Wednesday, July 14, 2021

शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ उतरते ही रचेंगे इतिहास, टूटेगा 37 वर्ष पुराना रेकॉर्ड July 14, 2021 at 03:23AM

नई दिल्लीविराट कोहली और रोहित शर्मा की गौरमौजूदगी में ओपनर शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे। इसके साथ ही वह एक अहम रेकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लेंगे। वह 18 जुलाई को पहले वनडे में टॉस के लिए उतरते ही सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान बन जाएंगे। धवन 35 वर्ष 225 दिन के होंगे जब वह पहले एकदिवसीय मैच में श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। इस प्रकार वह 1984 में पहली बार टीम का नेतृत्व करने वाले मोहिंदर अमरनाथ के रेकॉर्ड को तोड़ देंगे। सबसे अधिक उम्र में भारत की पहली बार कप्तानी करने वाले खिलाड़ी
  • मोहिंदर अमरनाथ- 34 वर्ष 37 दिन बनाम पाक, सियालकोट, 1984
  • सैयद किरमानी- 33 वर्ष 353 दिन बनाम वेस्टइंडीज, गुवाहाटी, 1983
  • अजीत वाडेकर- 33 वर्ष 103 दिन बनाम इंग्लैंड, लीड्स, 1974
वनडे और टी20 सीरीज का नया शेड्यूल इस प्रकार है :वनडे सीरीज (IND vs SL Change Matches Time) का पहला मुकाबला 18 को जबकि दूसरा मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम वनडे 23 जुलाई को होगा। T-20 सीरीज का पहला मैच 25 जुलाई, दूसरा मैच 27 जुलाई और तीसरा मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा। टीम: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी साव, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया। नेट गेंदबाज: ईशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरजीत सिंह।

टीम इंडिया IPL ऑल स्टार्स XI जैसी है...श्रीलंका के हेड कोच आर्थर का अजीब बयान July 14, 2021 at 02:50AM

नई दिल्ली विश्व विजेता श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा के बाद अब एक और दिग्गज ने भारतीय टीम पर अजीबोगरीब बयान दिया है। श्रीलंका के कोच मिकी आर्थर ने शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम को आईपीएल स्टार इलेवन बताया है। भारत को हल्के में नहीं लेंगे मिकी आर्थर की माने तो आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम को श्रीलंका कतई हल्के में नहीं लेगी। एक मीडिया समूह से इंटरव्यू में आर्थर ने कहा, 'इस समय हम बदलाव के दौर में हैं। युवा खिलाड़ियों की खोज में हैं, ताकि टीम के लिए बेस्ट प्लेइंग इलेवन बनाई जा सके। हम जानते हैं कि यह एक शानदार भारतीय टीम है। यह एक आईपीएल ऑल-स्टार्स इलेवन की तरह है। इंग्लैंड में मिली बुरी हारश्रीलंका के लिए इंग्लैंड दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं था। टूर पर खेले गए सारे मैच मेजबान इंग्लैंड ने जीते। पहले तीन मैच की टी-20 सीरीज श्रीलंका का 0-3 से सूपड़ा साफ हुआ फिर वनडे सीरीज में भी कमोबेश यही हालात थे। शुरुआती दो वनडे गंवाकर मेहमान टीम पहले ही सीरीज हार चुकी थी, वो तो आखिरी मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया, वरना एकदिवसीय श्रृंखला में भी क्लीन स्विप तय था। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉडशिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी साव, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडेय, हार्दिक पंड्या, नीतिश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार, (उपकप्तान) दीपक चाहर, नवदीप सैनी और चेतन सकारिया।

VIDEO : भारतीय एथलीटों का हौसला बढ़ाने के लिए 'हिन्दुस्तानी वे’ सॉन्ग लॉन्च July 14, 2021 at 02:03AM

