Sunday, September 13, 2020

हैपी बर्थडे शेन वॉर्न: इंटरनैशनल क्रिकेट में अपनी फिरकी में फंसाए 1001 शिकार September 12, 2020 at 09:05PM

महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) आज अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज गेंदबाज ने लेग स्पिन गेंदबाजी की परिभाषा नए सिरे से लिखी। वॉर्न के बर्थडे पर जानिए उनसे जुड़ीं कुछ दिलचस्प बातें...

'किंग ऑफ स्पिन' शेन वॉर्न (Shane Warne) का आज 47वां जन्मदिन है। 13 सितंबर 1969 को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में इस दिग्गज का जन्म हुआ था। इस मौके पर जानिए उनके करियर की खास बातें..


हैपी बर्थडे शेन वॉर्न: इंटरनैशनल क्रिकेट में अपनी फिरकी में फंसाए 1001 शिकार

महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) आज अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज गेंदबाज ने लेग स्पिन गेंदबाजी की परिभाषा नए सिरे से लिखी। वॉर्न के बर्थडे पर जानिए उनसे जुड़ीं कुछ दिलचस्प बातें...



टेस्ट में सबसे पहले छुआ 700 विकेट का मुकाम
टेस्ट में सबसे पहले छुआ 700 विकेट का मुकाम

टेस्ट क्रिकेट में 700 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले वॉर्न पहले गेंदबाज थे। इस क्लब में आज तक सिर्फ 2 ही गेंदबाज (वॉर्न के अलावा मुरलीधरन) शामिल हैं।



सर्वाधिक टेस्ट विकेट- नंबर 2 पर हैं वॉर्न
सर्वाधिक टेस्ट विकेट- नंबर 2 पर हैं वॉर्न

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने की बात हो तो शेन वॉर्न (708 विकेट) यहां दूसरे नंबर पर हैं। वह श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) से पीछे हैं।



टेस्ट में 37 बार झटके 5 विकेट
टेस्ट में 37 बार झटके 5 विकेट

इस दिग्गज लेग स्पिनर ने कुल 145 टेस्ट मैच खेले। उनका बेस्ट रहा 71 रन देकर आठ विकेट। एक टेस्ट पारी में उन्होंने 37 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए। टेस्ट मैच में 10 बार 10 विकेट या उससे ज्यादा वॉर्न के नाम रहे।



भारत के खिलाफ डेब्यू, इंग्लैंड के खिलाफ करियर किया खत्म
भारत के खिलाफ डेब्यू, इंग्लैंड के खिलाफ करियर किया खत्म

वॉर्न ने 1992 में सिडनी के मैदान पर भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। इंग्लैंड में 2006-07 की एशेज सीरीज में उन्होंने अपने करियर का 145वां टेस्ट मैच खेलकर संन्यास की घोषणा कर दी।



वनडे में झटके 293 विकेट
वनडे में झटके 293 विकेट

जहां तक वनडे क्रिकेट की बात है तो वॉर्न के नाम 194 मैचों में कुल 293 विकेट हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन पर 5 विकेट है। वनडे इंटरनैशनल में उन्होंने बस एक ही बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए। इस तरह टेस्ट और वनडे में मिलाकर उन्होंने कुल (708+293) 1001 विकेट अपने नाम किए।



फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी 1300 से ज्यादा विकेट
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी 1300 से ज्यादा विकेट

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी शेन वॉर्न का रेकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने कुल 301 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 1319 विकेट लिए। इसमें 69 बार पारी में पांच विकेट और 12 बार मैच में 10 विकेट शामिल हैं।



IPL का पहला खिताब जीतने वाले कप्तान भी हैं शेन वॉर्न
IPL का पहला खिताब जीतने वाले कप्तान भी हैं शेन वॉर्न

शेन वॉर्न ने अपनी कप्तानी और कोचिंग में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) को चैंपियन बनाया था। क्रिकेट करियर की समाप्ति के बाद वॉर्न ने बतौर क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी अलग पहचान बनाई है।



सिमन केलन से की शादी, 10 साल बाद तलाक
सिमन केलन से की शादी, 10 साल बाद तलाक

वॉर्न ने साल 1995 में सिमोन केलन से शादी की थी। वॉर्न के तीन बच्चे जैक्सन, समर और ब्रूकी हैं। वॉर्न और केलन 10 साल के लंबे रिश्ते को खत्म कर साल 2005 में अलग-अलग हो गए थे।



ब्रिटिश एक्ट्रेस लिज हर्ले से भी रहा रिश्ता
ब्रिटिश एक्ट्रेस लिज हर्ले से भी रहा रिश्ता

इसके बाद इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम ब्रिटिश अदाकारा लिज हर्ले से जुड़ा। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला। इतना ही नहीं लॉन्जरी ब्रा टायकून मिशेल मोन तक के साथ उनके अफेयर की खबरें आती रही हैं।



शेन वॉर्न को बर्थडे विश कर ICC ने बताया- सर्वकालिक महानतम गेंदबाज September 12, 2020 at 09:45PM

नई दिल्लीदिग्गज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर आज यानी 13 सितंबर 2020 को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। वॉर्न को इस मौके पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बधाई दी। इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल () ने भी ट्विटर पर शेन वॉर्न को बर्थडे विश किया। 1992 में सिडनी के मैदान पर भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले वॉर्न ने अपने इंटरनैशनल करियर में 1001 विकेट लिए। उनके नाम वनडे में 194 मैचों में कुल 293 विकेट हैं जबकि टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट दर्ज हैं। ने वॉर्न की टेस्ट जर्सी में तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, '708 टेस्ट और 293 वनडे विकेट, 1999 विश्व कप विजेता, 1993 में बॉल ऑफ द सेंचुरी, आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल.. ऑलटाइम ग्रेटेस्ट बोलरों (सर्वकालिक महानतम गेंदबाज) में शुमार शेन वॉर्न को जन्मदिन मुबारक।' वॉर्न ने इंग्लैंड में 2006-07 की एशेज सीरीज में अपने करियर का 145वां टेस्ट मैच खेलकर संन्यास की घोषणा कर दी थी। टेस्ट क्रिकेट में 700 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले वॉर्न पहले गेंदबाज थे। इस क्लब में आज तक सिर्फ 2 ही गेंदबाज (वॉर्न के अलावा मुरलीधरन) शामिल हैं।

तेज गेंदबाज श्रीसंत पर लगा 7 साल का बैन आज खत्म, कहा- मैं हर तरह के आरोपों से मुक्त, खेलने का मौका मिला तो हर गेंद पर बेस्ट देने की कोशिश करूंगा September 12, 2020 at 08:58PM

तेज गेंदबाज एस श्रीसंत पर आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में लगा 7 साल का बैन आज खत्म हो गया। वे सोमवार से क्रिकेट खेलने के लिए आजाद हैं। उन्होंने कहा कि मैं अब हर तरह के आरोपों से मुक्त हो चुका हूं और अब दोबारा खेल सकता हूं। अब मैदान पर जब भी मौका मिलेगा, तो हर गेंद पर बेस्ट देने की कोशिश करूंगा, फिर चाहें प्रैक्टिस ही क्यों न कर रहा हूं।

37 साल के इस गेंदबाज ने कहा मेरे पास क्रिकेट खेलने के लिए 5 से 7 साल का और वक्त बचा है और मैं जिस भी टीम से खेलूंगा उसे अपना 100 फीसदी देने की कोशिश करूंगा। श्रीसंत अगर अपनी फिटनेस साबित करते हैं, तो अगले घरेलू सीजन में केरल की तरफ से खेलते नजर आ सकते हैं।

घरेलू सीजन टलने से श्रीसंत की वापसी में देरी हो सकती है

उन्हें केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने भी मौका देने का भरोसा दिया है। हालांकि, कोरोना के कारण इस साल घरेलू क्रिकेट सीजन को टाल दिया गया। ऐसे में उनकी वापसी में देरी हो सकती है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी सभी स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को चिठ्ठी लिखकर कहा है कि हालात ठीक होने पर ही डोमेस्टिक क्रिकेट शुरू होगा।

