Sunday, January 24, 2021

मैक्सवेल का टेस्ट करियर खत्म, वापसी की संभावना से किया इनकार January 23, 2021 at 10:06PM

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर () ने स्वीकार किया कि उनका टेस्ट करियर अब समाप्त हो चुका है। मैक्सवेल अपना ध्यान केवल लिमिटेड आवेर्स के क्रिकेट पर लगा रहे हैं जिसमें अगले तीन वर्षों में तीन वर्ल्ड कप होने हैं। मैक्सवेल को टेस्ट मैचों में जितने भी मौके मिले उनमें वह सीमित ओवरों के अपने प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रहे। उन्होंने सात टेस्ट मैच खेले जिनमें से आखिरी मैच बांग्लादेश में 2017 में खेला था। भारत के खिलाफ हाल में ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया का मध्यक्रम जूझता हुआ नजर आया लेकिन इसके बावजूद मैक्सवेल को वापसी की उम्मीद नहीं है। 'कैमरन ग्रीन सुपरस्टार बनने जा रहे हैं' हेरल्ड सन समाचार पत्र के अनुसार इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि मैं उसके (टेस्ट टीम में वापसी) आसपास भी हूं। वे यह जानते हैं कि वे क्या चाहते हैं। उनके पास अभी ऐसे क्रिकेटर हैं जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट के बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। कैमरन ग्रीन (Cameron Green) सुपरस्टार बनने जा रहे हैं। इसके अलावा पक (विल पुकोवस्की) है, ट्रेविस हेड (Travis Head) हैं जिसका औसत टेस्ट मैचों में 40 के आसपास है। उनके पास काफी अच्छे खिलाड़ी हैं।' मैक्सवेल ने 2013 में किया था टेस्ट डेब्यू मैक्सवेल 2021 और 2022 में होने वाले टी20 विश्व कप और 2023 के वन डे विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में 2013 में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था और अपना एकमात्र टेस्ट शतक 2017 में इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बनाया था।

National Girl Child Day : सचिन ने 'नेशनल गर्ल चाइल्ड डे' पर दिया ये खास मेसेज January 23, 2021 at 10:26PM

नई दिल्ली महान बल्लेबाज तेंडुलकर () ने () के मौके पर रविवार को सोशल मीडिया पर बेटे अर्जुन () और बेटी सारा तेंडुलकर () के साथ अपनी पुरानी फोटो शेयर की। अपने ऑफिशिल ट्विटर अकाउंट पर फोटो को शेयर करते हुए तेंडुलकर ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी लड़कियों और लड़कों के लिए प्यार, देखभाल और अवसर हर समय समान होने चाहिए। हमें यह याद रखना होगा कि हमारे बच्चे हमसे सीखते हैं। चलो सही उदाहरण सेट करते हैं और हमारी लड़कियों और लड़कों को समान रूप से सेलिब्रेट करते हैं।' अर्जुन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में किया था डेब्यू सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर ने हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी के मुकाबले में सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था। वह इस टी20 टूर्नमेंट के एलीट ई लीग ग्रुप मैच में खेलते नजर आए। बाएं हाथ के उभरते हुए तेज गेंदबाज अर्जुन ने मुकाबले में एक विकेट भी झटका और वह 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हालांकि उन्होंने कोई गेंद नहीं खेली। 21 साल के अर्जुन ने अपने सीनियर डेब्यू मैच में हरियाणा के ओपनर चैतन्य बिश्नोई को पविलियन की राह दिखाई। उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है नेशनल गर्ल चाइल्ड डे भारत में हर साल आज ही दिन यानी 24 जनवरी को नेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2008 से हुई थी। इसको मनाने का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं, बच्चियों के साथ होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक करना है। एक वक्त देश में लिंगानुपात की समस्या भी पैदा हो गई थी। तभी से विभिन्न राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्य में इससे संबंधित तमाम योजनाएं और जागरुकता अभियान चलाए थे। इस तरह लोगों को किया जाता है जागरुक महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरुआत की थी। सरकार का ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान लड़कियों के लिए चलाया गया एक बहुत अच्छा कदम है। नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के अवसर पर लड़कियों की सुरक्षा, शिक्षा, लिंग अनुपात, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर अलग-अलग तरह के अभियान चलाए जाते हैं।

भारत के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट में बेयरस्टो को आराम देने पर भड़के नासिर हुैसन January 23, 2021 at 09:39PM

