Saturday, October 3, 2020
IPL 2020: इरफान पठान का ट्वीट, 'कुछ लोगों के उम्र महज आंकड़ा है, कुछ लोगों को टीम से बाहर करने का कारण...' किस पर है निशाना? October 02, 2020 at 10:34PM
UAE पहुंचेगा यह खिलाड़ी, राजस्थान रॉयल्स को मिलेगा और भी दम October 02, 2020 at 09:47PM
IPL 2020 RCB vs RR: इन 5 खिलाड़ियों पर होंगी सबकी नजरें October 02, 2020 at 08:19PM
एक से बढ़कर बल्लेबाज। कप्तानी भी दमदार। आईपीएल में आज के दिन की पहली भिड़ंत है रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच। देखते हैं कि इस मुकाबले में किन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी खास नजरें।दुनिया के दो बेहतरीन बल्लेबाज। एक से बढ़कर रेकॉर्ड। टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ और कोहली के बीच आंकड़े भी टक्कर के हैं। आईपीएल में आज इन दोनों टीमों का मुकाबला होगा। एक ओर राजस्थान रॉयल्स तो उनके सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर।

एक से बढ़कर बल्लेबाज। कप्तानी भी दमदार। आईपीएल में आज के दिन की पहली भिड़ंत है रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच। देखते हैं कि इस मुकाबले में किन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी खास नजरें।
आरोन फिंच

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में फिंच ने ताबड़तोड़ हाफ सेंचुरी लगाकर अपनी टीम को तेज शुरुआत दी थी। ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान फिंच से टीम को एक बार फिर बड़े स्कोर की उम्मीदें होंगी। अगर वह टॉप ऑर्डर में तेजी से रन बनाते हैं तो विराट कोहली और एबी डि विलियर्स के लिए मजबूत आधार मिल सकता है। (फोटो क्रेडिट- BCCI/IPL)
एबी डि विलियर्स

एबी डि विलियर्स अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं और रॉयल चैलेंजर्स के लिए यह एक अच्छा संकेत है। बैंगलोर की टीम ने अभी तक दो हाफ सेंचुरी बनाई हैं। किंग्स इलेवन के खिलाफ अपनी 28 रन की पारी में भी उन्होंने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने नाबाद 54 रन की पारी खेली थी। उनकी पारी ने ही बैंगलोर की टीम को 200 रन के स्कोर के पार पहुंचाने में मदद की थी। (फोटो क्रेडिट- BCCI/IPL)
विराट कोहली

विराट कोहली के लिए यह आईपीएल अभी तक उतना अच्छा नहीं रहा है। बैंगलोर के कप्तान का बल्ला तीन मैचों में शांत ही नजर आया है। हालांकि उनकी टीम ठीक-ठाक स्थिति में है लेकिन टीम के लिए कोहली का अच्छा प्रदर्शन करना बहुत जरूरी है। कोहली ने हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपर ओवर में चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। (फोटो क्रेडिट- BCCI/IPL)
जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड के इस खिलाड़ी के पास रफ्तार है और साथ ही सटीकता भी। पिछले मैच में जब राजस्थान को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था तब भी आर्चर टीम के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे थे। इसके साथ ही इस खिलाड़ी ने बल्ले से भी अपना जौहर दिखाया है। आर्चर ने किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ भी बल्ले से दमदार प्रहार किया था। रॉयल चैलेंजर्स के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, आरोन फिंच और एबी डि विलयर्स के सामने आर्चर मुश्किल चुनौती पेश कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट- BCCI/IPL)
संजू सैमसन

