Wednesday, October 28, 2020

विश्व चैंपियन कोलमैन दो साल के लिए प्रतिबंधित, तोक्यो ओलंपिक में नहीं खेल पाएंगे October 27, 2020 at 09:27PM

मोनाको पुरुष वर्ग में 100 मीटर के विश्व चैंपियन पर डोपिंग नियंत्रण से जुड़े तीन नियमों का उल्लंघन करने के लिए दो साल का प्रतिबंध लगाया गया गया है। ट्रैक एवं फील्ड की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने कहा कि कोलमैन पर मई 2022 तक प्रतिबंध लगाया गया है और इस कारण वह अगले साल खेलों में भाग नहीं ले पाएंगे। इस 24 वर्षीय अमेरिकी धावक को मई में ही अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया था। वह 2019 में तीन बार नमूना एकत्रित करने वाले अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने में नाकाम रहे थे। अगर कोई खिलाड़ी 12 महीने के अंदर तथाकथित ‘ठहरने के स्थान’ के नियम का तीन बार उल्लंघन करता है तो उसे दो साल का प्रतिबंध झेलना पड़ता है। कोलमैन इसके खिलाफ खेल पंचाट में अपील कर सकते हैं। उन्हें ओलिंपिक स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने दोहा, कतर में 2019 में 100 मीटर और चार गुणा 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीते थे।

पूर्व चीफ सेलेक्टर इंजमामुल हक बोले- पीसीबी टेस्ट कप्तान को बदलने का बयान देकर टीम में पैदा कर रही है दरार October 27, 2020 at 10:02PM

पाकिस्तान टीम के पूर्व चीफ सेलेक्टर इंजाममुल हक ने पीसीबी पर आरोप लगाया है कि टेस्ट टीम के कप्तान बदलने जाने के अटकलों को बढ़ावा देकर टीम में दरार पैदा कर रही है। इससे पहले ने न्यूज एसेंसी ने खबर दी थी कि पीसीबी न्यूजीलैंड दौरे के लिए वर्तमान टेस्ट कप्तान अजहर अली को हटाकर उनकी जगह पर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को कप्तान बनाने जा रही है। हक ने कहा- टेस्ट टीम के कप्तान को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। जब पीसीबी को यह पता था कि न्यूजीलैंड टूर से पहले जिम्बाब्वे के घरेलू सीरीज निर्धारित है तो ऐसे में इस तरह के बयान नहीं दिए जाने चाहिए थे। इस तरह के बयान के बाद टीम में गुटबाजी शुरु होगी।

पब्लिक और फैन्स के मूड जानना टीम के लिए नुकसान

उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देकर बोर्ड के अधिकारी पब्लिक और फैन्स के विचार को जानना चाहती हैं। लेकिन इस तरह की स्थिति से टीम पूरी तरह से टीम प्रभावित होती है। टीम के खिलाड़ियों की मानसिकता बुरा असर होता है। उनकी मानसिकता बदलती है।

रिजवान टेस्ट टीम के कप्तान के लिए अभी उपयुक्त नहीं

इंजमाम ने माना कि रिजवान अभी टेस्ट टीम की नेतृत्व तैयार करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा” मै यह नहीं जानता कि बोर्ड को इस तरह के सुझाव कौन दे रहा है। जिसका कोई मतलब नहीं है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि रिजवान एक अच्छे खिलाड़ी हैं और उनके खेल में दिन प्रति दिन सुधार हो रहे हैं। उन्होंने अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं और वे 386 रन ही बनाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंजाममुल हक पूर्व कप्तान और सेलेक्टर हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे से पहले कप्तान बदले जाने की बयान पर पीसीबी की आलोचना की है। फाइल फोटो

IPL साहा की पत्नी ने किया उन्हें ट्रोल, पूछा लंच में क्या खाया था October 27, 2020 at 09:44PM

नई दिल्ली मंगलवार (27 October, 2020) को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) शानदार जीत हासिल की। इस मैच में हैदराबाद (Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad) की टीम ने 88 रनों से जीत हासिल की। इस मैच में ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने दमदार बल्लेबाजी की और सिर्फ 45 गेंदों पर 87 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी इस पारी की तारीफ सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) और वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) ने भी की। तेंडुलकर (Tendulkar) ने लिखा कि साहा (Wriddhiman Saha) की आक्रामक बल्लेबाजी की बात कम ही की जाती है। साहा की पत्नी रोमी मित्रा (Romi Mitra) ने भी मजेदार रिऐक्शन दिया। रोमी ने साहा की पारी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। उन्होंने इसके साथ एक कैप्शन दिया- 'ऋद्धिमान, फटाफट एक सवाल का जवाब दो- आज लंच में क्या खाया था।' साहा, कप्तान डेविड वॉर्नर और मनीष पांडे की पारियों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने दो विकेट पर 219 का स्कोर बनाया था। दिल्ली की टीम 131 का स्कोर ही बना सकी। इस बड़ी जीत के बाद सनराइजर्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं।

रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे से हुए बाहर, इंजरी मैनेजमेंट को लेकर बड़ा सवाल October 27, 2020 at 08:34PM

