Sunday, March 14, 2021

विजय हजारे ट्रोफी: पृथ्वी साव को फाइनल में फील्डिंग के दौरान लगी चोट March 13, 2021 at 07:59PM

नई दिल्लीमुंबई के कप्तान पृथ्वी साव (Pritvi Shaw) को रविवार को यहां उत्तर प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रोफी (Vijay Hazare Trophy) एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में फील्डिंग के दौरान पैर में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर ले जाया गया। मौजूदा टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर पृथ्वी (Prithvi Shaw) को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पारी के 24वें ओवर में पहली स्लिप में क्षेत्ररक्षण के दौरान चोट लगी। उत्तर प्रदेश के सलामी बल्लेबाज माधव कौशिक (Madhav Kaushik) ने युवा लेग स्पिनर प्रशांत सोलंकी पर शॉट खेला तो गेंद जाकर पृथ्वी (Prithvi Shaw) को लगी। गेंद पृथ्वी के बायें पैर के आगे के हिस्से (शिन) पर लगी और दायें हाथ का यह बल्लेबाज दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिर गया। पृथ्वी ने अब तक टूर्नामेंट में एक नाबाद दोहरे शतक (Prithvi Shaw Double Hundred) सहित कुल चार शतक जड़े हैं। फिजियो और टीम के साथी इसके बाद पृथ्वी (Prithvi Shaw) को मैदान से बाहर ले गए।

IND W vs SA W: पूनम राउत की सेंचुरी और हरमनप्रीत की ताबड़तोड़ हाफ सेंचुरी, भारत ने बनाया मजबूत स्कोर March 13, 2021 at 09:21PM

लखनऊ पूनम राउत के शतक (104) और हरमनप्रीत (54) की हाफ सेंचुरी की मदद से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के चौथे वनडे इंटरनैशनल मैच में 4 विकेट पर 266 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया है। रविवार को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के सामने मुश्किल लक्ष्य रखा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पारी के पांचवे ही ओवर में स्मृति मंधना (10) पविलियन लौट गई। इसके बाद पूनम राउत को प्रिया पूनिया का साथ मिला। दोनों ने भारतीय पारी को संभाला और 44 रन की साझेदारी की। भारतीय टीम मजबूत नजर आ रही थी तभी मेहमान टीम ने पूनिया (32) को आउट कर मैच में वापसी की। इस समय भारत का स्कोर 16 ओवर में 2 विकेट पर 61 रन था। कप्तान मिताली राज इसके बाद राउत का साथ देने क्रीज पर आईं। दोनों ने टीम को मुश्किल से निकाला। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामकता और संयम का मिला-जुला परिचय दिया। राउत ने 32वें ओवर में अपने 50 रन पूरे किए। यह उनकी लगातार तीसरी हाफ सेंचुरी थी। मिताली और राउत के बीच तीसरे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी हुई। मिताली अपनी हाफ सेंचुरी से सिर्फ पांच रन दूर थीं जब तुमी सेखुखुने की गेंद पर वह आउट हो गईं। यह पारी का 38वां ओवर था। इस समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 174 रन था। इस बीच मिताली वनडे इंटरनैशनल में सात हजार रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बनीं। आखिर ओवरों में राउत और ने आक्रामक बल्लेबाज की। दोनों ने तेजी से रन बटोरे। हरमनप्रीत ने सिर्फ 35 गेंद पर 54 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 88 रनों की भागीदारी की। आखिर में पूनम और दीप्ति शर्मा नाबाद रहीं।

आईपीएल में चुने जाने की उम्मीद नहीं थी, इसलिए कोई निराशा नहीं है: आदिल राशिद March 13, 2021 at 05:15AM

अहमदाबाद इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल रशीद (Adil Rashid) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से अनुबंध नहीं मिलने की कोई निराशा नहीं है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में पहले से ही बड़ी संख्या में स्पिनरों की मौजूदगी के कारण उन्हें चुने जाने की उम्मीद नहीं थी।पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के बाद भी रशीद (Rashid) कभी भी आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजियों का ध्यान आकर्षित करने में सफल नहीं रहे और लीग की पिछली नीलामी में भी ऐसा ही हुआ। रशीद (Adil Rashid) ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘मैं इसे निराशाजनक नहीं कहूंगा, जाहिर है इस लीग से बड़ी संख्या में स्पिनर जुड़े हुए है। भारत के पास स्थानीय स्पिनर भी है , ऐसे में मुझे खुद भी चुने जाने की उम्मीद नहीं थी।’’ इस 33 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘आईपीएल (IPL) से करार हासिल करना अच्छा रहता लेकिन जैसा की मैंने कहा, ऐसे टूर्नामेंटों के लिए आप अपना नाम भेज सकते है और उम्मीद करते है कि कोई टीम आपको चुने। आईपीएल () या दूसरी प्रतियोगिताओं में ऐसा ही होता है।’ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) के पहले मैच में शुक्रवार को गेंदबाजी की शुरूआत लेग स्पिनर आदिल राशिद से कराके भारत को चौंका दिया । राशिद ने न सिर्फ किफायती गेंदबाजी की बल्कि मेजबान कप्तान विराट कोहली (0) का कीमती विकेट भी लिया । इंग्लैंड ने इस मैच को आठ विकेट से अपने नाम किया। उन्होंने कहा, ‘नई गेंद से गेंदबाजी करना मेरे लिये नया नहीं है। मैं पिछले कुछ वर्षों से इस पर काम कर रहा हूं। उम्मीद है कि मैं इस प्रदर्शन को जारी रख सकूंगा, चाहे वह पहले छह ओवर (पावरप्ले) हो या फिर बीच और आखिरी के ओवर, मैं खुद में सुधार के लिए कड़ी मेहनत करना चाहता हूं।’ कंधे की चोट से उबरने के बाद राशिद सीमित ओवरों के क्रिकेट पर पूरा ध्यान दे रहे है। उनका मानना है कि वह टेस्ट क्रिकेट में जरूरी लंबे स्पैल के लिए अभी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं टेस्ट क्रिकेट या एशेज के बारे में नहीं सोच रहा हूं। अभी विश्व कप होना है और उससे पहले काफी क्रिकेट बाकी है। मैं अभी सफेद गेंद (सीमित ओवर) की क्रिकेट पर ध्यान दे रहा हूं।’