इस युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ने अभी तक शानदार बल्लेबाजी की है। उनके प्रदर्शन की वजह से उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया का दावेदार माना जाने लगा है। सैमसन ने चेन्नै और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार हाफ सेंचुरी लगाईं। हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में वह सिर्फ 8 रन ही बना सके। सैमसन चाहेंगे कि वह केकेआर के खिलाफ असफलता को भुलाकर इस मैच में दमदार खेल दिखाएं। राजस्थान की टीम अपनी बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर पर काफी निर्भर है और सैमसन इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। (फोटो क्रेडिट- BCCI/IPL)
SRH vs CSK: नहीं चला धोनी का जादू, ऐसे हैटट्रिक हार को मजबूर हुई CSK October 02, 2020 at 08:26AM
IPL 2020 में ऐसा दूसरी बार (राजस्थान और हैदराबाद) हुआ है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) मैदान से नाबाद लौटे और अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। जब वह मैदान पर उतरे तो उनके पास टीम को जीत दिलाने के लिए काफी वक्त था, लेकिन शुरुआत में धीमी बैटिंग की और स्लॉग ओवर्स में बड़ी हिट नहीं लगा सके। शुक्रवार को ब्लॉक बस्टर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) को 7 रन से हरा दिया। यह CSK की 4 मैचों में हैटट्रिक हार है, जबकि हैदराबाद की दूसरी जीत है। मैच में हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में CSK निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 157 रन तक ही पहुंच सकी।SRH Beat CSK In IPL: आईपीएल के 14वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) को 7 रनों से हरा दिया। टूर्नमेंट में यह उसकी दूसरी जीत है, जबकि चेन्नै सुपर किंग्स की 4 मैचों में तीसरी हार है।

IPL 2020 में ऐसा दूसरी बार (राजस्थान और हैदराबाद) हुआ है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) मैदान से नाबाद लौटे और अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। जब वह मैदान पर उतरे तो उनके पास टीम को जीत दिलाने के लिए काफी वक्त था, लेकिन शुरुआत में धीमी बैटिंग की और स्लॉग ओवर्स में बड़ी हिट नहीं लगा सके। शुक्रवार को ब्लॉक बस्टर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) को 7 रन से हरा दिया। यह CSK की 4 मैचों में हैटट्रिक हार है, जबकि हैदराबाद की दूसरी जीत है। मैच में हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में CSK निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 157 रन तक ही पहुंच सकी।
भुवी ने दी हैदराबाद को धांसू शुरुआत, वॉटसन बोल्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नै सुपर किंग्स पर भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में दबाव बनाया। उन्होंने सिर्फ एक रन दिए। इसके बाद तीसर ओवर करने आए तो तीसरी गेंद पर शेन वॉटसन बोल्ड को बोल्ड कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। 4 रन के कुल स्कोर पर सुपर किंग्स ने पहला विकेट गंवाया। वह सिर्फ एक रन बना सके।
50 के अंदर निपटे रायुडू, प्लेसिस और केदार

वॉटसन के आउट होने के बाद CSK को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी, लेकिन 42 रन के स्कोर तक उसके 3 अन्य बड़े बल्लेबाज आउट हो गए। अंबाती रायुडू (8) को टी नटराजन ने बोल्ड किया तो फाफ डु प्लेसिस (22) प्रियम गर्ग की सटीक थ्रो पर जॉनी बेयरस्टो ने रन आउट करते हुए चलता किया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के युवा क्रिकेटर अब्दुल समद ने केदार जाधव (3) को वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराते हुए आईपीएल में अपने विकेटों का खाता खोला। CSK का स्कोर हो गया 4 विकेट पर 42 रन।
आखिरी 5 ओवर में चाहिए थे 86 रन

4 बड़े खिलाड़ियों के जल्दी आउट होने के बाद कप्तान धोनी और जडेजा ने मोर्चा संभाला, लेकिन रनों की रफ्तार बेहद धीमी थी। परिणाम यह निकला कि आखिरी के 5 ओवर में टीम को जीत के लिए चाहिए था 86 रन। 16वें ओवर में राशिद खान ने सिर्फ 8 रन खर्च किए तो दबाव और बढ़ गया। 17वें ओवर में भुवी को जडेजा ने 3 चौके लगाकर टीम को 100 रनों तक पहुंचा दिया।
धोनी-जडेजा नहीं कर सके करिश्मा