अरानी बसु, नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन मुख्य चयनकर्ता के रूप में सुनील जोशी का पहला बड़ा टास्क था। हालांकि इसे लेकर काफी विवाद हो रहे हैं। टीम में से कुछ नाम गायब होने की वजह से सिलेक्शन प्रक्रिया और इंजरी मैनेजमेंट को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पूर्व कप्तान सुनील गावसकर ने तो फिटनेस मामलों को लेकर अधिक 'पारदर्शिता' बरतने की भी बात कही। रोहित शर्मा और उप-कप्तान को लेकर कन्फ्यूजन सिलेक्टर्स ने कहा है कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम रोहित शर्मा की प्रोग्रेस पर नजर रखेगी। हालांकि पैनल ने आगे बढ़कर लोकेश राहुल को टी20 और वनडे सीरीज का उपकप्तान घोषित कर दिया। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार सिलेक्टर्स को टीम इंडिया के फिजियो नितिन पटेल ने 'बताया' था कि रोहित चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि उन्होंने चोट के बारे में और दूसरी जानकारी नहीं दी थी। गौरतलब है कि रोहित इस साल न्यूजीलैंड दौरे से भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण लौट आए थे। खबर मिली है कि यह सलामी बल्लेबाज फिट होकर मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में दोबारा खेलता हुआ नजर आ सकता है। अगर वह आईपीएल खेलने के लिए फिट हैं तो फिर इसका अर्थ यह है कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उपलब्ध हैं तो फिर ऐसे में लोकेश राहुल को उपकप्तान घोषित क्यों किया गया? एक करीबी सूत्र ने बताया, 'हमें थोड़ा इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि उनकी चोट न बढ़ जाए। इसके बाद ही सिलेक्टर्स कोई फैसला लेंगे।' टीम की घोषणा होने के कुछ ही मिनट बाद मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो जारी किया। इसके बाद पूर्व कप्तान सुनील गावसकर ने सिलेक्टर्स पर निशाना साधा। गावसकर ने कहा, 'अगर वह मुंबई इंडियंस के नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे हैं तो सच में मुझे नहीं पता कि उन्हें किस तरह की चोट है। मुझे लगता है कि समस्या को लेकर अधिक पारदर्शिता बरती जानी चाहिए।' भुवनेश्वर को लेकर रहा सवाल तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने साल 2019 का काफी वक्त रीहैब में गुजारा। वह इस आईपीएल में भी सिर्फ पांच मैच खेलकर चोटिल हो गए। उनकी जांघ में चोट लगी थी। उनकी चोट के बारे में ज्यादा जानकारी नही है। सूत्रों ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडियो को बताया कि भुवनेश्वर को मुंबई के एक निजी अस्पताल में मिले इलाज से कोई फायदा नहीं हुआ। हालांकि बीसीसीआई उम्मीद कर रहा था कि भुवी इससे लाभ होगा। इशांत शर्मा बीसीसीआई मीडिया रिलीज में कहा गया कि पेसर इशांत शर्मा की चोट पर भी नजर रखी जा रही है। इससे इस बात का ख्याल आता है कि 32 वर्षीय यह तेज गेंदबाज टखने में चोट के बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलने चला गया था और सिर्फ एक मैच के बाद ही दोबारा चोटिल हो गया था। आईपीएल में चोट लगने के बाद उन्होंने तब तक टीम इंडिया के पूर्व फिजियो पैट्रिक फरहत के साथ रहकर इलाज करवाने का फैसला किया जब तक उन्हें नैशनल क्रिकेट अकादमी में जाने को नहीं कहा गया। इशांत बीसीसीआई के अनुबंधित क्रिकेटर हैं और नियम अनुसार उन्हें एनसीए जाना था। पंत के साथ भी फिटनेस की समस्यायह भी खबर है कि सिलेक्टर्स को लगता है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फॉर्म और फिटनेस दोनों पर सवाल हैं। सूत्र ने कहा, 'सिलेक्टर्स की योजनाओं में अब भी पंत शामिल हैं। बात अब परफॉर्मेंस से ज्यादा फिटनेस पर आ गई है। इसलिए वह टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने आईपीएल के दौरान कुछ किलो वजन कम किया है।' मिडल-ऑर्डर में सूर्य कुमार के लिए जगह नहीं सूर्य कुमार यादव ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। सूत्रों का हालांकि कहना है, 'सूर्यकुमार यादव को इस वजह से जगह नहीं मिली क्योंकि मनीष पांडे और हार्दिक पंड्या मैच-विनर साबित हुए हैं। उन्हें बैकअप फिनिशर के तौर पर देखा जा रहा है। अगर पंड्या या पांडे फॉर्म को लेकर स्ट्रगल करते हैं तो उनके नाम पर विचार किया जाएगा।' अक्षर पटेल एक बार फिर बाहर बाएं हाथ के स्पिन बोलर अक्षर पटेल ने इस सीजन में गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद सिलेक्टर ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टी20 टीम में चुना है। ऐसा लग रहा है कि पटेल को इस वजह से नहीं चुना गया क्योंकि रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर पहले से टीम में हैं। चक्रवर्ती को वैरायटी की वजह से टीम में लिया गया।