Tuesday, August 25, 2020

रैना को यूएई में आई सुशांत की याद, वीडियो पोस्ट कर कहा- भाई, तुम हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहोगे, सरकार पर पूरा भरोसा कि तुम्हें न्याय दिलाएगी August 24, 2020 at 08:15PM

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए 2 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। लेकिन उनके फैंस अभी भी उन्हें याद कर रहे हैं। आईपीएल खेलने यूएई गए टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी उन्हें याद किया। रैना ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट हुए लिखा कि भाई, तुम हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहोगे और युवाओं के लिए सच्ची प्रेरणा हो।

उन्होंने आगे लिखा कि आपके फैन्स आपको किसी भी चीज से ज्यादा मिस कर रहे हैं। मेरा सरकार और हमारे नेताओं में पूरा विश्वास है कि वह आपको न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

रैना ने प्रधानमंत्री मोदी को भी वीडियो में टैग किया

इस बल्लेबाज ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सुशांत की तस्वीर उनके आई पैड पर लगी हुई है और बैकग्राउंड में उनकी फिल्म 'केदारनाथ' का गाना 'जां निसार' बज रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रैना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है।

7 दिन पहले भी रैना ने सुशांत की तस्वीर शेयर की थी

इससे पहले 19 अगस्त को भी रैना ने सुशांत के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर टि्वटर हैंडल से शेयर की थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि अब भी दुख है भाई, लेकिन सच जरूर सामने आएगा। इस तस्वीर में सुशांत टोपी पहने और बड़े बालों में नजर आ रहे हैं। दोनों की यह तस्वीर धोनी की बायोपिक एमएस धोनी: अनटोल्ट स्टोरी के वक्त की है।

##

सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई जांच हो रही

सुशांत का शव बीते 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मिला था। इस मामले में सुशांत के पिता केके सिंह ने पिछले महीने ही उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके खिलाफ रिया ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। बीते 19 अगस्त को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पटना में दर्ज एफआईआर को वैध मानते हुए सीबीआई को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुरेश रैना ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ की यह फोटो 19 अगस्त को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। यह तस्वीर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी' के समय की है। -फाइल

इंग्लैंड के कोच सिल्वरवुड ने कहा, एंडरसन सभी के लिए प्रेरणास्रोत August 24, 2020 at 08:11PM

साउथम्पटन इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड (Chris ) ने कहा कि 600 विकेट की दहलीज पर खड़े अनुभवी तेज गेंदबाज () अन्य गेंदबाजों की लगातार मदद करते रहते हैं और सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस 38 वर्षीय गेंदबाज ने इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन तक अपने विकेटों की संख्या 599 पर पहुंचा दी थी। अंतिम दिन एक विकेट हासिल करने पर वह 600 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज तथा कुल चौथे गेंदबाज बन जाएंगे। उनसे पहले मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न और अनिल कुंबले ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं लेकिन ये तीनों स्पिनर हैं। सिल्वरवुड ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘हम सभी जिमी के रेकॉर्ड से अवगत हैं और उम्मीद है कि वह इसे हासिल करने में सफल रहेंगे। यह देखना शानदार होगा। वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 600 टेस्ट विकेट लाजवाब।’ उन्होंने कहा, ‘उसने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की और उसका यहां तक पहुंचना शानदार है। वह अन्य गेंदबाजों की लगातार मदद करते रहते हैं। इससे अच्छी बात क्या हो सकती है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक गेंदबाज हमारी टीम में है और अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है।’ एंडरसन चौथे दिन ही 600 विकेट तक पहुंच जाते अगर विकेटकीपर जोस बटलर ने आसान कैच नहीं छोड़ा होता। सिल्वरवुड ने कहा, ‘एक गेंदबाज के लिए यह निराशाजनक होता है लेकिन आप यही कर सकते हैं कि वह काम करें जो आपके लिए जरूरी है। जिमी ने भी यही किया और उन्हें इसका इनाम भी मिला। (कैच छूटने के मामले में) जिमी ने बहुत अच्छा व्यवहार किया। कोई भी कैच नहीं छोड़ना चाहता लेकिन यह निराशाजनक होता है।’ वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बने थे। सिल्वरवुड ने कहा, ‘यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमारे पास 500 से अधिक विकेट लेने वाले दो गेंदबाज हैं और जिमी का 600 विकेट के करीब पहुंचना शानदार है।’