नई दिल्ली खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने देश के ओलिंपिक दल का 'चीयर4इंडिया' गीत बुधवार को लॉन्च किया। ठाकुर ने लोगों से तोक्यो ओलिंपिक () खेलों के दौरान खिलाड़ियों का समर्थन करने की अपील की। ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान (AR Rehman) और युवा गायिका अनन्या बिरला (Ananya Birla) ने मिलकर तोक्यो ओलिंपिक के लिए भारतीय दल के आधिकारिक गीत तैयार किया जिसका शीर्षक ‘चीयर4इंडिया (Cheer4India) : हिन्दुस्तानी वे’ है। ठाकुर ने कहा, 'मैं सभी देशवासियों से इस गीत को सुनने और साथियों से इसे शेयर करने तथा तोक्यो ओलंपिक के लिए पूरे भारतीय दल के लिए यह दिखाने के लिए चीयर करने का भी अनुरोध करता हूं कि हम आपके साथ हैं।' तोक्यो ओलिंपिक में भारत की ओर से 18 स्पर्धाओं में 126 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने रहमान और अनन्या का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने कोविड-19 महामारी (COVID-19 Pandemic) के इतने मुश्किल समय में इस गीत को तैयार किया। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा (Narinder Batra) ने कहा कि टीम इंडिया का आधिकारिक ‘चीयर’ गीत पिछले 18 महीनों में सभी शेयरधारकों के कठिन परिश्रम को दर्शाता है। राज्य मंत्री (खेल) निशीथ प्रमाणिक, खेल सचिव रवि मित्तल, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान और आईओए महासचिव राजीव मेहता भी इस मौके पर मौजूद थे। पीएम ने दी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो ओलिंपिक जाने वाले चुनिंदा 15 खिलाड़ियों से मंगलवार को वर्चुअल मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। पीएम ने इस दौरान अनुभवी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, दिग्गज बॉक्सर एमसी मैरीकॉम, तीरंदाज दीपिका कुमारी आदि से बातचीत की।

दीपा करमाकर की विरासत को आगे बढ़ाने को तैयार बस ड्राइवर की बेटी प्रणति नायक July 14, 2021 at 02:43AM

नई दिल्ली पांच साल पहले भारत की ओर से महिला जिम्नास्ट दीपा करमाकर (Dipa Karmakar) ने रियो ओलिंपिक (Rio Olympics) के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया था। खेलों के महाकुंभ में दीपा ने अपने शानदार प्रदर्शन से दिखाया कि भारतीय लड़किया भी जिम्नास्टिक में बेहतर कर सकती हैं। दीपा तोक्यो ओलिंपिक में तो नहीं जा रही हैं लेकिन प्रणति नायक (Praneeti Nayak) दीपा की विरासत को आगे बढ़ाने को तैयार हैं। प्रणति बंगाल के मिदनापुर जिले की पिंगला की रहने वाली हैं। प्रणति यह बात अच्छी तरह जानती हैं कि दीपा ने वॉल्ट में जो मुकाम हासिल किया है वह तोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics 2020) में उसके करीब पहुंचना चाहेंगी। प्रणति के पिता बस ड्राइवर हैं। साई ईस्टर्न सेंटर में ट्रेनिंग कर रहीं प्रणति ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ' मैं अगर अपना पर्सनल बेस्ट देने में सफल हुई तो इससे मुझे खुशी होगी। महामारी की वजह से पिछले एक साल से अधिक समय से मैं अपने घर पर हूं। मैंने दो महीने पहले दोबारा अपनी ट्रेनिंग शुरू की है। मैं तोक्यो में अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी।' प्रणति का कहना है कि कोरोनाकाल के दौरान स्थिति सभी एथलीटों के लिए समान नहीं थी। बकौल प्रणति, ' मैंने अन्य जिमनास्ट की तैयारियों को गौर से देख रही हूं। वे लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं, यहां तक की लॉकडाउन में भी।' तोक्यो जाने वाली एकमात्र भारतीय जिमनास्ट हैं प्रणति प्रणति मौजूदा ओलिंपिक में भाग लेने वाली एकमात्र भारतीय जिम्नास्ट हैं और वह दीपा के बाद ओलिंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी भारतीय महिला जिम्नास्ट हैं। प्रणति के मुताबिक, 'मैंने घर पर रहते हुए इस बड़े टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार किया। फिटनेस के लिए अपने आसपास मैं कोई जिम नहीं ढूढ सकी।' साई सेंटर में ट्रेनिंग के लिए खास इंतजाम साई ईस्टर्न इंडिया के निदेशक ने कहा, ' हमने अपने सेंटर में प्रणति की ट्रेनिंग के लिए विशेष इंतजाम किया है। हमारी सेंटर से तोक्यो जाने वाली प्रणति एकमात्र एथलीट हैं। हमने उनके लिए बायो बबल में रहते हुए प्रतियोगिताओं का इंतजाम किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल के सभी नियमों का पालन किया।