Sunday, November 29, 2020

इंतजार खत्म, एक वर्ष बाद बोलिंग करते दिखे हार्दिक पंड्या, स्मिथ का विकेट भी झटका November 28, 2020 at 09:13PM

सिडनीतमाम अटकलों और खबरों पर उस वक्त विराम लग गया जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में कप्ताप ने हार्दिक पंड्या को गेंद थमाई। पारी का 36वां ओवर हार्दिक पंड्या ने किया और इस तरह से उन्होंने एक वर्ष बाद गेंदबाजी की। यही नहीं, उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ने वाले पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (104 रन, 64 गेंद, 14 चौके और दो छक्के) का विकेट झटकते हुए भारत को बड़ी सफलता भी दिलाई। बता दें कि हार्दिक चोट से उबरने के बाद मेडिकल सुझाव के तहत गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे। इस पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे थे कि आखिर वह कब बोलिंग करेंगे। हालांकि, इस मैच के साथ उन तमाम सवालों पर विराम लग गया। उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया के पेस ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की लंदन में सफल सर्जरी हुई थी। हार्दिक को पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। उसके बाद से वह लंबे समय तक क्रिकेट से बाहर रहे। इसी वजह से उन्होंने आईपीएल के 2020 सीजन में बोलिंग नहीं की और बल्लेबाज के रूप में ही खेलते दिखे थे। मौजूदा सीरीज के पहले वनडे में भी उन्होंने बोलिंग नहीं की थी। मैच में एक अतिरिक्त गेंदबाज की भारत का कमी खलती दिखी थी और कई क्रिकेट विशेषज्ञ इस पर सवाल उठा रहे थे। मैच के बाद हार्दिक ने भी कहा था कि वह जल्द बोलिंग करेंगे, लेकिन कब यह समय बताएगा।

लंका प्रीमियर लीग: आंद्रे रसल का धमाका 19 गेंद पर 65 रन की ताबड़तोड़ पारी November 28, 2020 at 09:22PM

हम्बनटोटा कैरेबियाई बल्लेबाज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में हालांकि अपेक्षित प्रदर्शन न कर पा वाले रसल ने में दमदार खेल दिखाया है। उन्होंने शनिवार को खेले गए मुकाबले में रसल ने सिर्फ 14 गेंद पर हाफ सेंचुरी बना दी। कोलंबो किंग्स और गॉल ग्लेडिएटर के बीच वर्षा बाधित यह मैच सिर्फ पांच ओवर का खेला गया। कोलंबो किंग्स ने ग्लेडिएटर को 34 रन से हरा दिया। कोलंबो की टीम ने पांच ओवर में एक विकेट पर 96 रन बनाए। जवाब में गॉल की टीम 62 रन ही बना सकी। हम्बनटोटा में खेले गए इस मुकाबले में रसल ने सिर्फ 19 गेंद पर 65 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और पांच छक्के लगाए। गॉल ग्लेडिएटर की पारी के दौरान कोलंबो किंग्स के ऑफ स्पिनर अशान प्रियरंजन ने सिर्फ एक रन दिया। इस ओवर ने ग्लेडिएटर को मैच से बाहर कर दिया। कोलंबो किंग्स ने रसल को पारी की शुरुआत करने भेजा। बड़े शॉट खेलने में माहिर रसल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रसल ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के पहले ओवर में 26 रन जड़े। इसस ओवर में दो छक्के और तीन चौके लगे।

Saturday, November 28, 2020

पड़ोसी लड़की ने कहा- बाबर आजम ने 10 साल शोषण किया, प्रेग्नेंट हुई तो जान से मारने की धमकी दी November 28, 2020 at 07:22PM

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम पर यौन और शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। पाकिस्तान की ही एक लड़की ने बाबर पर ये आरोप लगाए हैं। पाकिस्तानी न्यूज चैनल '24 न्यूज HD' से बात करते हुए लड़की ने बताया कि बाबर ने शादी का झांसा देकर 10 साल तक उनका यौन शोषण किया। प्रेग्नेंट हुई तो बाबर ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

पाकिस्तानी मीडिया में लड़की का नाम हामीजा बताया गया। पीड़ित ने कहा, 'बाबर और मैं एक ही स्कूल में पढ़ते थे। हम एक ही मोहल्ले में रहते थे। उन्होंने मुझे प्रपोज किया और मैंने उसे स्वीकार कर लिया था। उस वक्त उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू नहीं किया था।'

2011 में कोर्ट मैरिज के लिए घर से भागे

उन्होंने कहा, 'जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया, हम शादी के बारे में प्लान करने लगे। हमने अपने-अपने परिवार वालों को भी बताया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसलिए 2011 में हम घर से भाग गए। बाबर मुझसे हमेशा कहते थे कि हम कोर्ट में शादी करेंगे। हम इस दौरान गुलबर्ग और पंजाब हाउसिंग सोसाइटी में रेंट पर भी रहे, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की।'

