Sunday, January 10, 2021

कोहनी में चोट के बावजूद नेट्स में बल्लेबाजी की; अंगूठे में फ्रैक्चर की वजह से जडेजा सीरीज से हो सकते हैं बाह January 09, 2021 at 10:21PM

ऋषभ पंत कोहनी में चोट के बावजूद सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। पंत ने नेट्स पर प्रैक्टिस की। जबकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविंद्र जडेजा फ्रैक्चर की वजह से सीरीज से हो सकते हैं।

तीसरे मैच में बल्लेबाजी करने के दौरान पंत और जडेजा हुए थे चोटिल
सिडनी में खेली जारी तीसरे मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करने के दौरान जडेजा को मिचेल स्टार्क के गेंद पर बायें हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। जबकि पंत को पैट कमिंस के गेंद पर हाथ (एल्बो) में चोट लगी थी। ऋषभ पंत की जगह ऋद्धिमान साहा सब्सटिट्यूट फील्डर के तौर पर विकेटकीपिंग की। जबकि जडेजा की जगह पर मयंक अग्रवाल ने फील्डिंग की।

पंत ने प्रैक्टिस की

वहीं पंत ने नेट पर प्रैक्टिस की है। ऐसे में उम्मीद है कि वे दूसरी पारी में बैटिंग करने के लिए आएंगे। हालांकि चौथे दिन भी उनकी जगह सब्सटिट्यूट फील्डर के तौर पर साहा ने विकेटकीपिंग की।

जडेजा सीरीज से बाहर हो सकते हैं

भारतीय ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा सीरीज से बाहर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जडेजा के अंगूठे में फ्रैक्चर है। उन्हें डॉक्टरों ने 6 हफ्ते के आराम की सलाह दी है।​​​​​​​

चोट की वजह से तीन प्लेयर सीरीज से हो चुके हैं बाहर

मोहम्मद शमी, उमेश यादव, और लोकेश राहुल चोटिल हो कर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। शमी को पहले टेस्ट में बैटिंग के दौरान चोट लग गई थी। उसके बाद दूसरे टेस्ट में उमेश यादव भी बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए। वहीं केएल राहुल को तीसरे टेस्ट मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई थी।

भारत को जीत के लिए 309 रन की जरूरत

चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को आठ विकेट से हराया था। जबकि मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। वहीं सिडनी में खेली जा रही टेस्ट मैच में चौथे दिन के समाप्त होने से पहले भारत के 2 विकेट पर 98 रन बन गए हैं। जीत के लिए अभी भी 309 रन की जरूरत है। कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा नाबाद हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पांचवें दिन बैटिंग कर सकते हैं। पंत को तीसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान हाथ के एल्बो में चोट लग गई थी। जिसके बाद ऋद्धिमान साहा सब्सटिट्यूट फील्डर के तौर पर विकेटकीपिंग की

क्रिकेटर ने लपका ऐसा कैच, आप भी वीडियो देखकर कहेंगे- अद्भुत January 09, 2021 at 10:26PM

नई दिल्लीमैदान में कई बार खिलाड़ी इस तरह की फील्डिंग करते हैं कि जो भी देखता है, हैरानी होती है। ऐसा ही एक कैच न्यूजीलैंड की सुपर स्मैश लीग के दौरान एक खिलाड़ी ने लपका। ने बाउंड्री के पास एक हाथ से ऐसा कैच लपका जिसे देखकर आप भी कहेंगे, अद्भुत। वेलिंगटन टीम के लिए लोगन वैन ने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाड़ी ब्रेट हैम्पटन का शानदार कैच लपका। हैम्पटन ने माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर शॉट लगाया और ऐसा लग रहा था कि बीक गेंद के पास तक नहीं पहुंच पाएंगे लेकिन उन्होंने दौड़ लगाते हुए एक हाथ से ऐसा कैच लपका कि दर्शक, कॉमेंटेटर.. सब हैरान रह गए। पढ़ें, इतना ही नहीं, दुनिया के शीर्ष ऑलराउंडरों में शुमार इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने भी उनके इस कैच वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया और लिखा, 'अद्भुत।' 30 साल के बीक ने अपने करियर में 8 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उन्होंने अब तक 90 टी20 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 75 विकेट हैं। वेलिंगटन फायरबर्ड्स ने शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स को 80 रन के बड़े अंतर से हराया। वेलिंगटन ने 20 ओवर में ओपनर फिन एलन (75) के शानदार अर्धशतक और डेवोन कॉनवे (45) के साथ उनकी 117 रन की ओपनिंग साझेदारी की मदद से 7 विकेट पर 185 रन बनाए। इसके बाद नॉर्दर्न टीम 15.2 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। माइकल ब्रेसवेल ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए।

