Thursday, June 3, 2021

नंबर-1 महिला खिलाड़ी फ्रेंच ओपन से बाहर:2019 की चैंपियन एश्ली बार्टी दूसरे राउंड में बीच मैच से रिटायर हुईं, कूल्हे की चोट से थी परेशान June 03, 2021 at 01:29AM

ओलिंपिक क्वॉलिफाइ ऐथलीटों से रूबरू हुए पीएम मोदी, बोले- हर जरूरत होगी पूरी June 03, 2021 at 01:46AM

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए वह ऐथलीटों और कोचों से रूबरू हुए। इस दौरान मोदी ने कहा कि टीके से लेकर प्रशिक्षण सुविधाओं तक, हमारे खिलाड़ियों की हर आवश्यकताओं को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। पीएम ऑफिस की ओर से बताया कि पीएम मोदी तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ कर चुके 100 ऐथलीटों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े। ये ऐथलीट 11 खेलों से हैं। 25 और ऐथलीटों के क्वॉलिफाइ करने की उम्मीद है। 26 पैरा ऐथलीट ने भी क्वॉलिफाइ किया है, जबकि 16 अन्य की संभावना है।

सानिया मिर्जा के बेटे को मिला ब्रिटेन का वीजा, ट्वीट कर मंत्री रिजिजू को कहा शुक्रिया June 02, 2021 at 11:59PM

नई दिल्लीभारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने खेल मंत्री किरण रिजिजू और अन्य का अपने बेटे और बहन के ब्रिटेन के वीजा को मंजूरी दिलाने में उनके त्वरित हस्तक्षेप के लिए गुरुवार को आभार व्यक्त किया। अब ये दोनों ओलिंपिक की तैयारी के लिए आयोजित टूर्नामेंट में उनके साथ जा सकते हैं। खेल मत्रालय ने कुछ सप्ताह पहले विदेश मंत्रालय से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की थी और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने मंगलवार को कहा कि सानिया के बेटे और बहन के वीजा को मंजूरी मिल गई है। 34 साल की छह युगल ग्रैंडस्लैम विजेता ने ट्वीट कर सभी को मदद करने के लिए शुक्रिया कहा। सानिया ने ट्वीट किया, 'मैं खेल मंत्री किरण रिजिजू सर, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन में भारतीय दूतावासों, साई और ब्रिटिश सरकार का मेरे बेटे इजहान और मेरी बहन अनम को वीजा दिलाने में मदद के लिए शुक्रिया करना चाहती हूं, जिससे ये मेरे साथ टूर्नामेंट के लिए ब्रिटेन की यात्रा कर पाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय का बहुत शुक्रिया।' सानिया के ट्वीट का जवाब देते हुए रिजिजू ने उन्हें ओलिंपिक के लिए शुभकामनाएं दीं। रिजिजू ने ट्वीट किया, 'भारत को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। आप फिर से आगामी ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयारी में जुटी हो, हमारी शुभकामनाएं आपके और पूरे भारतीय ओलिंपिक दल के साथ हैं।’ सानिया सरकार की ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ (टॉप्स) का हिस्सा हैं, उन्हें वीजा मिल गया था, लेकिन भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण लगी यात्रा पाबंदियों के कारण उनके बेटे और उसकी देखभाल करने वाले को वीजा नहीं मिला था।

योग भले न करें, यह काम जरूरी है... दिल जीत लेगा हरभजन सिंह का वायरल ट्वीट June 03, 2021 at 01:11AM

नई दिल्लीभारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह अपनी लहराती-बलखाती गेंदों से कमाल करते थे। दुनिया उनकी स्पिन की फैन है। अब इस धुरंधर ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जो हर किसी को दीवाना बना देगा। दरअसल, उन्होंने ट्विटर पर कोरोना वायरस के मुश्किल दौर में बेहद रोचक अंदाज में सभी से मदद करने की अपील की है। भज्जी ने लिखा- जीवन जितना सादा होगा, तनाव उतना ही आधा होगा, योग करें या ना करें , पर जरूरत पड़ने पर एक दूसरे का सहयोग जरूर करें। उनके इस ट्वीट पर फैंस की खूब प्रतिक्रिया आ रही है। एक भारत साहनी नाम के फैन ने लिखा- बिल्कुल सही कहा सर आपने लेकिन लोग इस दुनिया की चकाचौंध के अंदर एक दूसरे की मदद करना भूल गए हैं एक अन्य यूजर हिमांशु अवस्थी ने लिखा- दूसरों का सहयोग करने के लिए खुद को स्वस्थ रखना भी जरूरी है, और खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग करना जरूरी है। सही कहा ना।