सुरेश रैना ने सुशांत सिंह राजपूत को दी श्रद्धांजलि August 24, 2020 at 08:57PM

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर (Suresh Raina) ने सोमवार को दिवंगत अभिनेता () के लिए एक भावुक संदेश लिखा है। सुशांत की मृत्यु 14 जून को उनके बांद्रा स्थित घर पर हुई थी। इसके बाद से ही सुशांत को न्याय दिलाने के लिए सोशल रैना ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा है और वह जानते हैं कि ऐक्टर को इंसाफ दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह भी कहा कि सुशांत, 'हमेशा हमारे दिल में जिंदा रहेंगे।' रैना ने ट्वीट किया, 'भाई, तुम हमेशा हमारे दिल में जिंदा रहोगे, आपके फैंस आपको बहुत मिस करेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि सरकार और उसके नेता आपको न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, आप एक सच्ची प्रेरणा हैं।'

गर्दन में दर्द के बावजूद जोकोविच ने जीत के साथ की वापसी, सेरेना ने बहाया पसीना August 24, 2020 at 06:21PM

न्यू यॉर्क दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ने गर्दन में दर्द और प्रत्येक सेट में पिछड़ने के बावजूद वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट में रिचर्ड बेरानकिस पर 7-6 (2), 6-4 की जीत से एटीपी टूर में वापसी की। महिला वर्ग में और नाओमी ओसाका को जीत के लिये कड़ा संघर्ष करना पड़ा जबकि मौजूदा चैंपियन मेडिसन कीज बाहर हो गयी। कोरोना वायरस महामारी के कारण जोकोविच छह महीने बाद अपना पहला एटीपी मैच खेल रहे थे। गर्दन में दर्द के कारण वह रविवार को युगल मुकाबले से हट गए थे। जोकोविच का 2020 का रेकॉर्ड अब 19-0 हो गया है ओर वह यूएस ओपन में छठा खिताब जीतने की तैयारियों में जुटे हैं। यूएस ओपन फ्लाशिंग मीडोज पर ही 31 अगस्त से शुरू होगा। ओहियो में होने वाला वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन भी यहीं पर खेला जा रहा है। जब टेनिस प्रतियोगिता नहीं चल रही थी तब जोकोविच को जून में सर्बिया और क्रोएशिया मंग प्रदर्शनी मैचों में भाग लेने के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। महिला टूर की शुरुआत इस महीने के शुरू में हो गई थी लेकिन पुरुषों का यह पहला टूर्नामेंट है। इसमें अभी तक कई चौंकाने वाले परिणाम मिले हैं। इनमें मौजूदा महिला चैंपियन मेडिसन कीज की हार भी है जिन्हें सोमवार की रात को औंस जाबेर ने 6-4, 6-1 से हराया। इससे पहले पुरुष वर्ग में तीन बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाले डोमिनिक थीम को फिलिप क्राजिनोविच ने 6-2, 6-1 से हराया। एंडी मर्रे ने विश्व के नंबर पांच अलेक्सांद्र जेवरेव को 6-3, 3-6, 7-5 से पराजित करके बाहर का रास्ता दिखाया। जोकोविच की तरह सेरेना और ओसाका को भी जीत के लिए पसीना बहाना पड़ा जबकि दो बार की विबंलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा हार गई। महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा और सोफिया केनिन रविवार को ही बाहर हो गई थी। सेरेना ने नीदरलैंड की क्वॉलिफायर और विश्व में 72वें नंबर की अंरात्सा रस को तीन सेट तक चले मैच में 7-6 (6), 3-6, 7-6 (0) से हराया। यह मैच दो घंटे 48 मिनट तक चला। सेरेना ने 2012 में फ्रेंच ओपन में वर्जीनिया रज्जानो के खिलाफ तीन घंटे तीन मिनट तक चले मैच के बाद पहली बार किसी एक मैच के लिए कोर्ट पर इतना समय बिताया। ओसाका ने भी कारोलिना मुचोवा को तीन सेट में 6-7 (5), 6-4, 6-2 से हराया। जोकोविच का सामना अब अमेरिका के टेनिस सैंडग्रेन से होगा जिन्होंने 15वीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर अलिसीमे को 6-7 (4), 6-2, 7-6 (5) से शिकस्त दी।