Australia vs India: भारत के दो विकेट पर 98 रन, ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी January 09, 2021 at 09:26PM

सिडनी के अर्धशतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के 407 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन रविवार को यहां सिडनी क्रिकेट मैदान पर 98 रन तक दो विकेट गंवाकर मुश्किलों में घिर गया। दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 04) और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 09) क्रीज पर डटे हुए थे। भारत ने दूसरी पारी में रोहित (98 गेंद में 52, पांच चौके, एक छक्का) और शुभमन गिल (31) के विकेट गंवाए। भारतीय टीम को अंतिम दिन जीत के लिए 309 रन की दरकार है जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं। सिडनी की असमान गति वाली पिच पर हालांकि हार से बचना आसान नहीं होगा क्योंकि टीम को दूसरी पारी में चोटिल रविंद्र जडेजा की सेवाएं भी नहीं मिलेंगी जो अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों के अपशब्दों का सामना करना पड़ा जिसके कारण 10 मिनट तक खेल रुका रहा। ऑस्ट्रेलिया ने कैमरन ग्रीन (132 गेंद में 84 रन) के तेजतर्रार अर्धशतक के अलावा स्टीव स्मिथ (167 गेंद में 81 रन) और मार्नस लाबुशेन (118 गेंद में 73 रन) के अर्धशतकों से छह विकेट पर 312 रन बनाने के बाद दूसरी पारी घोषित की। कप्तान टिम पेन ने भी 52 गेंद में नाबाद 39 रन बनाए और ग्रीन के साथ छठे विकेट के लिए 20 से कम ओवरों में 104 रन जोड़े। भारत को खराब क्षेत्ररक्षण का खामियाजा भी भुगतना पड़ा जब हनुमा विहारी, उप कप्तान रोहित शर्मा और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने क्रमश: स्क्वायर लेग, स्लिप और गली में आसान कैच टपकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को रोहित और गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़कर सतर्क शुरुआत दिलाई। रोहित को 13 रन के निजी स्कोर पर जोश हेजलवुड की गेंद पर मैदानी अंपायर ने पगबाधा आउट दे दिया था लेकिन बल्लेबाज के डीआरएस लेने पर उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा। टीवी रीप्ले में दिखा कि गेंद विकेटों के ऊपर से जाती। गिल ने धीमी शुरुआत के बाद पैट कमिंस के ओवर में दो चौके मारे और फिर कैमरन ग्रीन पर चौके के साथ 19वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने भी मिशेल स्टार्क पर दो चौके और ग्रीन पर छक्का मारा। हालांकि जब लग रहा था कि दोनों सलामी बल्लेबाज जम चुके हैं तब हेजलवुड की गेंद पर गिल ने विकेटकीपर टिम पेन को कैच थमा दिया। गिल ने डीआरएस का सहारा लिया लेकिन उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। हेजलवुड के इसी ओवर में चेतेश्वर पुजारा को भी मैदानी अंपायर ने पगबाधा आउट दिया लेकिन डीआरएस लेने पर यह फैसला भी बदलना पड़ा। रोहित ने नाथन लियोन पर चौके के साथ 95 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगले ओवर में कमिंस की गेंद को पुल करने की कोशिश में फाइन लेग बाउंड्री पर मिशेल स्टार्क को कैच दे बैठे। रहाणे और पुजारा ने इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक भारत को और झटके नहीं लगे दिए। इससे पहले बल्लेबाजी के लिए मुश्किल हो चुकी पिच पर ग्रीन ने धीमी शुरुआत के बाद स्वच्छंद होकर बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पारी के आठ चौके और चार छक्के मारे। रविचंद्रन अश्विन (95 रन पर दो विकेट) ने सफल डीआरएस के बाद स्मिथ को मैच में दूसरा शतक जड़ने से रोका लेकिन कुल मिलाकर इस ऑफ स्पिनर ने अपनी गेंदबाजी से निराश किया। छह फीट सात इंच लंबे ग्रीन ने धीमी शुरुआत के बाद सिराज (90 रन पर एक विकेट) पर छक्के के साथ तेवर दिखाए। उन्होंने इस तेज गेंदबाज के ओवर में इसके बाद दो और छक्के मारे। ग्रीन ने जसप्रीत बुमराह की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर स्थानापन्न विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को कैच दे बैठे। सुबह के सत्र में पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (54 रन पर दो विकेट) ने दो विकेट चटकाए लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने दबदबा बनाए रखा। ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 103 रन से की। लाबुशेन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए स्मिथ के साथ मैच की दूसरी शतकीय साझेदारी (103 रन) की। लाबुशेन हालांकि बुमराह के दिन के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही पवेलियन लौट जाते लेकिन स्क्वायर लेग पर विहारी ने उनका आसान कैच टपका दिया। लाबुशेन ने इस समय अपने कल के 47 रन के स्कोर में कोई इजाफा नहीं किया था। ऑस्ट्रेलिया ने सुबह के सत्र में 79 रन जोड़े। सैनी को पिच से अतिरिक्त उछाल मिल रहा था और लाबुशेन उनकी लेग साइड से बाहर जाती गेंद पर बल्ला छुआ बैठे और साहा ने शानदार कैच लपकते हुए उनकी पारी का अंत किया। लाबुशेन ने अपनी पारी में नौ चौके मारे। मैथ्यू वेड ने भी चार रन बनाने के बाद सैनी की गेंद पर साहा को आसान कैच थमाया।

