Monday, September 14, 2020

भारत से खेलने का कोई इरादा नहीं, पहले वह राजनीतिक मतभेद दूर करें: PCB September 13, 2020 at 08:21PM

नई दिल्ली चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच जब क्रिकेट मैच खेला जाता है तो मैच का रोमांच अपने चरम पर होता है। लेकिन दोनों देशों के बीच बीते 8 साल से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज आयोजित नहीं हुई है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मुखिया ने संकेत दिए हैं कि दोनों देशों के बीच आने वाले कुछ सालों में भी संभव नहीं है। मनी ने कहा कि उनका कोई इरादा नहीं है कि वह बीसीसीआई के साथ भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट खेलने को लेकर बात करें। उन्होंने कहा कि जब तक दोनों देशों के बीच राजनीतिक मतभेदों का हल नहीं निकलता है तब तक दोनों के बीच क्रिकेट शुरू होने का सवाल ही नहीं है। मनी ने माना कि उन्होंने बीसीसीआई के सामने कई बार दोनों देशों के बीच सीरीज खेलने का प्रस्ताव रखा था लेकिन हर बार वह निरर्थक साबित हुआ। आईएएनएस ने पाक क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के हवाले से लिखा है, 'फिलहाल हमारा भारत के साथ कोई भी टी20 लीग खेलने की योजना नहीं है। पहले, उन्हें हमारे साथ द्विपक्षीय (राजनीतिक) संबंधों को हल करना होगा, तब हम बात करेंगे।' बता दें आखिरी बार पाकिस्तान की टीम साल 2012 -13 में सीमित ओवरों की द्विपक्षीय सीरीज खेलने भारत आई थी। इसके बाद दोनों देशों में किसी प्रकार की सीरीज का आयोजन नहीं हुआ है। दोनों देश तब से सिर्फ आईसीसी टूर्नमेंट्स में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच बीते 14 साल से कोई टेस्ट सीरीज का आयोजन भी नहीं हुआ है।

IPL 2020- दीपक चाहर पर काफी निर्भर करते हैं महेंद्र सिंह धोनी: अजीत आगरकर September 13, 2020 at 08:00PM

नई दिल्ली सुरेश रैना (Suresh Raina) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की गैरमौजूदगी में तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नै सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए थोड़ी मुश्किल तो बढ़ी है। ऐसी परिस्थिति में टीम के मौजूदा खिलाड़ियों पर दारोमदार काफी बढ़ गया है। यूएई (IPL in UAE) पहुंचने के साथ ही चेन्नै की टीम कई तरह की मुश्किलों का सामना कर रही है। रैना (Suresh Raina) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के हटने के अलावा दल के 13 सदस्य- जिसमें दो खिलाड़ी शामिल थे- कोरोना वायरस (Covid-19) की चपेट में आ गए। हालांकि इसमें से 11 रिकवर हो चुके हैं लेकिन एक रुतराज गायकवाड़ को एक बार फिर कोविड-19 के टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। वह टीम के शुरुआती दो मैच मिस करने पड़ेंगे। तेज गेंदबाज दीपक चाहर () भी कोरोना वायरस (Coronavirus) से पीड़ित थे लेकिन वह रिकवर हो गए। साल 2018 में (IPL) में वह सबकी नजर में आए। इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम में भी जगह बनाई। हालांकि वह फिट हो चुके हैं लेकिन टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज () उनकी फिटनेस को लेकर फिक्रमंद हैं। आगरकर का लगता है कि चाहर को तैयारी करने का पूरा वक्त नहीं मिला है। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज का मानना है कि चाहर पर काफी निर्भर करते हैं और ऐसे में उनकी फिटनेस काफी मायने रखती है। स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में आगरकर ने कहा, 'जहां तक चाहर की बात है, मैं जानता हूं कि धोनी उन पर काफी निर्भर करते हैं। नई गेंद से शुरुआत करनी हो या पारी के अंत में लेकिन जब आपने काफी वक्त से क्रिकेट नहीं खेला होता है, जैसाकि इन खिलाड़ियों ने नहीं खेला है, ऊपर से इन्हें कोरोना पॉजीटिव होने के बाद अतिरिक्त समय क्वॉरनटीन में गुजारना पड़ा, आपको तैयारी करने का काफी कम वक्त मिलता है।' आगरकर ने आगे कहा, 'लेकिन उम्मीद है कि फिटनेस का स्तर अच्छा होगा, यह अपने स्किल्स को ठीक करने और कुछ गेंदबाजी करने की बात है। मैं आशा करता हूं कि प्रैक्टिस मैच खेलने से उन्हें फायदा होगा और वह मैच के लिए तैयार होंगे।'

इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया- इस हार को पचाना मुश्किल: पैट कमिंस September 13, 2020 at 08:03PM

मैनचेस्टर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज () ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में दो बार जीत के करीब पहुंचकर मिली हार को पचाना बहुत मुश्किल है। इंग्लैंड ने 8 विकेट 149 रन पर गंवाने के बाद 9 विकेट पर 231 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत करके दो विकेट पर 144 रन बना लिए थे लेकिन पूरी टीम 207 रन पर ऑल आउट हो गई। तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर है। कमिंस ने कहा, 'मैं इस मैच के फुटेज देखूंगा। हमें 40वें ओवर तक लगा था कि मैच हमारी गिरफ्त में है लेकिन फिर पासा पलट गया। हमें उन्हें 200 रन पार करने देना नहीं चाहिए था।' उन्होंने कहा, 'इस हार को पचाना मुश्किल है। हमने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन आखिरी 10 ओवर में अतिरिक्त 40-50 रन दे दिए।' कमिंस ने कहा कि उनकी टीम को इस तरह की पिचों पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा क्योंकि 2023 में भारत में वर्ल्ड कप में ऐसी ही पिचों से सामना होगा।

Sunday, September 13, 2020

देखें, क्रिस वॉक्स की गेंद पर एरॉन फिंच ऐसे हुए बोल्ड, यहीं से बदला मैच September 13, 2020 at 07:23PM

नई दिल्ली रविवार को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया () के बीच मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया जीती बाजी हार गया। के घातक स्पेल के सामने कंगारू टीम मजबूत स्थिति में होने के बावजूद लड़खड़ा गई। इस दौरान 73 रन बनाकर खेल रहे कंगारू कप्तान भी वॉक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। फिंच का विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और 232 रन के आसान से लक्ष्य का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलिया (207/10) ने 24 रन से यह मैच गंवा दिया। ऑस्ट्रेलियाई पारी का 33वां ओवर फेंकने के लिए वॉक्स आए थे। इस ओवर की पहली दो गेंद फिंच ने पहली दो गेंदें संभलकर खेल हुए डिफेंसिव ढंग से खेलीं। इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद को पढ़ने में फिंच गलती कर गए। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे फिंच की पारी के यह 105वीं गेंद थी लेकिन इस पढ़ने में वह पूरी तरह गलती कर गए। वॉक्स की आगे फेंकी हुई यह गेंद शार्प ढंग से अंदर की ओर आई लेकिन फिंच इसे समझ ही नहीं पाए। उन्होंने इस गेंद पर बैट लगाने की कोशिश तो की लेकिन गेंद उन्हें छकाते हुए सीधे मिडल और ऑफ स्टंप्स से जा टकराई। फिंच के रूप में कंगारुओं ने यह अपना 5वां विकेट गंवाया था। वॉक्स ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। ये तीनों विकेट उन्होंने एक ही स्पेल में झटके। एक समय 144 रन पर 2 विकेट के साथ खेल रही ऑस्ट्रेलिया ने 147 तक पहुंचते-पहुंचते अपने 4 अहम विकेट (147/6) गंवा दिए। इसके बाद मेजबान टीम ने उसके संभलने का मौका ही नहीं दिया।