथा चमीरा, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन बेबी, वनिन्दु हसरंगा, जॉर्ज गार्टन, युजवेंद्र चहल, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, काइल जैमीसन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, टिम डेविड, आकाश दीप, एबी डिविलियर्स। सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), डेविड वार्नर, मनीष पांडे, शेरफेन रदरफोर्ड, रिद्धिमान साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, राशिद खान, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, अभिषेक शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, उरमान मलिक, बासिल थम्पी , संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, अब्दुल समद, जे सुचित, जैसन होल्डर, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, केदार जाधव, मुजीब-उर-रहमान, जैसन रॉय।

रोहित की कप्तानी में खेलने वाले ईशान ने की विराट की तारीफ, कहा- इसका श्रेय 'चीकू' भैया को जाता है October 05, 2021 at 07:30AM

शारजाह खराब फॉर्म को अलविदा कहकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के अहम मैच में 25 गेंद में नाबाद 50 रन बनाकर मुंबई इंडियंस की जीत के सूत्रधारों में रहे बल्लेबाज ईशान किशन ने कहा कि विराट कोहली और कायरनन पोलार्ड से बात करके उनका खोया आत्मविश्वास लौटा। इस मैच से पहले आठ मैचों में महज 107 रन बनाने वाले ईशान खराब फॉर्म के कारण कुछ मैचों से बाहर रहे। उन्होंने वापसी करते हुए अपनी पारी में दस डॉट गेंदें खेलने के बाद 25 गेंद में नाबाद अर्धशतक जमाया। मैच के बाद ईशान ने कहा, 'वापसी करके और रन बनाकर अच्छा लग रहा है। हमने पहले फील्डिंग का सही फैसला लिया था क्योंकि गेंद बखूबी बल्ले पर नहीं आ रही थी।' उन्होंने अपने फॉर्म में लौटने के बारे में ईशान ने कहा, ' उतार- चढ़ाव खेल का हिस्सा है। मैने विराट भाई, हार्दिक भाई और केपी से बात की जिससे मेरा आत्मविश्वास लौटा। हमें अब अगले मैच में इस लय को बरकरार रखना है।' विराट को प्यार से घर में 'चीकू' बुलाते हैं। जिम्मी नीशम और नेथन कूल्टर नाइल की अनुशासित गेंदबाजी के बाद ईशान किशन के आक्रामक अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस ने ‘करो या मरो’ के मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराकर प्लेआफ में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया। रॉयल्स की टीम नौ विकेट पर 90 रन ही बना सकी और मुंबई ने यह लक्ष्य 8 . 2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। ईशान ने फॉर्म में लौटते हुए 25 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। आठवें ओवर में चेतन सकारिया को दो छक्के लगाने के बाद उन्होंने नौवें ओवर में मुस्ताफिजूर रहमान को पहले चौका लगाया और फिर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक और टीम की जीत की औपचारिकता पूरी की। इस जीत के बाद मुंबई के 13 मैचों में 12 अंक है और कोलकाता नाइट राइडर्स के भी समान अंक हैं लेकिन बेहतर रन औसत के आधार पर वह अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। मुंबई को अगले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर को रॉयल्स से खेलना है।