Saturday, September 19, 2020

CSK के कुल खिलाड़ियों की कीमत सबसे ज्यादा 85 करोड़ रुपए, खिलाड़ियों की एवरेज प्राइस के मामले में RCB 3.60 करोड़ रुपए के साथ टॉप पर September 18, 2020 at 08:51PM

इंडियन प्रीमियर लीग में चार बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा 809 करोड़ रुपए है, लेकिन टीमों में खेलने वाले खिलाड़ियों की कुल कीमत देखें, तो इस सीजन की सबसे महंगी टीम चेन्नई सुपर किंग्स है। सीएसके के कुल प्लेयर्स की कीमत 84.85 करोड़ रुपए है। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस है, जिसकी कुल कीमत 83.05 करोड़ है। 69.1 करोड़ रुपए की कुल कीमत के साथ सबसे सस्ती टीम किंग्स इलेवन पंजाब है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं खिलाड़ियों की इंडिविजुअल प्राइस को मिलाकर टीमों की कुल प्राइस कितनी हो जाती है...



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली को 17 करोड़ रुपए, जबकि महेंद्र सिंह धोनी को 15 करोड़ रुपए मिलते हैं। -फाइल

IPL 2020: भारतीय खिलाड़ियों को होगी मुश्किल, विदेशी खिलाड़ी फायदे में! September 18, 2020 at 08:35PM

गौरव गुप्ता, मुंबईभारतीय क्रिकेटरों ने काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है और ऐसे में उनके लिए एकदम से लय पकड़ पाना आसान नहीं होगा। लेकिन उम्मीद की जानी चाहिए कि खिलाड़ियों ने घर पर काफी प्रैक्टिस की होगी और टूर्नमेंट से पहले यूएई में ट्रेनिंग कैंप के जरिए उन्हें टीम कल्चर में ढलने का पर्याप्त समय मिल गया होगा। अब सवाल यह उठता है कि क्या वे विदेशी खिलाड़ी जो कैरेबियन प्रीमियर लीग या इंग्लैंड में सीरीज खेलकर आ रहे हैं उन्हें फायदा होगा। इस बात पर कोई संदेह नहीं कि मैदान के बीच में समय बिताने के मुकाबले और कुछ नहीं और इन खिलाड़ियों को इसका फायदा होगा। यही वजह है कि जिन टीमों के खिलाड़ी इंग्लैंड में सीरीज में भाग लेकर आ रहे हैं वे बीसीसीआई से गुजारिश कर रहे हैं कि उन खिलाड़ियों के क्वॉरनटीन का समय आधा कर दिया जाए। खिलाड़ियों को फ्रेश रखने के लिए क्या कर रहे हैं फ्रेंचाइजी वे ट्रेनिंग को लेकर काफी सजग हैं और अतिरिक्त सावधानियां बरत रहे हैं। कई खिलाड़ी आराम से लौट रहे हैं और उन्हें अपने नियमित रूटीन में लौटने में समय लगेगा। चोटों को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए चोटी के मेडिकल एक्सपर्ट की सेवाएं ली गई हैं। फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को इंजरी फ्री रखने की अहमियत जानते हैं। क्या भारतीय खिलाड़ियों के लिए इंजरी मैनेजमेंट प्रोटोकॉल अलग हैं? बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि राष्ट्रीय खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट पर नैशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की राय मायने रखेगी। सभी फ्रैंचाइजी को इन खिलाड़ियों के बारे में कुछ डाटा बीसीसीआई के साथ साझा करना होगा। हालांकि, इस बात की संभावना बेहद कम है कि भारतीय खिलाड़ियों पर करोड़ों की रकम खर्च करने वाले फ्रैंचाइजी उन्हें मैच छोड़ने देने की राजी होंगे।

1 ओवर में 6 छक्के- यादों में खोए युवराज, छक्के खाने वाले ब्रॉड ने किया यह प्यारा सा कॉमेंट September 18, 2020 at 08:19PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर () के टी20 वर्ल्ड कप में एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का वह कारनामा तो आपको याद ही होगा। युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ 13 साल पहले आज ही के दिन डरबन के मैदान पर यह कारनामा किया था। युवराज ने आज इंस्टाग्राम पर इस लम्हे को याद करते हुए इस मैच में छक्का जड़ते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ युवी ने कैप्शन लिखा, '13 साल! समय कैसे उड़ जाता है।' उन्होंने इस कैप्शन के साथ मेमॉरी (यादें) शब्द को हैशटैग भी किया है। युवी के इस यादगार लम्हे पर क्रई क्रिकेट सितारों ने भी कॉमेंट किए हैं। सबसे शानदार कॉमेंट स्टुअर्ट ब्रॉड का है, ब्रॉड वही गेंदबाज हैं, जिनके खिलाफ युवी ने उस मैच में ये 6 छक्के बरसाए थे और इंग्लैंड की टीम उनकी इस पारी की बदौलत 18 रन से यह मैच हार गई थी। युवराज के इस पोस्ट पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने कॉमेंट किया, 'टाइम उससे कम गति से ही उड़ता है, जितनी तेज गति उस रात क्रिकेट बॉल उड़ रही थी।' युवी के साथी क्रिकेटर गौतम गंभीर ने लिखा, 'यह रेकॉर्ड मुझे दे दे ठाकुर!!!!' इसके अलावा युवराज के इस पोस्ट पर सिक्सर किंग क्रिस गेल, हरभजन सिंह, कुलदीप यादव समेत कई खिलाड़ियों ने कॉमेंट किए हैं। युवी ने इस मैच में दो बेमिसाल रेकॉर्ड अपने नाम किए थे, जो आज भी कायम हैं। पहला- वह टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। इसके अलावा दूसरा- सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का फिफ्टी जड़ने का रेकॉर्ड भी उनके ही नाम है, जो आज तक कायम है।

रोहन बोपन्ना और डेनिस शापोवालोव की जोड़ी इटालियन ओपन से बाहर September 18, 2020 at 08:54PM

रोम भारत के () और कनाडा के () की जोड़ी इटालियन ओपन टेनिस के पुरुष युगल क्वॉर्टर फाइनल में फ्रांस के जेरेमी चार्डी और फेब्रिस मार्टिन से हारकर बाहर हो गई। दोनों को 6-4, 5-7, 7-10 से पराजय का सामना करना पड़ा। बोपन्ना और शापोवालोव ने दूसरे दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त जुआन सेबेस्टियन काबाल और कोलंबिया के राबर्ट फाराह को मात दी थी। बोपन्ना और शापोवालोव अमेरिकी ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में भी हार गए थे।