Saturday, September 18, 2021

कल से शुरू हो रहा IPL का रोमांच, देखें- पॉइंट्स टेबल में कौन है टॉपर, कौन फिसड्डी September 17, 2021 at 11:30PM

दुबईइंडियन प्रीमियर लीग के IPL 2021 सत्र के दूसरे हाफ का रोमांच 19 सितंबर यानी रविवार से संयुक्त अरब अमीरात में हो रहा है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दुबई में खेला जाएगा। मैदान तैयार हैं और टीमें मिशन 'IPL 2021 ट्रोफी' पर लग चुकी हैं। मौजूदा आईपीएल 2021 पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम सबसे ऊपर है। उसके 8 मैचों में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट्स हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंकों के साथ दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (रन रेट के आधार पर) 10 अंकों के साथ तीसरे और मुंबई इंडियंस 8 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है।
टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) 8 6 2 0 0 12 +0.547
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 7 5 2 0 0 10 +1.263
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) 7 5 2 0 0 10 -0.171
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 7 4 3 0 0 8 +0.062
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) 7 3 4 0 0 6 -0.190
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) 8 3 5 0 0 6 -0.368
कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) 7 2 5 0 0 4 -0.494
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) 7 1 6 0 0 2 -0.623

विराट कोहली पर भड़के मोहम्मद अजहरुद्दीन, कप्तानी छोड़ने पर उठाए बड़े सवाल September 17, 2021 at 11:45PM

नई दिल्ली अचानक कप्तानी छोड़कर विराट कोहली ने न सिर्फ भारतीय फैंस बल्कि पूर्व क्रिेकेटर्स को भी हैरान कर दिया। 174 वनडे और 47 टेस्ट में भारत की कप्तानी करने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन भी उन्हीं में से एक हैं। 'कलाई के जादूगर' के नाम से मशहूर अजहर ने कोहली के फैसले की टाइमिंग पर सवाल उठाया है। अजहर की माने तो वर्ल्ड टी-20 बिलकुल नजदीक है। जब कोई इतना बड़ा इवेंट सामने खड़ा हो तो उससे चंद माह पहले कोई कप्तान कैसे इस्तीफा दे सकता है। मोहम्मद अजहरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, 'कोहली ने टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दी यह सुनकर हैरान हूं, लेकिन वर्ल्ड टी-20 से ठीक पहले इस्तीफा दिया इससे कुछ ज्यादा हैरान हूं।' दूसरी ओर पूर्व भारतीय विकेटकीपर सबा करीब ने विराट का सपोर्ट किया है। समाचार एजेंसी एएनआई को उन्होंने कहा कि तीनों फॉर्मेट में कप्तानी संभालना कोई आसान काम नहीं है। बेहद दबाव होता है। सबा करीब चयनकर्ता भी रह चुके हैं। बकौल सबा, 'यह अचानक लिया फैसला नहीं लगता। वह लंबे समय से इस बार में सोच रहे होंगे। वर्कलोड का तनाव किसी से छिपा नहीं है।' पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी कोहली की तारीफ की है। 2007 वर्ल्ड टी-20 टीम के अहम खिलाड़ी रहे पठान चाहते हैं कि टीम कोहली को वर्ल्ड टी-20 जीतकर शानदार तोहफा दें। बताते चलें कि वर्ल्ड टी-20 का आयोजन पहले भारत में होना था। मगर कोरोना के प्रकोप के चलते बीसीसीआई अब यूएई और ओमान में टूर्नामेंट करवा रहा है। भारत अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले दो वॉर्मअप मैच:टीम इंडिया IPLके बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ दुबई में खेलेगी वॉर्मअप मैच September 17, 2021 at 11:03PM