Friday, September 11, 2020

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज अख्तर ने कहा- पीसीबी ने मुझे चीफ सिलेक्टर बनने का ऑफर दिया, पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी निभाने को तैयार September 10, 2020 at 10:25PM

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन्हें चीफ सिलेक्टर बनने का ऑफर दिया है और वे पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं। हालांकि, अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने गुरूवार को यूट्यूब शो 'क्रिकेट बाज' पर यह बात कही। फिलहाल, मिस्बाह-उल-हक हेड कोच के साथ ही चीफ सिलेक्टर की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। उनका बोझ कम करने के लिए ही अख्तर को यह जिम्मेदारी देने पर विचार हो रहा है।

वहीं, पीसीबी की नई कोड ऑफ एथिक्स पॉलिसी के तहत कोई व्यक्ति एक से ज्यादा पद पर नहीं रह सकता है। ऐसे में मिस्बाह दो पद नहीं संभाल सकते हैं। अख्तर ने कहा कि हां इस बारे में कुछ बातें, तो हुई है। मैं अभी तो फिलहाल इतना ही बता सकता हूं, अभी कुछ पक्का नहीं है। मैंने अब तक हामी नहीं भरी है और न ही उन्होंने अपनी तरफ से कोई ठोस फैसला लिया है।

मैं अब पाकिस्तान क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए रिस्क ले सकता हू:अख्तर

इस पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि मैं बहुत ही आरामदायक जिंदगी जीता हूं। मैंने अपनी शर्तों पर क्रिकेट खेली है। लेकिन अब मैं आराम छोड़ने के लिए तैयार हूं और देश के क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए कोई भी रिस्क ले सकता हूं। मैं सलाह देने से डरता नहीं हूं। मुझे मौका मिलता है, तो मैं समय देने के लिए तैयार हूं। हालांकि, अख्तर ने पीसीबी के शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई चर्चा की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

'मुझे वेतन की जरूरत नहीं है'

अख्तर ने कहा है कि अगर मैंने पीसीबी का ऑफर स्वीकार कर लिया, तो मैं पहला ऐसा खिलाड़ी बनूंगा, जो नौकरी से बड़ा होगा। मैं यह कहना पसंद नहीं करता, लेकिन यह सच्चाई है। देखो मुझे नौकरी नहीं चाहिए और मुझे वेतन की जरूरत भी नहीं है। मुझे तो वर्ल्ड स्तर के खिलाड़ियों का पूल बनाना है, जो लंबे समय तक क्रिकेट की सेवा करें। वे आक्रामक मानसिकता के साथ और बिना डरे देश के लिए खेलें।

उन्होंने आगे कहा कि अगर पीसीबी मुझ पर भरोसा जताते हुए जिम्मेदारी सौंपती है, तो मैं वसीम अकरम और जावेद मियांदाद जैसे मैच विनर खिलाड़ी बनाने की कोशिश करूंगा। मैं ऐसे 15 खिलाड़ी रखना चाहता हूं, जो अपने दम पर टीम को जीत दिलाने की काबिलियत रखते हों।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शोएब अख्तर ने कहा कि अगर पीसीबी मुझे चीफ सिलेक्टर बनाती है, तो मैं जावेद मियांदाद और वसीम अकरम जैसे मैच विनर खिलाड़ी बनाने की कोशिश करूंगा। - फाइल

स्टार खिलाड़ियों के बिना खेल रहे पीएसजी को पहले मैच में मिली हार September 10, 2020 at 10:03PM

पैरिस अपने स्टार खिलाड़ियों के बिना खेल रहे मौजूदा चैंपियन पैरिस सेंट जर्मेन () को के अपने पहले मैच में दूसरी डिवीजन से शीर्ष श्रेणी में जगह बनाने वाले लेन्स के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। लेन्स की तरफ से स्ट्राइकर इग्नैटियस गनागो ने 57वें मिनट में के तीसरी पसंद के गोलकीपर मार्सिन बुल्का की गलती का फायदा उठाकर गोल दागा, जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। बुल्का ने अपने साथी मार्को वेराटी को गेंद देने के बजाए उसे गनाओ की तरफ बढ़ा दिया था। पीएसजी को इस मैच में अपने स्टार खिलाड़ियों , नेमार और पांच अन्य की कमी खली, जिन्हें कोरोना वायरस के लिए पॉजीटिव पाया गया है। इनमें भी शामिल हैं।

