Wednesday, June 23, 2021

WTC Final के बीच रविंद्र जडेजा का कमाल, 4 वर्ष बाद पाया फिर खास मुकाम June 23, 2021 at 12:44AM

दुबईभारतीय स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के खिताबी मुकाबले के बीच जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप रैंक हासिल कर ली है। जडेजा ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान जेसन होल्डर (Jason Holder) को पीछे छोड़ा है। अगस्त, 2017 के बाद वह पहली बार टेस्ट ऑलराउंडर की रैंकिंग में टॉप पोजिशन पर पहुंचे हैं। होल्डर को हाल ही में खत्म हुई साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा है। उन्हें 28 रेटिंग पॉइंट्स का नुकसान हुआ। इसकी वजह से नंबर दो पर काबिज जडेजा 386 रेटिंग अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए। होल्डर के अब 384 पॉइंट्स हैं। इस लिस्ट में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स तीसरे नंबर पर हैं। उनके 377 पॉइंट्स हैं। जडेजा के साथी रविचंद्रन अश्विन 353 अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 5वें नंबर पर हैं।

WTC फाइनल:5 चीजें जो भारत को पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बना सकती है; टी-20 मोड में बैटिंग और कॉनवे-विलियम्सन को आउट करना अहम June 23, 2021 at 12:14AM

टीम इंडिया के लिए पंत X-फैक्टर:भारत की जीत के लिए आखिरी दिन आक्रामक बैटिंग करनी होगी, ब्रिस्बेन और सिडनी में ऐसा कर चुके ऋषभ June 22, 2021 at 10:55PM

Tuesday, June 22, 2021

WTC Final: विलियमसन ने फ्लेमिंग का रेकॉर्ड तोड़ा, इस खास लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे June 22, 2021 at 07:21AM

साउथम्पटनकप्तान केन विलियमसन की धैर्यपूर्ण और टिम साउदी की आक्रामक पारी की मदद से न्यूजीलैंड मंगलवार को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में भारत पर पहली पारी में बढ़त बनाने में सफल रहा। न्यूजीलैंड की पहली पारी पांचवें दिन चाय के विश्राम से ठीक पहले 249 रन पर समाप्त हुई। इस तरह से उसने पहली पारी में 32 रन की बढ़त हासिल हुई। भारत ने अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए थे। विलियमसन ने 177 गेंदों में 49 रनों की संघर्षपूर्ण पारी के दौरान एक खास रेकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया। वह सबसे अधिक रन बनाने वाली न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के 7172 रनों के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ा। अब उनके नाम 85 टेस्ट में 7178 रन दर्ज हो गए हैं। इस लिस्ट में रोस टेलर का पहला नंबर है। उनके नाम 7517 रन हैं। न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
  • 7517 रन: रोस टेलर
  • 7178 रन: केन विलियमसन
  • 7172 रन: स्टीफन फ्लेमिंग
  • 6453 रन: ब्रेंडन मैकलम
  • 5444 रन: मार्टिन क्रो
मैच में भारत के लिए शमी (76 रन देकर चार विकेट) ने ‘सीम’ का अच्छा इस्तेमाल करके अपनी फुललेंथ गेंदों से बल्लेबाजों को चकमा दिया जबकि इशांत शर्मा (48 रन देकर तीन) ने भी अच्छी गेंदबाजी की। रविचंद्रन अश्विन (28 रन देकर दो) और रविंद्र जडेजा (20 रन देकर एक) ने भी विकेट लिए लेकिन जसप्रीत बुमराह ने निराश किया। बारिश के कारण पहले सत्र का खेल देर से शुरू हुआ था।