Thursday, January 7, 2021

AUS vs IND: नवदीप सैनी ने यूं बनाया विल पुकोवस्की को अपना पहला टेस्ट शिकार January 06, 2021 at 09:07PM

सिडनी नवदीप सैनी को सिडनी टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच शुरू हुए सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में सैनी को जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट कैप थमाई। सैनी भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 299वें खिलाड़ी बने। सैनी के टेस्ट करियर की पहली गेंद पर ही विल पुकोवस्की ने चौका लगाया। हालांकि इसके बाद उन्होंने अच्छी वापसी की। सैनी ने हालांकि अपने तीसरे ओवर में शानदार वापसी की। पारी के 35वें ओवर में सैनी ने शानदार फॉर्म में चल रहे पुकोवस्की को LBW कर दिया। सैनी ने वही कर दिखाया जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। तेज और फुल लेंथ गेंद क्रॉस जाकर खेल रहे पुकोवस्की के पैड पर लगी। पुकोवस्की गेंद को फ्लिक करना चाहते थे लेकिन गेंद उन्हें चकमा देकर पैड से लगी। पुकोवस्की ने लाबुशाने से बात की और आखिर में रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया। पुकोवस्की अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे ऐसा लग रहा था कि वह शतक लगा लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। रीप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद सीधा विकेटों से टकरा रही है। इससे पहले पुकोवस्की को कुछ मौके भी मिले। ऋषभ पंत ने पुकोवस्की को दो जीवनदान भी दिए। पंत ने दो बार पुकोवस्की के कैच छोड़े। पहले 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर पुकोवस्की चूके और गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया। यह एक आसान सा कैच था लेकिन पंत हड़बड़ी में कैच छोड़ बैठे। इसके बाद 25वें ओवर में पंत ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर पुकोवस्की को एक और जीवनदान दिया। सिराज की शॉर्ट पिच गेंद को पुकोवस्की पुल करने गए लेकिन गेंद उनके दस्तानों से लगकर हवा में ऊंची गई। पंत पीछे की ओर दौड़े लेकिन दो प्रयासों के बावजूद गेंद को लपक नहीं सके।

Wednesday, January 6, 2021

टेस्ट में कैच टपकाने के मामले में टॉप पर हैं ऋषभ पंत! सिडनी में भी दिखाया 'कमाल' January 06, 2021 at 08:30PM

सिडनीटीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दौरान अपनी खराब विकेटकीपिंग के चलते निशाने पर आ गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना पहला ही टेस्ट मैच खेल रहे विल पुकोवस्की के दो कैच टपका दिए। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने सिडनी में तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेजबान टीम ने पहले दिन चायकाल तक एक विकेट खोकर 93 रन बनाए। हालांकि बारिश ने काफी परेशान किया और बीच में काफी देर के लिए खेल रोकना पड़ा। इसी मैच में पंत की खराब विकेटकीपिंग देखने को मिली। पंत ने रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज की गेंदों पर पुकोवस्की के कैच छोड़े। पारी के 22वें ओवर में अश्विन पुकोवस्की को गेंदबाजी कर रहे थे, जिस पर उनके बल्ले का किनारा लगा लेकिन पंत इस आसान से कैच को लपक नहीं सके। इसके बाद 25वें ओवर में सिराज भी अनलकी रहे कि उनकी गेंद पर पंत कैच टपका बैठे। क्रिकविज के मुताबिक, पंत ने साल 2018 से अपने लगभग हर टेस्ट मैच में एक कैच छोड़ा है। उनका टेस्ट में कैच छोड़ने का औसत 0.86 का है। यदि इस दौरान किसी खिलाड़ी के 10 टेस्ट मैच का आंकड़ा निकाला जाए तो पंत का रेकॉर्ड सबसे खराब है। टेस्ट में पेस बोलर्स के सामने कैच लपकने का उनका प्रतिशत 93 का है जबकि स्पिन के सामने यह 56 प्रतिशत ही है। पुकोवस्की ने इस मैच में टी ब्रेक से पहले शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने पारी के 31वें ओवर की दूसरी गेंद पर नवदीप सैनी पर चौका लगाया और अपने करियर के पहले ही टेस्ट मैच में फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने इसी ओवर की पहली गेंद पर सैनी का स्वागत चौके से किया। फिर अगली गेंद पर चौके से अर्धशतक भी पूरा कर लिया। एडिलेड में पहले टेस्ट मैच में भारत को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी, फिर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम ने वापसी की और मेलबर्न में जीत से सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली।

ब्लॉगः दर्जन में पहुंचेगी ओलिंपिक मेडल की गिनती January 06, 2021 at 08:51PM

शताब्दी के पहले दो दशकों को खेलों का मजबूत आधार बनाने वाला कहा गया तो इस तीसरे दशक को परिणाम देने वाला मान सकते हैं। इस दशक में खेलों के महाकुंभ यानी ओलिंपिक के तीन आयोजन होने हैं। इसी साल टोक्यो ओलिंपिक हो रहा है। पिछला लगभग पूरा साल कोरोना की भेंट चढ़ जाने की वजह से ऐसा हो सकता है कि टोक्यो ओलिंपिक में हम अपने सपनों को साकार न कर पाएं।

Australia vs India: 4 साल में पहली बार घरेलू मैदान पर 10 से कम रन बनाकर आउट हुए वॉर्नर January 06, 2021 at 08:10PM

सिडनी अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में सिडनी में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बाएं हाथ के वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में अपने 12वें साझेदार के साथ उतरे। 22 साल के विल पुकोवस्की ने मैथ्यू वेड की जगह ली। यह पुकोवस्की का पहला टेस्ट मैच था। वॉर्नर हालांकि अपनी वापसी पर कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ पांच रन बनाकर की गेंद पर आउट हो गए। वॉर्नर ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद का पीछा किया। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में खड़े चेतेश्वर पुजारा को कैच थमा बैठे। वॉर्नर पिछले चार साल में घरेलू मैदानों पर खेली गईं 25 पारियों में पहली बार 10 के स्कोर से कम पर आउट हुए। नवंबर 2016 को वॉर्नर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होबार्ट टेस्ट मैच में एक रन बनाकर आउट हुए थे। वॉर्नर ने घरेलू मैदान पर अपना पिछला मुकाबला जनवरी 2020 में न्यूजीलंड के खिलाफ खेला था। दूसरी पारी में उन्होंने 111 नाबाद रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने 45, 38, 41, 19, 43, 335* और 154 रन बनाए। मैच के पहले दिन बारिश का असर साफ देखा गया। पहले सेशन में सिर्फ 7.1 ओवर का खेल हो पाया। पहले दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 93 रन बनाए थे।