CPL की परफॉर्मेंस को IPL में दोहराना चाहेंगे ये दिग्गज खिलाड़ी September 10, 2020 at 09:36PM

आईपीएल (IPL 2020) की शुरुआत हो रही है। सीपीएल के कई खिलाड़ी इस लीग में भी हिस्सा लेंगे। कई खिलाड़ियों का सीपीएल में प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में उनकी कोशिश होगी कि वे अपनी इस लय को आईपीएल में भी दोहराना चाहेंगे। ऐसे खिलाड़ियों पर एक नजर...

सीपीएल में खेलने वाले कई खिलाड़ी आईपीएल का भी हिस्सा हैं। सीपीएल गुरुवार को ही खत्म हुआ है और आईपीएल की शुरुआत भी एक सप्ताह बाद ही है। ऐसे में कई खिलाड़ी सीपीएल में मिली अपनी लय को आईपीएल में बरकरार रखना चाहेंगे।


CPL की परफॉर्मेंस को IPL में दोहराना चाहेंगे ये दिग्गज खिलाड़ी

आईपीएल (IPL 2020) की शुरुआत हो रही है। सीपीएल के कई खिलाड़ी इस लीग में भी हिस्सा लेंगे। कई खिलाड़ियों का सीपीएल में प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में उनकी कोशिश होगी कि वे अपनी इस लय को आईपीएल में भी दोहराना चाहेंगे। ऐसे खिलाड़ियों पर एक नजर...



राशिद खान (सनराइजर्स हैदराबाद)
राशिद खान (सनराइजर्स हैदराबाद)

राशिद सनराइजर्स के अहम खिलाड़ी हैं। इस लीग में वह बीते 3 साल से ही खेल रहे हैं लेकिन बड़े-बड़े बल्लेबाजों में उनका खौफ है। CPL में बारबाो ट्रिडेंट्स के इ स खिलाड़ी ने 10 मैच में 11 विकेट अपने नाम किए।



आंद्रे रसल (कोलकाता नाइट राइडर्स)
आंद्रे रसल (कोलकाता नाइट राइडर्स)

शॉर्ट फॉर्मेट में दुनिया भर की टीमें इस खिलाड़ी के नाम से खौफ खाती हैं। वह 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने में माहिर हैं और अकेले अपने दम पर कभी भी पूरा मैच खत्म कर देते हैं। CPL में जमैका तालावास की ओर से खेलते हुए उन्होंने 9 मैच की 8 पारियों में 222 रन अपने नाम किए, जिनमें 3 फिफ्टीज भी शामिल हैं।



सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स)
सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स)

नरेन सीपीएल में भी नाइट राइडर्स (ट्रिनबागो) के खिलाड़ी हैं। रेकॉर्ड चौथी बार चैंपियन बनी उनकी टीम इस सीजन अजेय भी रही। हालांकि उन्हें इस सीजन सिर्फ 5 मैच ही खेलने को मिले, हालांकि उनका परफॉ्मेंस बैट और बॉल दोनों से ही शानदार रहा। नरेन ने यहां 28.80 की औसत से 144 रन कूटे और बोलिंग में भी उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए।



शिमरॉन हेटमेयर (दिल्ली कैपिटल्स)
शिमरॉन हेटमेयर (दिल्ली कैपिटल्स)

इस धाकड़ लेफ्टहैंडर बल्लेबाज को इस बार दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम अपने पाले में किया है। सीपीएल में यह खिलाड़ी गयाना अमेजन वॉरियर्स का हिस्सा रहा और उन्होंने यहां 11 मैचों में 267 रन बनाए। सीपीएल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में वह चौथे बल्लेबाज हैं।



निकोलस पूरन (किंग्स XI पंजाब)
निकोलस पूरन (किंग्स XI पंजाब)

