Sunday, May 16, 2021

इंग्लैंड में फिरकी का चला जादू, इस गेंदबाज ने एक पारी में झटक डाले 9 विकेट May 15, 2021 at 11:12PM

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के ऑफ ब्रेक गेंदबाज सिमोन हार्मर (Simon Harmer) ने काउंटी क्रिकेट में कमाल कर दिया है। इंग्लैंड में जारी काउंटी चैंपियनशिप (County Championship) में हार्मर ने एसेक्स की ओर से खेलते हुए डर्बीशायर (Essex vs Derbyshire) के खिलाफ एक पारी में कुल 9 विकेट चटकाए। हार्मर के करियर की यह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है हार्मर के करियर का यह बेस्ट प्रदर्शन है। उन्होंने 25.5 ओवर की गेंदबाजी में 9 ओवर मेडन रखते हुए 80 रन देकर कुल 9 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। 32 वर्षीय हार्मर की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर एसेक्स ने डर्बीशायर को 146 रन पर ढेर कर दिया। डर्बीशायर के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके डर्बीशायर के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। एसेक्स की ओर से एक विकेट डैन लॉरेंस के खाते में गया। एसेक्स ने अपनी पहली पारी 3 विकेट पर 412 रन बनाकर घोषित की थी। फॉलोआन खेलने पर मजबूर डर्बीशायर की टीम दूसरी पारी में एक विकेट पर 97 रन बना चुकी है। हार्मर ने 5 टेस्ट मैचों में 20 विकेट चटकाए हार्मर ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 5 टेस्ट मैचों में 20 विकेट चटकाए हैं। 156 फर्स्ट क्लास मैचों में हार्मर के नाम 668 विकेट दर्ज हैं। काउंटी में खेलकर खुद को तैयार कर रहे इंग्लिश खिलाड़ी इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी इस समय काउंटी क्रिकेट में खेलकर खुद को आगामी टूर्नामेंट्स के लिए तैयार कर रहे हैं। जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम 2 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। दूसरा टेस्ट मैच 10 जून से खेला जाएगा। इसके बाद इंग्लैंड का सामना टीम इंडिया से होगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में आमने सामने होंगी

21 हजार दर्शकों ने स्टेडियम में बैठकर एफए कप के फाइनल का उठाया लुत्फ May 15, 2021 at 11:39PM

लंदन बेल्जियम के मिडफील्डर योरी टिलेमेंस के विजयी गोल की मदद से लिसेस्टर सिटी ने फाइनल में चेल्सी को 1-0 से हराकर अपने क्लब के 137 साल के इतिहास में पहली बार एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया। डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 21000 दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए इस मैच में मैच का एकमात्र गोल टिलेमेंस ने 63वें मिनट में किया। हालांकि 89वें मिनट में चेल्सी ने लगभग बराबरी का गोल दाग ही दिया था, लेकिन इसे आफसाइड करार दे दिया गया। लिसेस्टर सिटी को इससे पहले चार बार एफए कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। टीम का 2016 में इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जीतने के बाद से यह पहला बड़ा खिताब है। टीम ने अब तक तीन लीग कप भी जीते हैं। बोरूसिया डॉर्टमंड के साथ 2017 में जर्मन कप और पिछले साल पेरिस सेंट जर्मेन के साथ फ्रेंच कप जीतने वाले चेल्सी के कोच थॉमस टूचेल इस बार अपने नए क्लब के साथ खिताब जीतने में विफल रहे। साथ ही टीम अपना नौवां एफए कप खिताब जीतने से भी चूक गई। चेल्सी और लिसेस्टर सिटी अब मंगलवार को भी प्रीमियर लीग में आमने सामने होगी, वहां हारने वाली टीम चैंपियंस लीग के अगले सीजन में जगह बनाने से चूक सकती है। चेल्सी को साथ ही 29 मई को पोर्टो में मैनचेस्टर सिटी के साथ चैंपियंस लीग का फाइनल खेलना है।

विहारी से प्रेरित होकर लोगों की मदद में जुटे बालाजी:चेन्नई में क्वारैंटाइन रहते हुए गरीब कर्मचारियों की आर्थिक मदद कर रहे; 10 दिन पहले खुद भी संक्रमित हुए थे May 15, 2021 at 10:55PM

...तो इस तरह तोक्यो ओलिंपिक की तैयारी कर रही हैं सिंधु, कोच ने बनाया खास प्लान May 15, 2021 at 09:23PM

