Sunday, November 1, 2020

प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब को जीत जरूरी; CSK में शार्दूल को मिल सकता है मौका October 31, 2020 at 10:58PM

IPL के 13वें सीजन का 53वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच थोड़ी देर में अबु धाबी में खेला जाएगा। प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। अगर इस मैच में चेन्नई उसे हरा देती है, तो उसके लिए प्ले-ऑफ में पहुंचने के सभी रास्ते बंद हो जाएंगे। टीम के ओपनर मयंक अग्रवाल के खेलने पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। वहीं, चेन्नई में कर्ण शर्मा की जगह शार्दूल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।

पंजाब के लिए राहुल और चेन्नई के लिए डु प्लेसिस टॉप रन स्कोरर
पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल 641 रन के साथ सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। राहुल के नाम एक शतक भी दर्ज है। वहीं, चेन्नई के लिए फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 401 रन बनाए हैं।

पंजाब के लिए शमी और चेन्नई के लिए करन टॉप विकेट टेकर
पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सीजन में अब तक 20 विकेट लिए हैं। ऑरेंज कैप की लिस्ट में वह 5वें स्थान पर हैं। वहीं, चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा विकेट सैम करन ने लिए हैं। करन ने सीजन में अब तक 13 विकेट लिए हैं।

चेन्नई-पंजाब के सबसे महंगे खिलाड़ी
CSK में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में रविंद्र जडेजा का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पिच रिपोर्ट
अबु धाबी पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। यहां आईपीएल से पहले हुए पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 44
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 19
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 25
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 137
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 128

चेन्नई 3 बार चैम्पियन बनी
धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। चेन्नई 5 बार (2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही है। वहीं, पंजाब को अब तक अपने पहले खिताब का इंतजार है।

चेन्नई का सक्सेस रेट सबसे ज्यादा
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का सक्सेस रेट सबसे ज्यादा 59.60% है। वहीं, लीग में पंजाब का सक्सेस रेट 46.03% है। चेन्नई ने लीग में अब तक कुल 178 मैच खेले हैं। 105 में उसे जीत मिली और 72 में उसे हार का सामना करना पड़ा। 1 मैच बेनतीजा रहा। दूसरी ओर, पंजाब ने अब तक 189 मैच खेले। उसने 88 जीते और 101 हारे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीजन में पिछली बार जब पंजाब और चेन्नई का मुकाबला हुआ था, तब चेन्नई ने 10 विकेट मैच जीता था। टॉस के दौरान लोकेश राहुल और महेंद्र सिंह धोनी। (फाइल फोटो)

चलो पीरियड्स पर बात करते हैं', रॉयल्स के क्रिकेटरों की बातचीत, वीडियो वायरल October 31, 2020 at 10:19PM

नई दिल्लीराजस्थान रॉयल्स के स्टार रॉबिन उथप्पा ने अपनी टीम के तीन खिलाड़ियों के साथ रैपिड फायर क्विज खेला जिसमें पुरुषों के सैनिटरी नैपकिन खरीदने से लेकर प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम तक पर बातचीत की गई। इसका एक वीडियो क्लिप राजस्थान टीम ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसके बाद उनकी काफी तारीफ हो रही है। अकसर देखा जाता है कि मासिक धर्म को लेकर बातचीत से पुरुष कतराते हैं लेकिन इस तरह की वीडियो क्लिप इन आम भ्रांतियों को तोड़ते दिख रही है। पढ़ें, आईपीएल फ्रैंचाइजी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किए गए इस क्लिप में राहुल तेवतिया, जोस बटलर और डेविड मिलर ने उथप्पा को इस विषय पर खुलकर जवाब दिया। वीडियो को कैप्शन दिया गया है, वो चीजें, जो आप रोज नहीं देखते हैं। (Things you don't see everyday) कैप्शन में आगे लिखा गया है, 'ईमानदारी, सूचना और भ्रातियों को तोड़ने वाली बातचीत। हमने ऐसा किया और आप कर सकते हैं - चलिए पीरियड्स पर बात करते हैं।' इस वीडियो क्लिप को जब ऑनलाइन शेयर किया गया तो सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और इन खिलाड़ियों की भी तारीफ की गई।

IPL में विराट को 7 बार आउट करने का रेकॉर्ड, संदीप ने बताई कैसे लिया विकेट October 31, 2020 at 09:22PM