आखिरी 18 गेंदों में CSK को जीत के लिए चाहिए थे 63 रन। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा ने नटराजन को छक्का लगाकर 34 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की, लेकिन अगली ही गेंद पर अब्दुल समद के हाथों में खेल बैठे। जड्डू ने 35 गेंदों में 5 चौके और दो छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली। उनके और धोनी के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई।
भुवी की चोट ने दिया मौका, पर धोनी नहीं उठा सके फायदा

19वां ओवर कर रहे भुवनेश्वर कुमार पहली गेंद करने के बाद संघर्ष करते दिखे। उनके पैर की मांसपेशियों में खिंचाव था और वह ओवर पूरा नहीं कर पाए। उनकी जगह खलील अहमद ने ओवर पूरा किया और इस ओवर में कुल 16 रन बने। आखिरी ओवर में CSK को जीत के लिए चाहिए थे 28 रन और गेंद युवा अब्दुल समद के पास थी। धोनी (36 गेंद, 4 चौके और एक छक्का, नाबाद 47 रन) और सैम करन (5 गेंद, दो छक्के, नाबाद 15 रन) इस ओवर में 20 रन ही बना सके और इस तरह चेन्नै जीत से 7 रन दूर रह गई।
हैदराबाद की पारी का रोमांच

युवा प्रियम गर्ग (नाबाद 51) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने चेन्नै सुपर किंग्स के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 164 रन बनाए। सनराइजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। एक रन के कुल योग पर ही सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (0) पविलियन लौट गए।
मनीष अच्छी शुरुआत के बाद हुए आउट

इसके बाद कप्तान डेविड वॉर्नर (28) ने मनीष पांडे (29) के साथ मिलकर स्कोर को सम्भालने का क्रम शुरू किया। दोनों सम्भलकर खेलते हुए स्कोर को 47 तक ले गए लेकिन इसी योग पर पांडे शार्दुल ठाकुर की गेंद पर सैम करन के हाथों लपके गए। पांडे ने 21 गेंदों का सामना कर पांच चौके लगाए।
एक ही ओवर में लौटे वॉर्नर और केन

इसके बाद केन विलियम्सन (9) अपने कप्तान का साथ देने आए लेकिन खुद कप्तान उनका अधिक देर साथ नहीं दे सके और 69 के कुल योग पर पीयूष चावला की गेंद पर फाफ दू प्लेसिस के हाथों कैच आउट हो गए। वॉर्नर ने 29 गेंदों पर तीन चौके लगाए। विलियम्सन भी इसी योग पर आउट हुए। विलियमसन (9) रन आउट हुए।
प्रियम गर्ग की 23 गेंदों में फिफ्टी

इसके बाद गर्ग और अभिषेक ने टीम को 147 रनों तक पहुंचाया। इसी योग पर अभिषेक आउट हुए। उन्होंने 24 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। चाहर की गेंद पर धोनी के हाथों लपके जाने वाले अभिषेक और गर्ग के बीच पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई। अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग ने अहम मौके पर अच्छी बैटिंग की और इंडियन प्रीमियर लीग करियर की पहली फिफ्टी महज 23 गेंदों में पूरी की। इस दौरान उन्होंने सैम के एक ओवर में 3 चौके और एक छक्का समेत 21 रन ठोके।
18वें ओवर में छूटे दो कैच

पारी का 18वां ओवर करने आए दीपक चाहर के ओवर की पहली गेंद पर स्क्वेयर लेग बाउंड्री पर रविंद्र जडेजा ने न सिर्फ अभिशेष शर्मा का कैच छोड़ा, बल्कि 4 रन दिए। फिर दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने कवर बाउंड्री पर छोड़ दिया। इस तरह जहां विकेट गिरना चाहिए था वहां दोनों ने हैदराबाद को रन दे दिए। हालांकि, इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक विकेट के पीछे धोनी के हाथों लपके गए। उन्होंने 24 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का की मदद से 31 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।