Friday, October 16, 2020

प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली के मस्त डांस मूव्स, वीडियो वायरल October 15, 2020 at 10:00PM

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गुरुवार के मैच से पहले कप्तान विराट कोहली के शानदार मूव्स का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली के मस्त डांस मूव्स, वीडियो हो रहा वायरल

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गुरुवार के मैच से पहले कप्तान विराट कोहली के शानदार मूव्स का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



विराट ने दिखाए शानदार मूव्स
विराट ने दिखाए शानदार मूव्स

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गुरुवार के मैच से पहले कप्तान विराट कोहली के शानदार मूव्स का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्री-मैच प्रैक्टिस सेशन के दौरान, कोहली ने अपने कुछ डांसिंग मूव्स दिखाए, जो मस्ती से भरे थे। कुछ ही समय में क्लिप वायरल हो गया।



<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="de" dir="ltr">ffs Kohli 😭😂 <a href="https://t.co/rrdP48e8Tv">pic.twitter.com/rrdP48e8Tv</a></p>&mdash; J. (@LogicalBakwaas) <a href="https://twitter.com/LogicalBakwaas/status/1316732878714142721?ref_src=twsrc%5Etfw">October 15, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

विराट कोहली की टीम को पंजाब से मिली हार
विराट कोहली की टीम को पंजाब से मिली हार

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अच्छा प्रदर्शन किया है और आठ में से पांच मैच जीते। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम आरसीबी को गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब से आठ विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी लेकिन उसके पास अब भी प्ले-ऑफ में जाने के अच्छे मौके हैं। इस बीच विराट का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें वह मस्ती भरे अंदाज में डांस मूव्स दिखा रहे हैं।



IPL में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं विराट
IPL में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं विराट

विराट कोहली ने मौजूदा सीजन में 8 मैचों में कुल 304 रन बनाए हैं और वह अपनी टीम के लिए फिलहाल टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक 2 अर्धशतक लगाए हैं जिसमें 90 रन की नाबाद पारी भी शामिल है।



IPL: एबी को नंबर-6 पर उतारा, विराट ने बताया कारण October 15, 2020 at 09:36PM

शारजाह किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल-13 के मुकाबले में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के धुरंधर एबी डि विलियर्स को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजा गया। हालांकि यह फैसला सही साबित हुआ और टीम को मुकाबले में अंतिम गेंद पर शिकस्त झेलनी पड़ी लेकिन कप्तान ने कहा कि यह सोची समझी रणनीति थी। विराट ने कहा कि यह रणनीति किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में नहीं चल पाई। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाये थे। पंजाब ने इसके जवाब में दो विकेट पर 177 रन बनाकर जीत दर्ज की। पढ़ें, कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 33 गेंदों पर 73 रन बनाने वाले डि विलियर्स को चौथे नंबर के बजाय छठे नंबर पर भेजा गया। वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे को उनसे पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा गया। कोहली ने कहा कि यह रणनीति कारगर साबित नहीं हुई लेकिन गेंदबाजों को 171 रन का बचाव करना चाहिए था। आरसीबी कैप्टन कोहली ने कहा, ‘हम ने इस बारे में बात की थी, हम चाहते थे कि बल्लेबाजी के दौरान दायें और बायें हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन रहे क्योंकि दो लेग स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे। कई बार चीजें आपके मुताबिक नहीं होती हैं। हम चाहते थे कि शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी का मौका मिले।’ उन्होंने इसके साथ ही हैरानी जताई कि जिस मैच को 18वें ओवर में समाप्त हो जाना चाहिए था, उसे पंजाब ने मैच की आखिरी गेंद पर जीता। कोहली ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘यह काफी हैरान करने वाला था। हमें लगा था कि मैच 18वें ओवर में खत्म हो सकता है। आखिरी ओवरों में थोड़ा सा दबाव आपको भ्रमित कर सकता है और ऐसे में कुछ भी संभव है।’ कोहली ने हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब के अच्छे प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि उनकी टीम मैच में बेहतर स्थिति में नहीं थी। मैच में 39 गेंद में 48 रन बनाने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, ‘पंजाब ने अच्छा प्रदर्शन किया। हम इस मुकाबले में बेहतर स्थिति में नहीं थे।’ मैच में नाबाद 61 रन की पारी खेलने वाले पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल मैन ऑफ द मैच रहे।

भुवी और इशांत चोटिल, AUS से टेस्ट सीरीज में कैसा होगा पेस अटैक? October 15, 2020 at 08:57PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के अंत में क्रिकेट सीरीज खेली जानी है, जो मार्च के बाद से टीम इंडिया का पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा। चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को टीम के पेस अटैक को लेकर जरूर पसीने छूट रहे होंगे क्योंकि भुवनेश्वर कुमार और इशांत शर्मा चोटिल चल रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में बॉर्डर-गावसकर ट्रोफी का बचाव करने उतरेगी लेकिन विराट सेना भुवनेश्वर कुमार और इशांत शर्मा के बिना ही इस दौरे पर जा सकती है। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पर भी अनिश्चितता है। मार्च के बाद से यह टीम इंडिया का पहला दौरा होगा। ऐसे में युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को मौका मिल सकता है।


IND vs AUS:भुवी और इशांत चोटिल, बोलिंग नहीं कर रहे हार्दिक, टेस्ट सीरीज में कैसा होगा टीम इंडिया का पेस अटैक?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के अंत में क्रिकेट सीरीज खेली जानी है, जो मार्च के बाद से टीम इंडिया का पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा। चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को टीम के पेस अटैक को लेकर जरूर पसीने छूट रहे होंगे क्योंकि भुवनेश्वर कुमार और इशांत शर्मा चोटिल चल रहे हैं।



