Friday, September 18, 2020

वर्ल्ड नंबर-1 बार्टी के बाद जापान की ओसाका भी फ्रेंच ओपन में नहीं खेलेंगी, चोट के कारण हटीं; मेंस सिंगल्स में फेडडर भी नजर नहीं आएंगे September 17, 2020 at 09:57PM

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार एश्ले बार्टी के बाद जापान की नाओमी ओसाका ने भी फ्रेंच ओपन से नाम वापस ले लिया है। चोट के कारण वर्ल्ड नंबर-9 ओसाका ने टूर्नामेंट से हटने का निर्णय लिया है। हाल ही में उन्होंने यूएस ओपन का खिताब जीता। यह उनका तीसरा गैंड स्लैम था। उन्होंने फाइनल में बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को 1-6, 6-3, 6-3 से हराया था।

वहीं स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर भी फ्रेंच ओपन में नजर नहीं आएंगे। वे सर्जरी कराने के कारण यूएस ओपन में भी नहीं खेले थे। फेडरर के नाम सबसे ज्यादा 20 ग्लैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है।

ओसाका ने कहा- मैं इस फ्रेंच ओपन नहीं खेल पाऊंगी

ओसाका ने ट्वीट किया, “दुख की बात है कि मैं इस साल फ्रेंच ओपन में नहीं खेल पाऊंगी। चोट के कारण मैं क्ले कोर्ट पर तैयारी नहीं कर पा रही हूं। ये दो टूर्नामेंट (फ्रेंच- यूएस) इस बार मेरे लिए एकदूसरे के बहुत करीब है।’’

यूएस ओपन में रंगभेद के खिलाफ अलग- अलग मास्क पहन उतरी थी

ओसाका ने यूएस ओपन के दौरान रंगभेद के खिलाफ लोगों को जागरुक करने के लिए अलग-अलग अश्वेतों के नाम के मास्क पहनकर खेली थी।

वर्ल्ड नंबर-1 बार्टी भी फ्रेंच ओपन नहीं खेलेंगी

वर्ल्ड की नंबर-1 और डिफेंडिंग चैम्पियन एश्ले बार्टी ने कोरोना के कारण पहले ही फ्रेंच ओपन से नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा था कि यह मेरे लिए कठिन फैसला है, लेकिन परिवार और टीम पहले है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बार्टी ने कहा था, ‘‘पिछले साल का फ्रेंच ओपन मेरे करियर का सबसे खास टूर्नामेंट था इसलिए यह फैसला कोई ऐसा-वैसा नहीं था, जिसे मैंने इतने हल्के में लिया है।’’

सेरेना विलियम्स के पास 24वां ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका

ओसाका और बार्टी की गैरमौजूदगी में अमेरिकी स्टार सेरेना विलियम्स के पास 24वां ग्रैंड स्लैम जीतकर रिकॉर्ड बनाने का मौका है। सेरेना को यूएस ओपन के सेमीफाइनल में विक्टोरिया अजारेंका से हार का सामना करना पड़ा था।

फ्रेंच ओपन की शुरुआत 27 सितंबर से होगी
फ्रांस में कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद इस महीने फ्रेंच ओपन की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। फ्रेंच ओपन में दर्शकों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। यह टूर्नामेंट मई के महीने में खेला जाता है, लेकिन कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया था। इससे पहले भी कई शीर्ष खिलाड़ी कोरोना के डर से यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले

स्टेडियम में रोज 5 हजार दर्शक आ सकेंगे

फ्रेंच टेनिस फेडरेशन के प्लान के मुताबिक, स्टेडियम में रोजाना 5 हजार दर्शकों को एंट्री दी जाएगी। फ्रेंच टेनिस फेडरेशन के अध्यक्ष बर्नार्ड जियूडिसेल्ली ने कहा कि यह टेनिस की बहाली के बाद पहला टूर्नामेंट होगा, जिसमें दर्शक मौजूद होंगे। सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, पेरिस जैसे शहर में किसी भी तरह के स्पोर्ट्स, कल्चरल इवेंट में 5 हजार दर्शक मौजूद रह सकते हैं। फेडरेशन ने इसी हिसाब से फ्रेंच ओपन के लिए प्लान तैयार किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जापानी टेनिस स्टार ने 12 सिंतबर को ही यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम जीता है। उन्होंने फाइनल में बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को हराया था।

मोदी को बर्थडे पर विराट ने दी विशेज, पीएम ने भी अनुष्का को टैग कर दी बधाई September 17, 2020 at 09:04PM

