Monday, November 2, 2020

फ्रैंचाइजी ने शेयर की ऋषभ पंत-रोहित शर्मा की तस्वीर, युवराज सिंह ने ले लिए मजे November 02, 2020 at 01:41AM

नई दिल्ली आईपीलएल () जैसे ही खत्म होगा वैसे ही भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू हो जाएगा। BCCI ने तीनों फॉर्मेट के लिए टीम का ऐलान भी कर दिया है। दौरे के लिए टीम के उपकप्तान को चोट की वजह से जगह नहीं मिली वहीं पंत को बस टेस्ट टीम में जगह मिली है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और की एक फोटो शेयर की। इस फोटो में ने मजे ले लिए। मुंबई इंडियंस ने शेयर की तस्वीरभारत के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने मुंबई इंडियंस की शेयर की हुई तस्वीर पर लगातार दो कमेंट किए हैं जो खूब वायरल हो रहे हैं और फैन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। युवराज ने कमेंट में लिखा कि 'दोनों के गाल की चर्बी को लेकर भी एक कॉम्पिटीशन हो जाए।' इस कमेंट के तुरंत बाद युवराज ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि ऐसा लग रहा है मानो रोहित ऋषभ से कह रहे हैं कि, 'पंत तेरे गाल ज्यादा मोटे हैं या मेरे।' युवराज सिंह ने अब इन ट्वीट को डिलीट कर दिया है। कमेंट को करने के बाद युवराज ने इसे रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह को भी टैग किया है। मजेदार बात यह है कि युवराज सिंह का यह कमेंट उस समय में आया है जब दोनों ही खिलाड़ी फिटनेस समस्या से जूझ रहे हैं।

ट्वीट में पहले लिखा- I RETIRE, फिर लिखा- खेल से नहीं, निगेटिविटी और थकान से November 02, 2020 at 01:12AM

भारतीय शटलर और ओलिम्पियन पीवी सिंधु ने सोमवार को अपने एक ट्वीट से सबको चौंका दिया। पहले तो उन्होंने बड़े अक्षरों में लिखा- 'I RETIRE'। इसे देखकर लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि वे खेल से संन्यास ले रही हैं, लेकिन उनके ट्वीट में एक और पेज था, जिस पर उन्होंने लिखा था कि वे निगेटिविटी, थकान, डर और अनिश्चितता से रिटायरमेंट ले रही हैं, न कि खेल से।

यह ट्वीट कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए था

सिंधु ने यह ट्वीट लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक करने के इरादे से किया था। उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, ‘यह महामारी मेरे लिए आंख खोलने वाली रही। मैं विरोधियों से लड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर सकती हूं। पुरजोर ताकत के साथ आखिरी शॉट लगा सकती हूं। मैंने पहले भी ऐसा किया है, मैं फिर कर सकती हूं, लेकिन नजर न आने वाले इस वायरस को कैसे शिकस्त दूं, जिसने पूरी दुनिया को जकड़ रखा है।

घर में रहते महीनों हो गए और हर बार बाहर जाने के लिए हम खुद से सवाल करते हैं। इन सभी चीजों का एहसास करते हैं और ऑनलाइन इतनी दिल टूटने वाली कहानियां पढ़ीं कि अपने आप से सवाल करने लगी हूं कि हम कहां जी रहे हैं। डेनमार्क ओपन में भारत की अगुआई नहीं करना आखिरी स्‍ट्रॉ था।'

2019 में बनीं थी वर्ल्ड चैम्पियन

24 साल की पीवी सिंधु 2019 में बैडमिंटन में भारत की पहली वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं। उन्होंने फाइनल में 2017 की चैंपियन जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराया था। यह सिंधु का वर्ल्ड चैंपियनशिप में 5वां मेडल था। वे ऐसा करने वाली दुनिया की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज जीते हैं।

डेनमार्क ओपन से नाम वापस ले लिया था

ओलिंपिक में सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु ने डेनमार्क ओपन से नाम वापस ले लिया था। हालांकि, बाद में कोरोना के कारण यह टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था। पहले यह टूर्नामेंट 13 से 18 अक्टूबर तक ओडेंस में होने वाला था।

नेशनल कैम्प को छोड़कर लंदन जाने पर हुआ था विवाद

सिंधु हैदराबाद में चल रहे नेशनल कैम्प को छोड़कर लंदन चली गई थीं। इसके बाद अलग-अलग तरह के बयान सामने आए थे। उनके पिता का दावा था कि हैदराबाद में सिंधु सही ढंग से ट्रेनिंग नहीं कर पा रहीं थीं। नेशनल कोच पुलेला गोपीचंद को इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सिंधु किसी पारिवारिक विवाद की वजह से लंदन गईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PV Sindhu News Retirement; Here's Former Indian Professional Badminton Player Latest News

'आई रिटायर' पीवी सिंधु की पोस्ट ने दिया फैंस को बड़ा झटका November 02, 2020 at 12:38AM