​IPL में चोटिल हुए भुवी और इशांत
​IPL में चोटिल हुए भुवी और इशांत

भुवनेश्वर कुमार और इशांत शर्मा चोटिल हो गए हैं और आईपीएल के पूरे सीजन से हट गए हैं। भुवी को कूल्हे और जांघ में चोट है और आगामी सीरीज के लिए उनके फिट होने की संभावना नहीं लग रही है। इशांत ने रिब इंजरी हुई है, और उनका भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना संदिग्ध लग रहा है। हार्दिक पंड्या ने अभी तक आईपीएल के 13वें सीजन में गेंदबाजी नहीं की है, क्योंकि वह पीठ की चोट से उबर रहे हैं।



​'हार्दिक लंबे फॉर्मेट के लिए तैयार नहीं'
​'हार्दिक लंबे फॉर्मेट के लिए तैयार नहीं'

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि पेस ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की बॉडी लंबे फॉर्मेट का दबाव नहीं झेल सकती है। हां, वह छोटे फॉर्मेट में जरूर फिट हो सकते हैं। हार्दिक की पिछले साल लंदन में सर्जरी हुई थी। ऐसी जानकारी मिली है कि मुंबई इंडियंस टीम में पूर्व भारतीय पेसर जहीर खान की निगरानी में अपने बोलिंग ऐक्शन में बदलाव करने की कोशिशों में जुटे हैं।



​नवदीप पर नजरें
​नवदीप पर नजरें

भुवी और इशांत आईपीएल के दौरान चोटिल हो चुके हैं। ऐसे में सभी की नजरें नवदीप सैनी पर लगी हैं, जो दिसंबर में शुरू होने वाली इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किए जा सकते हैं। इस सीरीज में तीन टी20 और तीन ही वनडे इंटरनैशनल मैच भी खेले जाने हैं।



​कार्तिक त्यागी को भी मिल सकता है मौका
​कार्तिक त्यागी को भी मिल सकता है मौका

यदि आईपीएल में गेंदबाजी को आधार बनाया गया तो यूपी के हापुड़ से ताल्लुक रखने वाले पेसर कार्तिक त्यागी को भी मौका मिल सकता है। हालांकि उनके पास अनुभव के नाम पर मात्र एक ही फर्स्ट क्लास मैच है लेकिन वह अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित कर चुके हैं। इतना ही नहीं, आईपीएल में उनकी गेंदबाजी की तारीफ दिग्गज सुनील गावसकर भी कर चुके हैं।



Thursday, October 15, 2020

एबी डिविलियर्स को छठे नंबर भेजने पर कोहली ने दी सफाई कहा- हम दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ खेलना चाह रहे थे; हम इस फैसले से खुश थे, लेकिन यह सही साबित नहीं हुआ October 15, 2020 at 08:05PM

एबी डी विलियर्स को नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए भेजने पर कोहली ने मैच खत्म होने पर सफाई दी। इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुुरु को 8 विकेट से हरा दिया। डी विलियर्स से पहले शिवम दुबे और वॉशिगंटन सुंदर को भेजा गया था। शिवम दुबे ने 23 गेंद पर 19 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 14 गेंद पर 13 रन बनाए। वहीं एबी डी विलियर्स ने 5 गेंद पर 2 रन बनाए। हालांकि तीन दिन पहले ही डी विलियर्स ने नंबर 6 से पहले आकर बल्लेबाजी करते हुए शारजाह में 33 गेंद पर 73 रन बनाए थे।

कोहली न कहा "हमने इसके बारे में बात की थी और हमें मैसेज मिला था कि हम दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ बने रहेंगे क्योंकि उनके पास दो लेग स्पिनर थे।” इसलिए वॉशिगंटन सुंदर को प्रमोट कर नंबर चार और शिवम दुबे को 5 नंबर पर भेजा गया। उन्हें भी बड़े शॉट लगाने के लिए कहा गया था।

सुंदर और दुबे ने मिलकर 33 गेंद पर 36 रन बनाए

सुंदर और दुबे दोनों ने 33 गेंद पर 36 रन ही बन सके। पंजाब किंग्स इलेवन ने भी अपने गेम प्लान में परिवर्तन करके ग्लेन मैक्सवेल को गेंदबाजी के लिए लगा दिया। मैक्सवेल ने 4 ओवर में 28 रन दिए।

सुंदर ओर दुबे को भेजना एक आइडिया था

कोहली ने कहा- डी विलियर्स से पहले सुंदर और दूबे को भेजना “ एक विचार था।” सुंदर और दुबे ने बड़े शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। कई बार आप शॉट खेलने की कोशिश करते हैं, लेकिन शॉट नहीं लग पाता है। कोहली ने आगे कहा “लेकिन कई बार आपके फैसले सही साबित नहीं होते हैं। हम इस फैसले से खुश थे, लेकिन यह सही साबित नहीं हुआ। 170 रन एक अच्छा टोटल था।"

.



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एबी डी विलियर्स ने पंजाब किंग्स इलेवन के खिलाफ 6 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 5 गेंद पर 2 रन बनाए। हालांकि तीन दिन पहले ही डी विलियर्स ने नंबर 6 से पहले आकर  बल्लेबाजी करते हुए शारजाह में 33 गेंद पर 73 रन बनाए थे।