पाकिस्तान टीम में चुने जाने के बाद बदला बाबर का बर्ताव

हामीजा ने कहा कि उन्होंने कई बार बाबर का खर्चा भी उठाया था। उन्होंने कहा, '2014 में बाबर नेशनल क्रिकेट टीम में चुने गए। उनका बर्ताव धीरे-धीरे बदलने लगा। अगले साल मैंने फिर उनसे शादी के लिए पूछा, लेकिन उन्होंने एक बार फिर मना कर दिया।'

2015 में हुई थी प्रेग्नेंट, बाबर ने जान से मारने की दी धमकी

हामीजा ने कहा, '2015 में मैंने बाबर को बताया कि मैं प्रेग्नेंट हूं। इसपर उनका रिएक्शन बेहद अजीब था। उन्होंने मेरा शारीरिक शोषण किया। हालांकि मैं अपने घर वापस नहीं जा सकी, क्योंकि हम घर से भागे थे और परिवार वालों का मुझ पर से भरोसा उठ गया था।'

2017 में कराया अबॉर्शन

हामीजा ने कहा कि बाबर ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर उनका अबॉर्शन भी करवाया। उन्होंने कहा, '2017 में मैंने नासिराबाद स्टेशन में बाबर के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट भी दर्ज करवाया। बाबर पुलिस स्टेशन नहीं आए, बल्कि मुझ पर सुलह समझौता करने के लिए दबाव बनाने लगे।

बाबर ने 2017 में फोन नंबर बदल लिया

हामीजा ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल कादिर के बेटे उस्मान कादिर को आई विटनेस भी बताया है। उन्होंने कहा, '2017 में बाबर ने अपना नंबर भी चेंज कर लिया। इसके बाद भी 3 साल वे मेरा फायदा उठाते रहे। 2020 में उन्होंने मुझसे शादी करने से साफ मना कर दिया।'

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीड़िता ने बाबर पर उन्हें शादी का झांसा देकर प्रेग्नेंट करने और मारपीट का भी आरोप लगाया। -फाइल फोटो

देखें, खराब बोलिंग पर फैंस ने लिए कोहली और टीम इंडिया के मजे, खूब बनाए मीम्स November 28, 2020 at 07:50PM

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे में भारतीय गेंदबाजी फ्लॉप रही। ओपनर डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच ने 22.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़ते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इस के बाद क्रिकेट फैंस ने जमकर टीम इंडिया और कप्तान विराट कोहली का मजाक बनाया। एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि टीम इंडिया को RCB बना दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में भारतीय गेंदबाज अच्छी शुरुआत नहीं दे सके। कंगारू ओपनर डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच ने पहले विकेट के लिए 22.5 ओवरों में 142 रनों की साझेदारी की।

टीम इंडिया को RCB बना दिया: फिंच और वॉर्नर की तूफानी बैटिंग पर फैंस ने लिए विराट कोहली के मजे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे में भारतीय गेंदबाजी फ्लॉप रही। ओपनर डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच ने 22.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़ते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इस के बाद क्रिकेट फैंस ने जमकर टीम इंडिया और कप्तान विराट कोहली का मजाक बनाया। एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि टीम इंडिया को RCB बना दिया है।

2nd ODI: Saini's Bowling average is Higher than Virat Kohli's Batting Average, Still playing because of RCB connection, India should look for more consistent players. 😪😪
Meanwhile we fans: 🥺😭#AUSvsIND pic.twitter.com/X7b5mpD99n
— Madhav (@madhaavvvvv) November 29, 2020

#AUSvsIND
Finch and Warner while facing Indian bowlers :- pic.twitter.com/ZRz0oRFJ8K
— Sudhanshu Ranjan Singh (@memegineers_) November 29, 2020

#AUSvsIND
The only bowler who can give India a breakthrough pic.twitter.com/sxuT160PYs
— Sudhanshu Ranjan Singh (@memegineers_) November 29, 2020

Virat on toss:- We have some plans for Australian opening Batsmans..

Virat with those plans Right now:-#AUSvsIND pic.twitter.com/TFI0Vta9Jd
— Kriti (@chal_chal_away) November 29, 2020

#AUSvsIND
Indian bowlers right now : pic.twitter.com/KZ58qtBDk6
— Non Performing Asset 💞 || (@viivecasm) November 29, 2020

Let me post before @WasimJaffer14 does. #AusVsInd pic.twitter.com/Qe8hubqX71
— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) November 29, 2020

#AUSvsIND
Seeing Finch and Warner dominating Indian bowlers in 2nd ODI as well

Indian fans:- pic.twitter.com/3NhRT6akbo
— Shaeena (@_Shaeena_) November 29, 2020

#AUSvsIND #India fans after watching India's performance in ODI: pic.twitter.com/OW6keWxNof
— त्रि-Vines (@trilochann45) November 29, 2020