लंदन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन () का मानना है चयनकर्ताओं ने भारत () के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के लिए () को आराम देने का निर्णय करके गलती की है। हुसैन ने इंग्लैंड के चयनकर्ताओं से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है। बेयरस्टो ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले सप्ताह गॉल में पहले टेस्ट मैच में 47 और नाबाद 35 रन बनाए थे। बेयरस्टो को पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर रखना इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की खिलाड़ियों को व्यस्त कार्यक्रम के बीच विश्राम देने की नीति का हिस्सा है। इंग्लैंड को इस कैलेंडर वर्ष में 17 टेस्ट और आईसीसी टी20 विश्व कप में भाग लेना है। 'बेयरस्टो स्पिन के खिलाफ अच्छा खेलते हैं' हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, 'मेरे कहने का मतलब है कि यह चिंता का विषय है क्योंकि वह स्पिन के खिलाफ इंग्लैंड के तीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। इन तीन खिलाड़ियों में जो रूट और बेन स्टोक्स के साथ बेयरस्टो शामिल हैं लेकिन उन्हें स्वदेश लौटने के लिए कहा गया है और बाकी चेन्नै जा रहे हैं।' बकौल हुसैन, 'इस पर पुनर्विचार करना होगा। खिलाड़ी जिस दौर (COVID-19 Pandemic) से गुजरे हैं वह दुस्वप्न जैसा है। उन्हें पिछली गर्मियों और फिर आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में जैव सुरक्षित वातावरण में दिन बिताने पड़े। इसके बाद खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका गए, अब श्रीलंका में हैं, फिर भारत जाएंगे और उसके बाद आईपीएल में खेलेंगे।' 'भारत के खिलाफ सीरीज अहम' इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'मैं इस स्थिति को कतई कम करके नहीं आंक रहा हूं। यह चयनकर्ताओं के लिए मुश्किल काम है लेकिन भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए आपकी सर्वश्रेष्ठ टीम होनी चाहिए। आपको भारतीय दौरे के लिए रोटेशन या विश्राम देने पर ध्यान देना चाहिए या इस महत्वपूर्ण श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच को ध्यान रखकर अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करना चाहिए।' 'आत्मविश्वास से भरी है भारतीय टीम' नासिर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर 2-1 से हराकर आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन नहीं करके चयनकर्ता इंग्लैंड के प्रशसकों के प्रति जवाबदेह हैं। उन्होंने कहा, 'जब विकेट टर्न ले रहा हो तो इंग्लैंड के प्रशंसक देखते हैं कि स्कोर दो विकेट पर 20 रन हो गया। तब वे सवाल कर सकते हैं। मैं स्पिन के खिलाफ अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को टीम में चाहता हूं और बेयरस्टो ऐसे बल्लेबाज हैं या ऐसे बल्लेबाजों में शामिल हैं।'

बायो-बबल पर अब डु प्लेसिस ने उठाए सवाल, बोले- फैमिली से दूर रहना मुश्किल January 23, 2021 at 08:56PM

कराची दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज () का मानना है कि जैव सुरक्षित वातावरण () में रहकर क्रिकेट खेलना खिलाड़ियों के लिए जल्द ही बड़ी चुनौती बन सकता है। खिलाड़ियों के लिए लंबे समय तक ऐसा करना संभव नहीं होगा। क्रिकेटरों को कोविड-19 महामारी ( Pandemic) के कारण कड़े दिशानिर्देशों का पालन करना पड़ रहा है। डुप्लेसिस ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हम समझते हैं कि यह बेहद कड़ा सत्र रहा और कई लोगों को इस चुनौती से जूझना पड़ा लेकिन अगर एक के बाद एक जैव सुरक्षित वातावरण में जिंदगी गुजारनी पड़ी तो यह बेहद चुनौतीपूर्ण होगा।' दक्षिण अफ्रीका की टीम दो टेस्ट और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी दो टेस्ट मैचों और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान () में है। पहला टेस्ट मैच 26 जनवरी से कराची में जबकि दूसरा टेस्ट चार फरवरी से रावलपिंडी में खेला जाएगा। इसके बाद 11 से 14 फरवरी के बीच लाहौर में तीन टी20 इंटरनैशनल मैच खेले जाएंगे। 'हमारी पहली प्राथमिकता क्रिकेट खेलना है' डु प्लेसिस ने कहा, 'मुख्य प्राथमिकता क्रिकेट खेलना है। घर में बैठे रहने के बजाय बाहर निकलकर वह काम करना जो हमें पसंद है, इसलिए अब भी यह सबसे महत्वपूर्ण चीज है। लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा समय आएगा जब खिलाड़ी इससे (बायो-बबल) ऊब जाएंगे।' इस स्टार बल्लेबाज ने कहा कि महामारी के कारण कई महीनों तक बनी अनिश्चितता के बाद जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू हुआ तो कई खिलाड़ी लगातार दौरे कर रहे हैं और जैव सुरक्षित वातावरण में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अगर आप पिछले आठ महीनों के कैलेंडर पर गौर करो तो आप देखोगे कि खिलाड़ियों ने चार से पांच महीने में बिताए हैं जो कि बहुत अधिक है। कुछ खिलाड़ी महीनों तक अपने परिवार से नहीं मिले जो कि चुनौतीपूर्ण हो सकता है।' 'मैं केवल अपने बारे में बात कर सकता हूं' बकौल डु प्लेसिस, 'मैं अभी अच्छी स्थिति में हूं। मैं अब भी प्रेरित महसूस कर रहा हूं लेकिन मैं केवल अपने बारे में बात कर सकता हूं। मुझे नहीं लगता कि लगातार एक बायो बबल से दूसरे बायो बबल में रहना संभव होगा। मैंने कई खिलाड़ियों को इस बारे में बात करते हुए देखा और सुना है। मुझे नहीं लगता कि यह लंबे समय तक संभव है।’