Wednesday, March 17, 2021
इंग्लैंड से तीसरे टी20 में क्यों हारी टीम इंडिया? आकाश चोपड़ा ने बताई यह वजह March 16, 2021 at 08:47PM
नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 में मंगलवार को 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर (Aakash Chopra) ने भारत की हार के पीछे का अहम कारण बताया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेले गए तीसरे टी20 में भारत ने 6 विकेट पर 156 रन बनाए। कैप्टन विराट कोहली ने 46 गेंदों पर 77 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें 8 चौके और 4 छक्के लगाए। इंग्लैंड ने 157 रन के टारगेट को 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया, जिसमें जोस बटलर की अहम भूमिका रही। ओपनर बटलर ने 52 गेंदों पर 5 चौके, 4 छक्के लगाते हुए 83 रन की नाबाद पारी खेली। पढ़ें, चोपड़ा ने अपने शो आकाशवाणी में बुधवार को कहा कि सही बल्लेबाजी क्रम में खिलाड़ियों को मौका ना देने से टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी। उन्होंने मुंबई के धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम से ड्रॉप किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने साथ ही कहा कि इस सीरीज में जो भी टॉस जीतती है, उसकी मैच जीतने की संभावना भी ज्यादा रहती है। 10 टेस्ट मैच खेलने वाले चोपड़ा ने कहा, 'श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या को ऊपर खेलने का मौका देना चाहिए।' तीसरे टी20 में रोहित शर्मा को टीम में शामिल किया गया था और सूर्यकुमार यादव को ड्रॉप किया गया। इस वजह से विराट चौथे नंबर पर, श्रेयस अय्यर छठे और हार्दिक पंड्या को 7वें नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे। 43 वर्षीय इस पूर्व ओपनर ने विराट कोहली और इंग्लिश ओपनर जोस बटलर की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'सूर्यकुमार को टीम से बाहर करने की वजह समझ नहीं आई। मुझे लगता है कि टॉस जीतने वाली टीम के मैच जीतने के चांस ज्यादा होते हैं। बल्लेबाजों को पावरपले में विकेट गंवाने से भी बचना चाहिए।' भारत-इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टी20 इंटरनैशनल मैच 18 मार्च को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा के साथ जोस बटलर दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज: गौतम गंभीर March 16, 2021 at 08:02PM
नई दिल्ली गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने जोस बटलर (Jos Buttler) की खुलकर तारीफ की है। बाएं हाथ के इस पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बटलर को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कैटगिरी में रखा है। जोस बटलर (Buttler) ने पहले दो मैचों में असफल रहने के बाद सीरीज के तीसरे मुकाबले में 83 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड ने उनकी पारी की मदद से मंगलवार को अहमदाबाद (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेले गए मुकाबले में आठ विकेट से जीत हासिल की। यह भारत के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल में किसी इंग्लिश बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर रहा। उन्होंने इयॉन मॉर्गन (Eoin Morgan) के 2014 में एजबेस्टन में बनाए गए 71 रन को पीछे छोड़ा। गंभीर ने मैच समाप्त होने के बाद ईएसपीएनक्रिकइंफो के साथ बातचीत में बटलर (Buttler) की पारी की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वह शानदार हैं। टी20 क्रिकेट में शायद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ वह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इयान बेल (Ian Bell) ने उन्हें सीमित ओवरों के प्रारूप में इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया। मेरी नजर में जोस बटलर (Jos Buttler) सीमित ओवरों के फॉर्मेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।' बटलर ने अपनी पारी में विकेट के चारों ओर शॉट लगाए। यह टी20 इंटरनैशनल में उनका सर्वाधिक स्कोर था। उन्होंने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की गेंदों पर आगे निकलकर शॉट मारे। इसके अलावा अपने पसंदीदा रिवर्स स्वीप से भी खूब रन बटोरे। इंग्लैंड के इस सलामी बल्लेबाज ने भारतीय पेस बैटरी का भी अच्छी तरह सामना किया। उनकी इन्हीं खूबियों ने गंभीर को प्रभावित किया। गंभीर ने कहा, 'उनके पास कई विकल्प हैं। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई अन्य बल्लेबाज है जिसके पास शॉट खेलने के इतने विकल्प हैं। वह तेज गेंदबाजोंऔर स्पिनर्स सभी के खिलाफ शॉट खेलते हैं। वह रिवर्स स्वीप करते हैं, लैप करते हैं, सभी तरह के शॉट खेलते हैं। वह दमदार हैं। जिस तरह की फॉर्म में वह हैं एक बार सेट होने के बाद उन्हें रोक पाना किसी भी गेंदबाज के लिए मुश्किल है क्योंकि उनके पास कई शॉट्स हैं।'
Tuesday, March 16, 2021
Subscribe to:
Posts (Atom)