Tuesday, November 10, 2020

IPL 2020 Final: टॉस जीत बैटिंग कर रही दिल्ली कैपिटल्स, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-XI November 10, 2020 at 04:15AM

दुबईदिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फाइनल में मंगलवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट फिट हैं और उन्हें अंतिम एकादश में बनाए रखा गया है। वह पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव करके स्पिनर राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को अंतिम एकादश में रखा है। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के पास पांचवीं बार ट्रोफी उठाने का मौका है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स पहली बार खिताब जीतने के लिए बेकरार है। प्लेइंग XIमुंबई इंडियंस: क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, ट्रेंट बोल्ट, जयंत,जसप्रीत बुमराह। दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, मार्कस स्टोइनिस, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, प्रवीण दुबे, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा,एनरिक नॉर्त्जे।

IPL Final: मुंबई-दिल्ली में खिताबी भिड़ंत, यहां देखिए मैच का लाइव स्कोरकार्ड November 10, 2020 at 02:42AM

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल-13 का खिताबी मुकाबला शेखों और अमीरों के शहर दुबई में खेला जा रहा है। विनिंग टीम मालामाल होकर स्वदेश लौटेगी। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के पास पांचवीं बार ट्रोफी उठाने का मौका है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स पहली बार खिताब जीतने के लिए बेकरार है।

IPL Final 2020: चमचमाती ट्रोफी पर मुहर लगाने को तैयार दोनों टीमें, इस अंदाज से छोड़ा होटल November 10, 2020 at 03:39AM

नई दिल्ली कुछ ही देर में दिल्ली और मुंबई के बीच खिताबी भिड़ंत होने वाली है। दिल्ली और मुंबई की टीमों ने इसके लिए होटल छोड़ दिया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी बहुत खुश और आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आए रहे थे। आज का दिन इनके लिए खास है क्योंकि आज फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। होटल से निकलते वक्त दिल्ली और मुंबई की टीम के खिलाड़ियों ने मस्ती भी की। टीम के खिलाड़ी प्रेशर से निकलने के लिए अपने आपको कूल रखना चाहते थे। आज जब खिलाड़ी होटल से बाहर निकले तो टीमों के झंडे लहरा रहे थे। खिलाड़ियों का तालियों के साथ स्वागत किया गया। प्लेइंग XIमुंबई इंडियंस: क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, ट्रेंट बोल्ट, जयंत,जसप्रीत बुमराह। दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, मार्कस स्टोइनिस, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, प्रवीण दुबे, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा,एनरिक नॉर्त्जे। हेड टू हेड कुल मैच 27 एमआई जीता 15 डीसी जीता 12 बेनतीजा टाई 0

IPL-2021: किंग्स XI पंजाब में दिखेगी राहुल-कुंबले की जोड़ी, यह बड़ा खिलाड़ी होगा बाहर! November 10, 2020 at 03:14AM

नई दिल्लीकिंग्स इलेवन पंजाब के 2020 इंडियन प्रीमियर लीग में छठे स्थान पर रहने के बावजूद कप्तान के एल राहुल और कोच अनिल कुंबले के साथ बरकरार रहने की संभावना है। टीम के एक सूत्र ने कहा कि मालिक राहुल और कुंबले को 2021 सत्र में भी बरकरार रखना चाहते हैं जिसका आयोजन छह से कम महीने में होगा। इस सत्र में पहली बार टीम की कप्तानी करने वाले राहुल ने 55.83 के औसत से 670 रन बनाकर बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। फ्रैंचाइजी के साथ कुंबले का पहला सत्र था। पंजाब की टीम कभी भी संतुलित इकाई नहीं रही थी लेकिन उसे आखिरकार खिलाड़ियों का कोर ग्रुप मिल गया है जिसके साथ वह एक टीम बना सकता है। इस ग्रुप में राहुल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, मोहम्मद शमी, क्रिस गेल और युवा जैसे रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। प्रबंधन मध्यक्रम में कुछ कमियों को दूर करना चाहता है और गेंदबाजी विभाग में भी जो कई वर्षों से उसके लिए परेशानी का कारण रहा है। सूत्र ने कहा, ‘मालिक कप्तान और कोच से खुश हैं। राहुल का बल्ले से प्रदर्शन शानदार रहा और टीम ने सत्र के दूसरे हाफ में शानदार वापसी की। अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में शार्ट रन नहीं हुआ होता तो टीम प्ले ऑफ में भी पहुंच सकती थी।’ उन्होंने कहा, ‘अच्छी बात यह है कि कोर ग्रुप मिल गया है। मध्यक्रम में कमियों को दूर करने की जरूरत है जिसमें टीम को पॉवर हिटर खिलाड़ियों की जरूरत है और साथ ही शमी की मदद के लिए एक विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज की जरूरत है।’ टीम ने ग्लेन मैक्सवेल (10.75 करोड़ रुपये) और शेल्डन कॉटरेल (8.5 करोड़ रुपये) जैसे खिलाड़ियों पर काफी खर्चा किया है लेकिन दोनों ही कुछ खास नहीं कर पाए विशेषकर आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिसने 15.42 के औसत से 13 मैचों में 108 रन बनाए। टीम ने 2017 में मैक्सवेल के जाने के बाद दोबारा से टीम में शामिल किया था। सूत्र ने कहा, ‘उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा और उनके साथ जारी रहना मुश्किल होगा।’ टीम की समीक्षा बैठक में इनके भविष्य पर भी फैसला किया जाएगा।