Sunday, May 16, 2021

एक हाथ में बंदूक तो दूसरे में किताब, चैंपियनशिप के दौरान BA की परीक्षा भी देंगी मनु May 16, 2021 at 01:06AM

नई दिल्लीओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी भारतीय निशानेबाज मनु भाकर क्रोएशिया की राजधानी जगरेब में आयोजित होने वाली यूरोपीय चैंपियनशिप में भाग लेने के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी और वहीं से स्नातक की परीक्षाएं देंगी। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम महिला कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक कर रही भाकर की परीक्षाएं 18 मई से शुरू होंगी जबकि ओसिजेक में होने वाली यूरोपीय चैंपियनशिप का आगाज 20 मई से होगा। भारत इस प्रतियोगिता में आमंत्रित टीम के रूप में भाग ले रहा है। भाकर के लिए हालांकि यह राहत की बात है कि उनकी परीक्षा और प्रतियोगिताओं की तारीखें आपस में टकरा नहीं रही है। उन्होंने कहा, 'मैं दोनों से सामंजस्य बैठा लूंगी जैसा कि मैंने अतीत में भी किया है। अच्छी बात यह है कि प्रतियोगिताओं के दिन परीक्षा नहीं है। ऐसे में इसमें परेशानी नहीं होगी।' भाकर हालांकि पढ़ाई को बहुत महत्वपूर्ण मानती हैं, लेकिन तोक्यो ओलिंपिक के कारण फिलहाल निशानेबाजी प्रतियोगिता उनकी प्राथमिकता है। इस ओलिंपिक में भारत की बड़ी पदक उम्मीदों में शामिल इस खिलाड़ी ने कहा, 'यह ओलिंपिक का वर्ष है और मैं मेरा पूरा ध्यान अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करने पर है।' युवा ओलिंपिक, आईएसएसएफ विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी इस खिलाड़ी के पिता रामकृष्ण भाकर ने कहा, 'वह अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर है, लेकिन अगर उसकी प्रतियोगिता और परीक्षा के बीच टकराव होता है, तो वह खेल को चुनती है।’ यह 19 साल की खिलाड़ी निशानेबाजी के सामानों के साथ परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी पुस्तकें भी साथ ले कर गई है। वह अपने उत्तर लिखने के बाद मोबाइल स्कैनर की मदद से उसे ऑनलाइन तरीके से भेजेंगी। भाकर को तोक्यो ओलिंपिक में तीन स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए चुना गया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत:BCCI के चार्टर्ड फ्लाइट से कल 40 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और स्टाफ घर लौटेंगे; CA ने बोर्ड और IPL फ्रेंचाइजी की तारीफ की May 16, 2021 at 01:18AM

इंग्लैंड टीम को लगा बड़ा झटका, फिर उभरी इस खतरनाक तेज गेंदबाज की चोट May 15, 2021 at 08:43PM

लंदनइंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में खेलना संदिग्ध है क्योंकि केंट के खिलाफ ससेक्स की ओर से काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले में खेलते हुए उनकी कोहनी की पुरानी चोट फिर उभर आई।छब्बीस साल का यह तेज गेंदबाज अतीत में भी कोहनी की चोट से परेशान रहा है जिसके कारण वह भारत के खिलाफ दो टेस्ट और फिर फिलहाल निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल पाए। इसके अलावा वह 2020 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे। चोट के बाद वापसी करते हुए ससेक्स की ओर से अपना पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेल रहे आर्चर ने पहली पारी में 29 रन देकर दो विकेट चटकाए। यह तेज गेंदबाज हालांकि दूसरी पारी में सिर्फ पांच ओवर ही फेंक सका और उन्होंने कोहनी में सूजन की शिकायत की। ससेक्स के मुख्य कोच इयान सालिस्बरी ने शनिवार को कहा, ‘अगर आप आज के दिन को देखें तो वह कल गेंदबाजी नहीं कर पाएगा। आपको ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) से पूछना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘जब भी जोफ्रा गेंदबाजी नहीं कर पाता है तो एक नेतृत्वकर्ता और टीम के रूप में आप हताश होते हो। लेकिन ऐसा होता है। खेलों में लोग चोटिल होते हैं। यही जीवन है।’ सालिस्बरी ने कहा, ‘वह अब भी मैदान पर उतरने का इच्छुक है क्योंकि वह चाहता है कि ससेक्स जीते। उन्हें (ईसीबी) उसे इस मैच में खेलने की स्वीकृति देनी होगी। वह हमारा खिलाड़ी नहीं है इसलिए उनसे स्वीकृति लेनी होगी।’ इंग्लैंड को दो जून से दो टेस्ट की सीरीज में न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है। इस सीरीज के लिए मंगलवार को टीम की घोषणा होने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद इंग्लैंड को भारत के खिलाफ स्वदेश में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत चार अगस्त से होगी।

इंग्लैंड में फिरकी का चला जादू, इस गेंदबाज ने एक पारी में झटक डाले 9 विकेट May 15, 2021 at 11:12PM

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के ऑफ ब्रेक गेंदबाज सिमोन हार्मर (Simon Harmer) ने काउंटी क्रिकेट में कमाल कर दिया है। इंग्लैंड में जारी काउंटी चैंपियनशिप (County Championship) में हार्मर ने एसेक्स की ओर से खेलते हुए डर्बीशायर (Essex vs Derbyshire) के खिलाफ एक पारी में कुल 9 विकेट चटकाए। हार्मर के करियर की यह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है हार्मर के करियर का यह बेस्ट प्रदर्शन है। उन्होंने 25.5 ओवर की गेंदबाजी में 9 ओवर मेडन रखते हुए 80 रन देकर कुल 9 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। 32 वर्षीय हार्मर की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर एसेक्स ने डर्बीशायर को 146 रन पर ढेर कर दिया। डर्बीशायर के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके डर्बीशायर के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। एसेक्स की ओर से एक विकेट डैन लॉरेंस के खाते में गया। एसेक्स ने अपनी पहली पारी 3 विकेट पर 412 रन बनाकर घोषित की थी। फॉलोआन खेलने पर मजबूर डर्बीशायर की टीम दूसरी पारी में एक विकेट पर 97 रन बना चुकी है। हार्मर ने 5 टेस्ट मैचों में 20 विकेट चटकाए हार्मर ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 5 टेस्ट मैचों में 20 विकेट चटकाए हैं। 156 फर्स्ट क्लास मैचों में हार्मर के नाम 668 विकेट दर्ज हैं। काउंटी में खेलकर खुद को तैयार कर रहे इंग्लिश खिलाड़ी इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी इस समय काउंटी क्रिकेट में खेलकर खुद को आगामी टूर्नामेंट्स के लिए तैयार कर रहे हैं। जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम 2 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। दूसरा टेस्ट मैच 10 जून से खेला जाएगा। इसके बाद इंग्लैंड का सामना टीम इंडिया से होगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में आमने सामने होंगी