Sunday, June 6, 2021

अश्लील ट्वीट विवाद में फंसे रॉबिन्सन की वॉन ने तारीफ की, जानें क्या-क्या कहा June 06, 2021 at 02:25AM

लंदनइंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी करने पर तेज गेंदबाज की सराहना की है। रॉबिन्सन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से डेब्यू किया है और उन्होंने पहली पारी में 75 रन देकर चार विकेट झटके थे। वॉन ने ट्विटर पर लिखा, ‘अगर ऑन-फील्ड क्रिकेट मायने रखता है तो रॉबिन्सन का डेब्यू काफी प्रभावित करने वाला है और इंग्लैंड के लिए लंबे समय से ऐसे खिलाड़ी की तलाश थी।’ रॉबिन्सन हालांकि, पहले टेस्ट में ही विवादों में घिर गए। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद उनके कई ट्वीट वायरल हुए, जो 2012 के थे। कई ट्वीट अश्लील थे। हालांकि मामला बढ़ता देख रॉबिन्सन ने बाद में माफी मांगी थी। रॉबिन्सन के ये सभी पोस्ट 2012-13 में लिंगभेद और नस्लवाद से जुड़े हुए हैं। हालांकि, रॉबिन्सन ने बाद में एक किशोर के रूप में लिखी गई इन पोस्ट के लिए माफी मांगी है। रॉबिन्सन ने कहा कि उन्होंने ये ट्वीट तब किए थे जब वह अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रहे थे क्योंकि इंग्लिश काउंटी यार्कशर ने उन्हें किशोरावस्था में बाहर कर दिया था। इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच ग्राहम थोर्प का कहना है कि ओली रॉबिन्सन के लिंगभेद और नस्लवाद से जुड़ी पुरानी पोस्ट के चर्चा में आने के बाद क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों को चुनने से पहले सोशल मीडिया के उनके इतिहास की समीक्षा कर सकता है।

33 साल के हुए अजिंक्य रहाणे:विराट कोहली और वसीम जाफर ने शुभकामनाएं दीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ICC ने रहाणे की मेलबर्न में लगाई गई सेंचुरी याद की June 06, 2021 at 01:37AM

इयान चैपल ने अश्विन को बताया नाथन लियोन से बेहतर, गिनाए रेकॉर्ड और बताई वजह June 06, 2021 at 01:23AM

सिडनीऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान (Ian Chappell) ने भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) से बेहतर बताया है। चैपल ने कहा, ‘मेरे ख्याल से अश्विन लियोन से बेहतर हैं। लियोन की स्ट्राइक रेट को देखें। आप 70 के दशक की बात कर रहे हैं और मैं साल 2018 की बात कर रहा हूं।’ 2018 से लियोन ने 27 टेस्ट मैचों में 72.5 के औसत से 113 विकेट लिए हैं। उन्होंने छह बार पांच-पांच विकेट लिए हैं। इस दौरान लियोन का भारत के खिलाफ 85.8 का स्ट्राइक रेट रहा है जो उनका किसी अन्य टीम की तुलना में सबसे ज्यादा खराब है। चैपल ने क्रिकइंफो से कहा, ‘मेरे ख्याल से जब लियोन दाहिने हाथ के बल्लेबाज को गेंद करते हैं तो ऑनसाइड से रन निकलते हैं। हां, लियोन एक अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन अश्विन उनसे बेहतर हैं।’ लियोन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 टेस्ट मैच खेले हैं और 399 विकेट लिए हैं जबकि अश्विन के नाम 78 टेस्ट मैचों में 409 विकेट हैं। लियोन ने भारत के खिलाफ पिछली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में नौ विकेट लिए थे। अश्विन ने विदेशी जमीन पर अधिक सफलता हासिल नहीं की है। उन्होंने 70 फीसदी विकेट भारतीय जमीन पर लिए हैं। हालांकि, अश्विन को अक्सर चोटिल होने के कारण विदेशी दौरों से बाहर रहना पड़ा है। चैपल ने कहा, ‘मेरे ख्याल से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है। इसके अलावा अश्विन की प्रतिष्ठता भी है।’ अश्विन हाल ही में घरेलू टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 33 विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।

WTC Final की तैयारियां शुरू: मैदान पर पसीना बहाते नजर आए जडेजा June 06, 2021 at 01:03AM

नई दिल्ली जैसे-जैसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तारीखे नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे फैंस के दिलों की धड़कन भी बढ़ने लगी है। जब प्रशंसक इतने उत्साहित हैं तो सोचिए क्रिकेटर्स का क्या हाल होगा। न्यूजीलैंड तो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलकर अपनी प्रैक्टिस पुख्ता कर रहा है। दूसरी ओर 3 जून को इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया भी अब धीरे-धीरे रंग में आ रही है। क्वारंटीन से गुजर रही भारतीय टीम जल्द ही सामूहिक अभ्यास शुरू करने वाली है, लेकिन इससे पहले रविंद्र जडेजा खुद को मैदान पर उतरने से रोक नहीं पाए। जड्डू ने अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की, जहां यह ऑलराउंडर गेंदबाजी करते नजर आ रहा है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए जडेजा को पसीना बहाते देख फैंस गदगद हो गए। आपको मालूम ही होगा कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच यह खिताबी टक्कर 18 जून से शुरू होगी। वैसे साउथैम्पटन के जिस एजिस बाउल मैदान पर यह मुकाबला होना है वहां भारत का रेकॉर्ड खराब है। यहां खेले दोनों ही टेस्ट मैच में फैसला उसके खिलाफ ही गया है। हालांकि न्यूजीलैंड यहां अपना पहला टेस्ट मुकाबला खेलेगी।