नई दिल्लीओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट भारतीय शटलर ने सोमवार को उस समय अपने फैंस और बैडमिंटन प्रेमियों को बड़ा झटका दिया जब उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था- डेनमार्क ओपन अंतिम था, मैं रिटायर हो रही हूं। सिंधु ने लिखा, 'मैं पिछले कुछ समय से अपनी भावनाओं को जाहिर करने के बारे में सोच रही थी। मैं मानती हूं कि मैं इससे निपटने के लिए संघर्ष कर रही हूं। यह इतना गलत लगता है, आप जानते हैं। यही कारण है कि मैं आज आपको यह बताने के लिए लिख रहा हूं कि मैंने किया है।' ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली देश की एकमात्र शटलर ने आगे लिखा, ''यह मानती हूं कि आप इसे पढ़ते वक्त चौंक गए होंगे या भ्रमित होंगे, लेकिन जब तक आप इसे पूरा पढ़ेंगे, तब आप मेरे विचारों को समझेंगे और उम्मीद करती हूं कि मुझे सपॉर्ट भी करेंगे।' सिंधु का यह पोस्ट हालांकि एक मेसेज का हिस्सा बना जो उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर स्वच्छता को लेकर लिखा। सिंधु के इस पोस्ट ने अचानक उनके फैंस को हैरत में डाल दिया। उन्हें एकबारगी तो यही लगा कि वह संन्यास ले रही हैं और डेनमार्क ओपन उनका आखिरी टूर्नमेंट था। हालांकि पूरा पोस्ट पढ़ने के बाद ही लोगों को असली मेसेज का पता चला। कोरोना महामारी को 'आंखें खोलने वाला' कहते हुए सिंधु ने लिखा, 'यह महामारी मेरे लिए आंखें खोलने वाली रही है। मैं सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी से लड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर सकती हूं। मैंने पहले ऐसा किया भी है, मैं फिर से कर सकती हूं लेकिन इस अदृश्य वायरस को कैसे हराऊंगी जिससे पूरी दुनिया परेशान हो गई है।' उन्होंने आगे लिखा, 'घर में कई महीने हो गए हैं और हम जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो खुद से सवाल करते हैं। यह सब समझकर और बहुत सी हृदय विदारक कहानियों के बारे में पढ़कर मुझे अपने और इस दुनिया के बारे में बहुत कुछ जानने का मौका मिला है। डेनमार्क ओपन में भारत का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम नहीं होने के कारण यह आखिरी पड़ाव था।' 25 साल की इस शटलर ने लिखा, 'आज, मैंने अशांति की इस वर्तमान स्थिति से रिटायर होने का फैसला किया है। मैं इस नकारात्मकता, निरंतर डर, अनिश्चितता से रिटायर होती हूं। मैंने अज्ञान से रिटायर होने का विकल्प चुना। इससे भी अहम बात यह है कि मैं घटिया स्वच्छता मानकों और वायरस के प्रति हमारे अभावग्रस्त रवैये से रिटायर होना चाहती हूं।'

IPL 2020 SRH vs MI: सनराइजर्स और प्लेऑफ के बीच खड़ी है मुंबई की मजबूत दीवार November 02, 2020 at 12:47AM

नई दिल्ली आईपीएल का 13वां सीजन हमेशा याद रखा जाएगा। कोरोना के बीच हुए इस लीग में रोमांच चरम पर है। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (Sunrisers Inidans) के बीच लीग का आखिरी मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। उसी के बाद तय होगा कि आखिरकार वो कौन सी चार टीमें होंगी जो प्लेऑफ में जाएंगी। अभी तक सिर्फ मुंबई इंडियंस ही प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाई है। मुंबई की टीम मजबूतअपने पिछले दो मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर (RCB) को हराकर लय हासिल कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग () प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखने के लिये मंगलवार को यहां मुंबई इंडियन्स की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा। रन रेट के मामले में बेहतर टीमहैदराबाद की टीम का नेट रनरेट प्ले-ऑफ की दौड़ में शामिल दूसरी टीमों से बेहतर है ऐसे में मुंबई को हराकर वे टूर्नामेंट अंतिम चार में जगह पक्की कर सकते हैं। आक्रामक जॉनी बेयरस्टॉ को अंतिम 11 से बाहर करने का कठिन फैसला लेने के बाद टीम सही संयोजन बनाने में कामयाब दिख रही है। रिद्धिमान साहा ने डेविड वार्नर के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रभावित किया है जबकि जेसन होल्डर ने टीम को हरफनमौला खिलाड़ी का विकल्प दिया है। वॉर्नर दोहरा सकते हैं 2016 का मुकाबलारॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पिछले मैच के आखिरी ओवरों में तेज गेंदबाज होल्डर और संदीप शर्मा ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन और अनुभवी राशिद खान की मौजूदगी से टीम की गेंदबाजी में पैनापन है। आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में जीत दर्ज करने के बाद कप्तान वार्नर ने कहा था,‘2016 में भी टीम के सामने ऐसी ही चुनौती थी और हमने आखिरी के तीन मैचों में जीत दर्ज की थी।’ मुंबई इंडियंस के सामने गलती का मतलब हारसनराइजर्स हैदराबाद को यह पता है कि मुंबई इंडियन्स जैसी मजबूत टीम के खिलाफ गलती करने की गुंजाइश बहुत कम होगी, जो अपने पांचवें आईपीएल खिताब की तरफ बढ़ रही है। चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में मुंबई अपने पिछले मुकाबलों में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स को आसानी से हराकर प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी। ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने नयी और पुरानी गेंद से शानदार स्विंग गेंदबाजी की है। रोहित की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व कर रहे कीरोन पोलार्ड प्रभावशाली रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में रोहित को चयन नहीं हुआ है और दो हफ्ते पहले चोटिल (मांसपेशियों में खिंचाव) होने वाले इस खिलाड़ी के उबरने का कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अंक तालिका में शीर्ष पर जगह पक्की कर चुकी मुंबई की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को कोई मौका नहीं देना चाहेगी। संभावित प्लेइंग XI मुंबई इंडियन्स: हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर-नाइल, क्विंटन डीकॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट। सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ, केन विलियमसन, मनीष पांडे, रिद्धिमान साहा, राशिद खान, जेसन होल्डर, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज़ नदीम, टी नटराजन।