नई दिल्ली ओलिंपिक से पहले टूर्नामेंटों में हिस्सा नहीं ले पाना भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों की बड़ी चिंता है। लेकिन स्टार शटलर पीवी सिंधु के साथ ऐसा नहीं है जिन्हें कोरिया के अपने कोच पार्क तेइ सेंग पर विश्वास है कि वह उनके लिए ट्रेनिंग में ही मैच जैसी स्थिति तैयार करेंगे। कोविड-19 महामारी के कारण बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) को भारत, मलेशिया और सिंगापुर में बाकी बचे तीन ओलंपिक क्वॉलीफायर टूर्नामेंट रद्द करने के लिए बाध्य होना पड़ा। जुलाई-अगस्त में होने वाले ओलिंपिक से पहले ये तीनों अंतिम क्वॉलीफाइंग प्रतियोगिताएं थी। 'अब हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है' यह पूछने पर कि क्या प्रतियोगिताओं के रद्द होने से तैयारियों पर असर पड़ेगा, सिंधु ने कहा, 'हम सोच रहे थे कि ओलिंपिक से पहले सिंगापुर में आखिरी प्रतियोगिता होगी लेकिन अब हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है इसलिए मैं अलग अलग खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबले खेल रही हूं और मेरे कोच पार्क ट्रेनिंग के दौरान मेरे लिए मैच जैसी स्थिति तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'अलग अलग खिलाड़ियों के खेलने की शैली अलग होती है जैसे ताइ जू यिंग या रतचानोक इंतानोन के खेलने की शैली अलग है लेकिन मेरे मार्गदर्शन के लिए पार्क मौजूद हैं जिससे कि मैं तैयारी कर सकूं। बेशक हम एक दूसरे के खिलाफ कुछ महीनों के बाद खेलेंगे और हमारे खेल में कुछ नया होगा इसलिए मुझे इसके लिए तैयारी करनी होगी।' गाचीबाउली इंडोर स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रही हैं सिंधू सिंधु ओलिंपिक के लिए क्वॉलीफाई कर चुके अन्य भारतीय खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग नहीं कर रही हैं। वह तेलंगाना के गाचीबाउली इंडोर स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रही हैं और अपनी फिटनेस ट्रेनिंग सुचित्रा अकादमी में करती हैं। पच्चीस साल की इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंटों को रद्द करने के बीडब्ल्यूएफ के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि यह दुखद है कि प्रतियोगिताएं नहीं खेली जा सकीं लेकिन खेल से अधिक महत्वपूर्ण जीवन है। 'पूरी दुनिया थम सी गई है' सिंधु ने कहा, ‘यह दुखद है कि पूरी दुनिया थम सी गई है लेकिन खिलाड़ियों से पहले हम इंसान हैं और जीवन सबसे महत्वपूर्ण है।' उन्होंने कहा, ‘अगर टूर्नामेंट होते हैं तो हमें नहीं पता कि हम सुरक्षित होंगे या नहीं, हम सोच सकते हैं कि हम सुरक्षित होंगे लेकिन हम सुनिश्चित नहीं हो सकते क्योंकि हमें नहीं पता कि वायरस कहां से आ जाएगा।' गत विश्व चैंपियन सिंधु ने कहा कि ओलंपिक जैसी शीर्ष प्रतियोगिता में आयोजकों और खिलाड़ियों के लिए कोविड-19 से जुड़े नियमों का पालन करना मुश्किल काम होगा और सभी को इस चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, 'सभी देशों के कोविड-19 से जुड़े अपने नियम हैं। थाईलैंड में प्रत्येक दूसरे या तीसरे दिन हमारा परीक्षण होता था, ऑल इंग्लैंड में साथ यात्रा करने वालों में एक मामला आने के बाद पूरे दल को टूर्नामेंट से हटना पड़ा लेकिन हमें ऐसी चीजों से निपटना होगा।' 'निश्चित तौर पर यह मुश्किल काम है' सिंधु ने कहा, 'मैंने सुना है कि ओलिंपिक में प्रत्येक दिन हमारा परीक्षण होगा। खेलने से पहले हमें आरटी-पीसीआर परीक्षण में नेगेटिव आना होगा और मैच के बाद दोबारा परीक्षण होगा, निश्चित तौर पर यह मुश्किल काम है।' इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में साइना नेहवाल और बी साई प्रणीत जैसे शीर्ष खिलाड़ियों को गलत पॉजिटिव नतीजों के कारण हटना पड़ा और सिंधु ने उम्मीद जताई कि ओलिंपिक के दौरान ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'यह ओलिंपिक है और वहां इतने सारे देशों के इतने सारे खिलाड़ी होंगे लेकिन उन्हें काफी सतर्क भी रहना होगा। एक खिलाड़ी के रूप में हमें तैयारी करनी होगी और उम्मीद करनी होगी कि अगले कुछ महीनों में सब कुछ सही रहेगा।' 'यह कभी भी फैल सकता है' दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी ने कहा, 'जब तक आप अपना ख्याल नहीं रखते तब तक यह कभी भी फैल सकता है। इसलिए हालात मुश्किल हैं। इस साल अब तक प्रदर्शन अच्छा रहा है। एक खिलाड़ी के रूप में मैं सुधार कर रही हूं। मेरे कोच ने मेरे खेल का आकलन किया है इसलिए ओलिंपिक को लेकर उत्सुक हूं। मेरे पिता ने भी मेरी काफी मदद की है।'