2015 में स्पेशल कोर्ट ने उन्हें बरी किया था

7 साल पहले दिल्ली पुलिस ने मैच फिक्सिंग के आरोप में श्रीसंत और राजस्थान रॉयल्स के दो साथी खिलाड़ियों अजीत चंडिला और अंकित छवन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद बीसीसीआई ने तीनों खिलाड़ियों को बैन कर दिया था। हालांकि, इसके खिलाफ श्रीसंत ने लंबी लड़ाई और 2015 में स्पेशल कोर्ट ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया।

2 साल पहले हाई कोर्ट ने उन पर लगे आजीवन प्रतिबंध को खत्म किया था
इसके बाद 2018 में केरल हाई कोर्ट ने उन पर लगे आजीवन प्रतिबंध को खत्म किया था। लेकिन 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने उनके अपराध को बरकरार रखा। मगर बीसीसीआई को श्रीसंत की सजा कम करने को कहा। बाद में बोर्ड ने उन पर लगे आजीवन प्रतिबंध को घटाकर 7 साल कर दिया था, जिसकी मियाद रविवार को पूरी हुई।

श्रीसंत ने 27 टेस्ट में 87 विकेट लिए थे

श्रीसंत ने बैन से पहले 27 टेस्ट में 87 और वनडे में 75 विकेट लिए थे। वह 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे। बैन के दौरान उन्होंने एक्टिंग और राजनीति दोनों में हाथ आजमाया था। पिछले विधानसभा चुनाव में वह तिरुवनंतपुरम से भाजपा के उम्मीदवार थे और उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी वी. एस शिवकुमार ने हरा दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
श्रीसंत ने बैन से पहले भारत के लिए 27 टेस्ट में 87 और वनडे में 75 विकेट लिए थे। वह 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे। -फाइल

कब और कहां LIVE देखें- इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया का दूसरा वनडे मैच September 12, 2020 at 08:01PM

मैनचेस्टर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया () के बीच आज मैनचेस्टर के मैदान पर दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। पहले मैच में मेजबान टीम 19 रन से हार गई थी और तीन वनडे मैचों की सीरीज में वह फिलहाल 0-1 से पीछे है। टी20I सीरीज में 1-2 से हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी ऑस्ट्रेलिया आज यह सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। पिछले मैच में स्टीव स्मिथ के कंक्शन टेस्ट के बाद सावधानी के तौर पर नहीं खेले थे। लेकिन आज उनकी वापसी संभव है, जिससे कंगारुओं को मिडल ऑर्डर में मजबूती मिलेगी। पहले वनडे से पहले अभ्यास के दौरान स्मिथ के सिर पर गेंद लगी थी, जिसके बाद उनका कन्कशन टेस्ट कराया गया था। स्मिथ का यह टेस्ट नॉरमल आया है और अब खतरे की कोई बात नहीं है। कोविड- 19 के बीच इन दिनों खेली जा रही क्रिकेट बायो सिक्योर बबल माहौल में ही खेली जा रही है। इंग्लैंड वेस्ट इंडीज, आयरलैंड और पाकिस्तान के बाद चौथे देश के खिलाफ बायो सिक्योर माहौल में यह सीरीज खेल रहा है। आइए जानते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं। कब खेला जाएगा इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच सीरीज का दूसरा ODI मैच? इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच सीरीज का दूसरा ODI इंटरनैशनल मैच शुक्रवार, 13 सितंबर को खेला जाएगा। इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच सीरीज का दूसरा ODI मैच कहां खेला जाएगा?इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS)के बीच सीरीज का दूसरा ODI मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच सीरीज का दूसरा ODI मैच कितने बजे शुरू होगा?इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच सीरीज का दूसरा ODI मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच सीरीज के दूसरे ODI मैच का लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं?इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच सीरीज के दूसरे ODI मैच का सीधा प्रसारण आप सोनी सिक्स एचडी और सोनी सिक्स चैनल पर देख सकते हैं। इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच सीरीज के दूसरे ODI मैच का लाइव स्ट्रीमिंग आप कहां देख सकते हैं?दर्शक इस मैच का लुत्फ सोनी नेटवर्क के अलावा एयरटेल टीवी और जियो टीवी पर भी इस मैच को सीधा प्रसारण देख सकते हैं।