पंजाब का यह खिलाड़ी सीपीएल में गयाना अमेजन वॉरियर्स की ओर से खेला। वह इस लीग में इस बार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 5वें स्थान पर रहे। पूरन ने 11 मैच की 11 पारियों में 245 रन अपने नाम किए, जिसमें 1 शतक भी उनके नाम है।



इमरान ताहिर (चेन्नै सुपरकिंग्स)
इमरान ताहिर (चेन्नै सुपरकिंग्स)

41 की उम्र में भी ताहिर सीएसके का अहम हिस्सा हैं। इस बार यूएई की धीमी पिचों पर उनकी भूमिका और भी अहम होगी। गयाना अमेजन वॉरियर्स के इस खिलाड़ी ने सीपीएल में 15 विकेट अपने नाम किए। वह सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में नंबर 3 पर हैं।



संदीप लामिछाने (दिल्ली कैपिटल्स)
संदीप लामिछाने (दिल्ली कैपिटल्स)

2018 में IPL डेब्यू करने वाले संदीप का दिल्ली की टीम में यह तीसरा सीजन है। सीपीएल में वह जमैका तालावाज की ओर से खेले और उन्होंने 12 विकेट अपने नाम किए। यूएई में धीमी पिचों के चलते इस बार उन्हें दिल्ली की टीम से भरपूर मौका मिलने का चांस है।



कायरन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस)
कायरन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस)

पोलार्ड मुंबई के लिए निचले क्रम में आकर परिस्थितियों की मांग के हिसाब से खेलने में माहिर बल्लेबाज हैं। वह बोलिंग में भी अपना करिश्मा बिखेरते हैं। CPL में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) के कप्तान हैं और इस TKR को खिताब जिताने में उनका रोल अहम रहा। फाइनल में उन्होंने 4 विेकेट अपने नाम किए। इस सीजन CPL में पोलार्ड ने 11 मैच खेलकर 51.75 की औसत से 1 फिफ्टी समेते 207 रन बनाए। इस सीजन उनके खाते में 8 विकेट भी रहे, जिनमें से 4 फाइनल में ही उन्होंने अपने नाम किए।



IPL 2020: आईपीएल में चमकता सितारा बन सकते हैं केकेआर के शुभमन गिल September 10, 2020 at 08:56PM

नई दिल्ली केक पर लिखा था हैपी बर्थडे। और कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने अपने एक खास लाजवाब साथी के लिए खास शब्द कहे। बल्लेबाज () के 21वें जन्मदिन की बात है यह। मंगलवार को (Kolkata Kinght Riders) के उनके साथियों ने अपने इस युवा खिलाड़ी की सालगिरह मनाई। अब बड़ा सवाल यह है कि दाएं हाथ का यह स्टाइलिश बल्लेबाज टीम को आने वाले दिनों में सेलिब्रेशन के और मौके देगा? गिल की प्रतिभा को देखें तो इसका जवाब सकारात्मक ही नजर आता है। 2018 की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के स्टार्स में शामिल रहे गिल पर टीम प्रबंधन को काफी भरोसा है। आईपीएल के दो सीजन में अभी तक केकेआर के इस मध्यक्रम के बल्लेबाज ने कुछ यादगार प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने 2018 में चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ 36 गेंद पर 57 रन की पारी खेली थी। इस पारी से उन्होंने संकेत दिया था कि वह विश्व स्तरीय गेंदबाजी के खिलाफ भी खेलने का माद्दा रखते हैं। अगले सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अधर्शतक लगाए। उनकी पारियों ने टीम प्रबंधन का उन पर भरोसा और बढ़ा दिया।। इस बार यूएई में शुभमन वह बल्लेबाज बन सकते हैं जिनके इर्द-गिर्द टीम के बाकी खिलाड़ी अपनी पारी तैयार कर सकते हैं। हैरानी नहीं होगी अगर शुभमन को पारी की शुरुआत करने का मौका मिले। सिर्फ केकेआर ही नहीं बल्कि पूरा देश यह चाह रहा होगा कि यह युवा बल्लेबाज शानादर प्रदर्शन करे। उनमें सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि भारतीय टीम का एक चमकता सितारा बनने की क्षमता है।