नई दिल्लीप्रधानमंत्री गुरुवार को 70 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर देश-विदेश से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में टीम इंडिया के कैप्टन भी शामिल थे। विराट ने ट्विटर पर पीएम मोदी को टैग कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस पर पीएम ने रिप्लाई दिया और साथ ही विराट और उनकी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को बधाई भी दी। पढ़ें, विराट और अनुष्का ने हाल में घोषणा की थी कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। विराट ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' उन्होंने साथ ही पीएम मोदी और पीएम ऑफिस को टैग भी किया। इस पर रिप्लाई करते हुए पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में इस जोड़े को माता-पिता बनने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'थैंक यू विराट कोहली। आपको और अनुष्का शर्मा को भी बधाई, मुझे पूरा विश्वास है कि आप दोनों अच्छे माता-पिता बनेंगे।' पीएम मोदी को क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों ने उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। मोदी ने भी गुरुवार रात सोशल मीडिया पर उनके संदेशों का जवाब दिया। अनुष्का और विराट ने पिछले महीने अगस्त में सोशल मीडिया पर खुशखबरी बताई थी। विराट ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'और फिर हम तीन हो जाएंगे, जनवरी 2021 में।' अनुष्का ने भी यही कैप्शन के साथ फोटो शेयर की थी। इस पावर कपल ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। पीएम मोदी ने बॉलिवुड ऐक्टर मिलिंद सोमन को भी धन्यवाद दिया।

दीपक चाहर ने शेयर की 15 साल पुरानी तस्वीर, लिखा इमोशनल मेसेज September 17, 2020 at 08:00PM

नई दिल्लीटीम इंडिया के पेसर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। उन्होंने 15 साल पुरानी अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। फोटो में उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज नजर आ रहे हैं। दीपक चाहर फिलहाल चेन्नै सुपर किंग्स टीम के साथ यूएई में हैं। इसी टीम से शेन वॉटसन भी खेलते हैं। 28 वर्षीय दीपक ने दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वॉटसन के साथ एक ताजा फोटो है जबकि एक 15 साल पुरानी तस्वीर है। उन्होंने लिखा, '15 साल का चैलेंज, लेजंड्री शेन वॉटसन के साथ। कभी सपने देखना मत रोको।' भारतीय पेसर दीपक चाहर हाल में कोरोना वायरस से उबरे हैं। के लिए यूएई पहुंचने के बाद दीपक समेत चेन्नै सुपर किंग्स दल के 13 सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। इसके कारण उन्हें क्वारंटीन में भी ज्यादा दिन रहना पड़ा और चेन्नै टीम का प्रैक्टिस सेशन भी देरी से शुरू हुआ। आईपीएल का 13वां सीजन कल 19 सितंबर यानी शनिवार से शुरू हो रहा है। इस बार यूएई में चौकों-छक्कों की बरसात होगी और चेन्नै सुपर किंग्स-मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से इस सीजन की शुरुआत हो जाएगी।

IPL में इंग्लिश खिलाड़ियों को 'बर्न आउट' से बचना होगा: क्रिस सिल्वरवुड September 17, 2020 at 08:12PM

मैनचेस्टर इंग्लैंड के मुख्य कोच को यकीन है कि आईपीएल जैसे विश्व स्तरीय टूर्नमेंट से खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में मदद मिलेगी। लेकिन उन्हें खिलाड़ियों की थकान और चोटिल होने का डर है। इंग्लैंड के 10 क्रिकेटर आईपीएल खेलने यूएई पहुंच गए हैं। इनमें से 7 क्रिकेटर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे। सिल्वरवुड ने कहा कि खिलाड़ियों को से बचने के लिए एहतियात बरतनी होगी क्योंकि अगले 7 सप्ताह वे बायो सिक्योर बबल में रहेंगे। उन्होंने कहा, 'यह उनका फैसला है लेकिन हमें उन पर नजर रखनी होगी। अनुबंध बहुत लुभावने हैं लेकिन हमें टी20 वर्ल्ड कप की भी तैयारी करनी है। जितना ज्यादा टी20 क्रिकेट खेलेंगे, हमारे लिए अच्छा ही होगा।' उन्होंने कहा, 'हमें यह ध्यान रखना होगा कि वे बर्न आउट से बचें।' T20 विश्व कप अगले साल भारत में अक्टूबर-नवंबर में होगा। इंग्लैंड के जोस बटलर, टॉम करन और जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं, जबकि सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन और टॉम बेंटोन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम में हैं। मोईन अली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) टीम का हिस्सा हैं तो जॉनी बेयरस्टो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और सैम करन चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) में हैं।