Friday, September 11, 2020

स्टीव स्मिथ के इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भी खेलने पर सस्पेंस, प्रैक्टिस सेशन के दौरान सिर में गेंद लगी थी September 11, 2020 at 07:54PM

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले दूसरे वनडे में भी खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। उन्हें गुरुवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान सिर में गेंद लगी थी। इसी चोट के कारण उन्हें एहतियान शुक्रवार को सीरीज के पहले वनडे में नहीं खिलाया गया। अगर वे फिट नहीं होते हैं, तो कन्कशन सब्सटिट्यूट के तौर पर उन्हें रिप्लेस किया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने कहा कि उन्हें प्रैक्टिस के दौरान सिर में गेंद लग गई थी। एहतियातन हमें उन्हें एक मैच के लिए बाहर बैठाना पड़ा। शनिवार को बार फिर से उनकी जांच की जाएगी और दूसरे वनडे में उनके खेलने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान भी स्मिथ चोटिल हो गए थे। तब तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की बाउंसर उनके सिर में लग गई थी। इसके कारण वे टेस्ट की दूसरी पारी में नहीं खेल पाए थे।

स्मिथ आईपीएल में राजस्थान टीम की कप्तानी करेंगे

स्मिथ की चोट से राजस्थान रॉयल्स की परेशानी बढ़ सकती है। क्योंकि आईपीएल के इस सीजन में वे राजस्थान टीम की कप्तानी करेंगे। उन्होंने आईपीएल में अलग-अलग टीमों के लिए 29 मैच में कप्तानी की। इस दौरान उन्होंने 20 मैच जीते। उनके अलावा तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के भी दूसरे वनडे में भी खेलने पर सस्पेंस है। पहले वनडे के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। शनिवार को उनका भी टेस्ट किया जाएगा।

स्मिथ ने अब तक 125 वनडे में 4162 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पास इंग्लैंड से 5 साल बाद सीरीज जीतने का मौका
ऑस्ट्रेलिया के पास 5 साल बाद वनडे सीरीज जीतने का मौका है। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने सितंबर 2015 में इंग्लैंड को उसी के घर में 5 वनडे की सीरीज में 3-2 से हराया था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दो वनडे सीरीज हुई और दोनों में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पहला मैच जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के सीरीज जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 14 में से 11 मैच जीते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्टीव स्मिथ ने अब तक 125 वनडे में 4162 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं। 

आर्चर की गेंद पर बल्ला दिखाते रह गए वॉर्नर, यूं हुए बोल्ड September 11, 2020 at 06:11PM

मैनचेस्टरऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 19 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैनचेस्टर में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट पर 294 रन बनाए और इंग्लैंड टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 275 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान केवल 6 रन बना सके और इंग्लिश पेसर की गेंद पर बोल्ड हो गए। इंग्लैंड क्रिकेट ने ट्विटर पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें आर्चर धुरंधर वॉर्नर को बोल्ड करने के बाद साथी खिलाड़ियों संग जश्न मना रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर आर्चर की बॉल स्विंग करती हुई वॉर्नर का विकेट ले उड़ी। इस गेंद का वॉर्नर के पास कोई जवाब नजर नहीं आया और वह केवल अपना बैट दिखाते रह गए। ऑस्ट्रेलियाई पारी का पहला विकेट वॉर्नर के तौर पर 13 के टीम स्कोर पर गिरा। पढ़ें, मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 59 गेंदों पर 4 चौके, 4 छक्के लगाते हुए 77 रन बनाए। मिशेल मार्श ने 100 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 73 रनों की संयमित पारी खेली। इंग्लैंड के लिए पेसर जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने 3-3 विकेट लिए, जबकि आदिल राशिद को 2 विकेट मिले। टारगेट का पीछा करते हुए सैम बिलिंग्स ने 110 गेंदों पर 14 चौकों और 2 सिक्स की मदद से 118 रन बनाए। बिलिंग्स ने जॉनी बेयरस्टो (84) के साथ 5वें विकेट के लिए 113 रन जोड़े, लेकिन वह जीत नहीं दिला सके। बिलिंग्स टीम के 9वें विकेट के तौर पर पारी की अंतिम गेंद पर आउट हुए। जोश हेजलवुड मैन ऑफ द मैच रहे जिन्होंने 26 रन देकर 3 विकेट लिए, एडम जम्पा ने 4 विकेट झटके।

टस्कन ग्रां प्री: दोनों अभ्यास में बोटास ने सबसे तेज समय निकाला September 11, 2020 at 06:33PM

मुगेलो (इटली)मर्सिडीज के ड्राइवर ने टस्कन ग्रां प्री के लिए दूसरे प्रैक्टिस सेशन में शुक्रवार को सबसे तेज समय निकालते हुए अपनी ही टीम के मौजूदा चैंपियन लुइस हैमिल्टन का पछाड़ा। वह पहले अभ्यास में भी टॉप पर थे। बोटास ने चैंपियनशीप में शीर्ष पर काबिज हैमिल्टन से .207 सेंकंड कम समय लिया। रेडबुल के मैक्स मैक्स वर्स्टापेन तीसरे और टीम के उनके साथी अलेक्जेंडर अलबोन चौथे स्थान पर रहे। इस सत्र की नौंवी फार्म्युला रेस में पहली बार प्रशंसक मौजूद थे। 3000 दर्शकों को तीन स्टैंड में बांटा हुआ था। इससे पहले बोटास शुरुआती अभ्यास में रेड बुल के मैक्स वर्स्टापेन से .048 सेकंड तेज रहे। फेरारी के ड्राइवर चार्ल्स लेकर्क तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे अभ्यास में वह 10वें स्थान पर रहे। फेरारी की यह 1000वीं फार्म्युला-1 रेस होगी।

IPL 2020: देखें मजेदार वीडियो, जोंटी रोड्स को फील्डिंग प्रैक्टिस करवा रहे हैं मयंक अग्रवाल September 11, 2020 at 05:06PM

नई दिल्ली क्रिकेट में जब आप फील्डिंग की बात करते हैं तो दिमाग में सबसे पहला नाम () का आता है। जोंटी ने फील्डिंग से मैदान पर वे करिश्मे किए जिन्हें आज भी याद किया जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जोंटी फिलहाल की टीम के साथ जुड़े हुए हैं। वह किंग्स इलेवन की टीम के फील्डिंग कोच हैं। किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने टि्वटर पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है जिसमें भारतीय बल्लेबाज () जोंटी रोड्स को कैच प्रैक्टिस करवा रहे हैं। शनिवार (19 सितंबर) से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां सीजन शुरू हो रहा है और इससे पहले सभी टीमें मैदान पर जमकर पसीना बहा रही हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि मयंक गेंद को बल्ले से हिट कर रहे हैं और रोड्स कुछ अच्छे कैच पकड़ रहे हैं। अग्रवाल इसके साथ ही रोड्स की हौसलाअफजाई भी कर रहे हैं। वीडियो में अग्रवाल कह रहे हैं- 'शाबाश जवान! तुम इससे अच्छा कर सकते हो। कम ऑन जोंटी, पैर! पैर बेहतर हिल सकते हैं!' किंग्स इलेवन पंजाब ने के लिए अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। 2019 के सीजन में उनके कप्तान रहे रविचंद्रन अश्विन को उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ ट्रेड किया है। कर्नाटक के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को कप्तान बनाया है। इसके अलावा भी टीम में कई बदलाव किए गए हैं। पंजाब की टीम में ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है। साथ ही शेल्डन कॉर्टल और जिमी नीशम को भी आईपीएल 2020 की नीलामी में खरीदा। पंजाब की टीम में कर्नाटक के कई खिलाड़ी हैं- राहुल के अलावा, कृष्णप्पा गौतम, जगदीश सुचित, करुण नायर और मयंक अग्रवाल भी टीम के साथ हैं। साथ ही उनके कोच भी महान खिलाड़ी अनिल कुंबले हैं।