भारतीय खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी, भज्जी बोले- मेरे साथ कई बार हुआ ऐसा January 09, 2021 at 09:15PM

नई दिल्लीभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में जारी सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भी भारतीय तेज गेंदबाज (Mohammed Siraj) को दर्शकों की ओर से नस्लीय टिप्पणी का सामना करना पड़ा। इससे पहले तीसरे दिन भी सिराज और पेसर जसप्रीत बुमराह () के खिलाफ दर्शकों की ओर से नस्लीय टिप्पणियां की गई थी। टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर () ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के इस व्यवहार से काफी नाराज हैं। भज्जी ने कहा कि उन्हें भी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर इस तरह की घटना से दो चार होना पड़ा है। हरभजन ने सोशल मीडिया के अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, 'मैंने व्यक्तिगत रूप से ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए मैदान पर कई बातें सुनी हैं. उन्होंने मेरे रंग और धर्म को लेकर टिप्पणी की. यह पहली बार नहीं है जब भीड़ यह बकवास कर रही है... आप उन्हें कैसे रोकेंगे?' कुछ वक्त के लिए खेल भी रुका चौथे दिन रविवार को कुछ मिनट के लिए खेल रुका जब टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दर्शकों द्वारा अपशब्दों की शिकायत की। मेजबान बोर्ड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इसके बाद माफी मांगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया। इससे पहले शनिवार को भी एससीजी पर नशे में धुत्त एक दर्शक ने कथित तौर पर बुमराह और सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () ने इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से इसकी शिकायत की है। भारतीय टीम को जीत के लिए 407 रन का लक्ष्य मिला है। टीम इंडिया ने 100 रन के भीतर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। ओपनर रोहित शर्मा 98 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए वहीं युवा शुभमन गिल 64 गेंदों पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे।