Friday, June 4, 2021

ऋषभ पंत और पुजारा क्रिकेट से निजी जीवन तक में कितने अलग? मिला रोचक जवाब June 04, 2021 at 01:47AM

मुंबईक्रिकेट फैंस के मन में अक्सर एक सवाल आता होगा कि आक्रामक बल्लेबाज और मैदान पर मजबूती घंटों खड़े रहकर विपक्षी गेंदबाजों को छकाने में माहिर बल्लेबाज की निजी जिंदगी में क्या अंतर होगा। इस सवाल का जवाब कोच से बेहतर कोई नहीं दे सकता। भारतीय टीम के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने इस सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने आक्रामक विकेटकीपर ऋषभ पंत और टीम इंडिया के बेजोड़ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की बात की। उन्होंने पुजारा के बारे मे कहा- वह काफी समर्पित हैं, काफी जज्बे वाले हैं और बहुत अनुशासित हैं। वह अपने निजी जीवन में भी सामान्य तौर पर ऐसे ही हैं। उनका काफी कड़ा रूटीन है और वह उसका सख्ती से पालन भी करते हैं। दूसरी ओर, आपकी टीम में पंत हैं। जो निडर हैं, बहुत मजा करना चाहते हैं, उन्हें अपने चांस लेना पसंद है। शुरुआत से ही गेंदबाज पर हावी होना उन्हें पसंद है। और वह अपने निजी जीवन में भी ऐसे ही हैं। विक्रम ने आगे कहा- अब कोई टीम में सभी 11 खिलाड़ी पुजारा या सभी 11 खिलाड़ी पंत जैसे नहीं रख सकती, सही बात है न? जीत का सही तालमेल बैठान के लिए पंत और पुजारा का सही तालमेल होना जरूरी है। उन्हें उनका स्वाभाविक रूप बनाए रखने में मदद करनी चाहिए। पुजारा की शैली पर बात करते हुए उन्होंने कहा- मेरे लिए चुनौती यह है कि क्या मैं पुजारा को अपने तरकश में एक और शॉट जोड़ने के लिए मना सकता हूं। क्या मैं उन्हें मना सकता हूं कि जब परिस्थितियां मांग करें तो मैं उन्हें अधिक आक्रामक होने को मना सकूं? और क्या मैं पंत से पुजारा से कुछ सीखने के लिए मना सकता हूं। क्या मैं उन्हें समझा सकता हूं कि जब परिस्थिति ऐसी हो तो आक्रामक होने से पहले कुछ गेंदें आराम से खेल लें।

IOA ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखी:टोक्यो ओलिंपिक से जुड़े एथलीट के डाटा अपडेट के लिए ऑफिस खोलने की इजाजत मांगी; 19 अप्रैल से दिल्ली में है लॉकडाउन June 04, 2021 at 12:28AM

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान के बेटे की हुई T20 टीम में एंट्री, घटाने पड़े एक वर्ष में 30 kg वजन June 04, 2021 at 12:54AM

नई दिल्लीपाकिस्तानी टी-20 इंटरनैशनल क्रिकेट टीम में एक हार्ड-हिटिंग बल्लेबाज आजम खान () की एंट्री हुई है। आजम पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मोईन खान के बेटे हैं और डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें शुक्रवार को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के दौरों के लिए टीम में चुना गया है। रोचक बात यह है कि टीम में जगह बनाने के लिए उन्होंने 30 किलो (66 पाउंड) वजन कम किया है। 22 वर्षीय खान पिछले एक साल से चयनकर्ताओं के रडार पर थे, लेकिन विचार किए जाने से पहले उन्हें अपना लगभग 30 किलो वजन कम करने के लिए कहा गया था। पूर्व कप्तान मोइन खान के बेटे आजम का दावा है कि पिछले 12 महीनों में उन्होंने लगभग 30 किलो वजन कम किया है। पाकिस्तान सुपर लीग सहित 36 घरेलू ट्वेंटी 20 मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 157 का है। चयनकर्ताओं ने इसके साथ ही इमाद वसीम को इंग्लैंड में तीन एवं वेस्टइंडीज में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा हारिस सोहेल को इंग्लैंड में तीन वनडे मैचों के लिए फिर से टीम में शामिल किया है। तेज गेंदबाज मुहम्मद अब्बास और नसीम शाह की भी जमैका में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है। जिम्बाब्वे में खेले गए हालिया दो टेस्ट मैचों में अब्बास और नसीम को नजरअंदाज किया गया था। टी20 टीम में आजम का नाम चौकाने वाला है क्योंकि उन्होंने अभी तक प्रथम श्रेणी का सिर्फ एक मैच खेला है। उन्होंने हालांकि 36 टी20 मैच खेले है और उनकी छवि बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाज की है। वह पाकिस्तान सुपर लीग और श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं। चयनकर्ताओं ने अनुभवी लेग स्पिनर यासिर शाह को भी दो टेस्ट मैचों की टीम में रखा है, लेकिन उनका अंतिम चयन फिटनेस टेस्ट पास करने पर होगा। घुटने की चोट के कारण जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी उनकी अनदेखी की गई थी। पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर आठ से 20 जुलाई के बीच तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। टीमें....टेस्ट: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उप-कप्तान, विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हारिस रऊफ, हसन अली, इमरान बट, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नौमान अली, साजिद खान, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, यासिर शाह (फिटनेस पर निर्भर), जाहिद महमूद। एकदिवसीय टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फहीम अशरफ, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रउफ, हारिस सोहेल, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली अगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान कादिर। टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अरशद इकबाल, फहीम अशरफ, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर) , मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहीन शाह अफरीदी, शरजील खान, उस्मान कादिर।

रूसी टेनिस खिलाड़ी याना सिजिकोवा मैच फिक्सिंग के आरोप में हिरासत में: पुलिस सूत्र June 04, 2021 at 12:08AM

पैरिस पैरिस पुलिस ने शुक्रवार को रूसी टेनिस खिलाड़ी याना सिजिकोवा को मैच फिक्सिंग के संदेह में हिरासत में लिया है। आरोप है कि रूसी खिलाड़ी ने पिछले साल के फ्रेंच ओपन में एक डबल्स मैच में फिक्सिंग की थी। 26 वर्षीय सिजिकोवा महिला डबल्स रैंकिंग में 101वें स्थान पर हैं। उन्हें गुरुवार रात को हिरासत में लिया गया। यह मैच इस साल के संभावित करप्शन और फ्रॉड की जांच का हिस्सा था। More To Come...