शारजाहदुनिया के धुरंधर बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली का विकेट लेना हर बल्लेबाज के लिए खास होता है। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रेकॉर्ड सात बार आउट किया है। संदीप ने इसे विशेष उपलब्धि करार दिया। संदीप ने कोहली को सात रन पर आउट करके सनराइजर्स की शनिवार को आरसीबी पर पांच विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई। आईपीएल में कोहली को सर्वाधिक बार आउट करने का रेकॉर्ड संदीप के नाम दर्ज है। पढ़ें, आईपीएल में किसी एक बल्लेबाज को सर्वाधिक बार आउट करने का संयुक्त रेकॉर्ड भी संदीप के नाम पर दर्ज हो गया है। जहीर खान ने भी महेंद्र सिंह धोनी को सात बार आउट किया था। भारत की तरफ से दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पंजाब के इस 27 वर्षीय गेंदबाज ने कहा, ‘कोहली इस खेल के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। उनका विकेट लेना हमेशा विशेष होता है।’ संदीप ने गेंदबाजी में अपनी योजना के बारे में कहा, ‘मैंने, जितना संभव हो पाया, ‘विकेट टू विकेट’ गेंदबाजी की और विविधता बनाए रखी। गेंद अच्छी तरह से स्विंग हो रही थी क्योंकि यहां पिच में नमी थी। हमारी रणनीति कारगर साबित हुई।’ उन्होंने मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैंने पहला ओवर किया और मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं जल्द से जल्द पिच को समझकर बाकी गेंदबाजों को उसके बारे में बताऊं। मैंने यह जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाई।’ 27 साल के संदीप ने अभी तक 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और एक ही विकेट लिया है। वह घरेलू क्रिकेट में पंजाब टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। (एजेंसी से इनपुट)

Saturday, October 31, 2020

IPL में कोहली का सबसे ज्यादा 7 बार विकेट लिया; पावर प्ले में 50 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने October 31, 2020 at 07:00PM

IPL-13 में शनिवार को खेले एक मैच में हैदराबाद के गेंदबाज संदीप शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली को सबसे ज्यादा 7 वीं बार टूर्नामेंट में आउट किया है।उन्होंने आशीष नेहरा का रिकॉर्ड तोड़ा है। नेहरा न विराट को 6 बार आउट किया था। संदीप ने 5 वें ओवर में विराट का विकेट लिया। शर्मा ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए।

पावर प्ले में विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज

संदीप विराट का 7वीं बार उनका विकेट लेने के साथ ही एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। उन्होंने पावर प्ले में 50 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। संदीप ने पावरप्ले में अब तक 51 विकेट लिए। उनसे आगे जहीर खान हैं। जहीर ने 6 ओवर में 52 विकेट लिए हैं। संदीप ने अब तक खेले 89 मैचों में 105 विकेट लिए हैं। इनके अलावा धवल कुलकर्णी, मोहम्मद शमी और मिचेल ने विराट को चार- चार बार आउट किए हैं।

हैदराबाद ने बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया। हैदराबाद के गेंदबाजों ने बेहतर गेंदबाजी की बदौलत बेंगलुरु को 120 रन पर ही रोक दिया। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 14.1 ओवर में 121 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

क्या बोले संदीप

संदीप ने टूर्नामेंट में विराट के सात विकेट लेने पर कहा “ मुझे पता नहीं था। (टूर्नामेंट में विराट का सात बार विकेट लेने का रिकॉर्ड) लेकिन जब मैने मैच में विराट का विकेट ले लिया था, मुझे किसी ने बताया कि यह रिकॉर्ड है। यह मेरे लिए गौरव की बात है। विराट का विकेट लेना हमेशा स्पेशल होता है। मैं खुश हूं।

उन्होंने आगे कहा- मैने वेयरस्टो और होल्डर से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मैं इनस्विंगर बेहतर करता हूं। मैंने लाइन लेंथ में बॉलिंग करने के लिए काफी मेहनत की है। और मैं इसमें सफल भी हुआ हूं। मुझे अपने एक्शन में चेंज करने की जरूरत है, इसको लेकर नेट्स पर काम कर रहा हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज संदीप ने IPL-13 में एक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ विराट का विकेट लिए। अब तक खेले 89 मैचों में 105 विकेट लिए हैं। इस सीजन में 10 मैचों में 10 रन देकर 10 विकेट लिए हैं।