Sunday, August 16, 2020

ENG vs PAK: दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू, देखें लाइव अपडेट August 15, 2020 at 11:29PM

साउथैम्पटन इंग्लैंड और पाकिस्तान (England vs Pakistan) के बीच साउथैम्पटन में खेला जा रहा सीरीज के दूसरे मैच पर बारिश का प्रभाव काफी है। मैच के तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इससे पहले शुरुआती दो दिनों का खेल भी बारिश से प्रभावित था। आज चौथे दिन का खेल टाइम पर शुरू हुआ। पाकिस्तान ने पहली पारी में 236 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में एक विकेट गवां दिया है, जबकि उसका खाता खुलना बाकी है। रोरी बर्न्स शून्य पर आउट शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड की शुरुआत खराब की। उन्होंने रोरी बर्न्स को खाता खोलने से पहले ही शफीक के हाथों कैच आउट कराया। स्कोप 0/1 रिजवान ने बनाए सबसे अधिक रन पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक माहम्मद रिजवान ने 139 गेंदों मे 7 चौके की मदद से 72 रन बनाए। जबकि आबिद अली ने 60 और बाबर आजम ने 47 रन की पारी खेली। दूसरी ओर, मेजबान टीम के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके, जबकि जेम्स एंडरसन ने 3 विकेट अपने नाम किए। सैम करन और क्रिस वोक्स के खाते में एक-एक विकेट गया। तीसरे दिन तक पाक 223/9 अभी तक के खेल में पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 223 रन बना लिए। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 116 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 60 रन बनाकर एक छोर संभाले हुए हैं, जबकि नसीम शाह एक रन बनाकर पारी की अंतिम विकेट के लिए साझेदारी निभा रहे हैं। आज का मैच इसी स्कोर से आगे शुरू हुआ। तीसरे दिन का नहीं हो सका था खेलउल्लेखनीय है कि बारिश के कारण अभी तक मैच की पहली पारी का ही खेल जारी है। तीसरे दिन का खेल नहीं हो सका था, जबकि पहले और दूसरे दिन भी बारिश हुई थी।

कप्तान के तौर पर धोनी हर परिस्थिति में शांत रहे: वसीम अकरम August 16, 2020 at 12:12AM

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज () ने व्यापक स्तर पर शांत स्वभाव के लिए () की सराहना की है। धोनी ने शनिवार शाम इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। अकरम ने उनके शानदार खेल और कप्तानी पर अपनी राय व्यक्त की। इस पूर्व तेजगेंदबाज ने कहा, 'मैंने उन्हें उस समय देखा था, जब उन्होंने अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था। उन्होंने पहले पाकिस्तान दौरे में अपनी लंबे बालों और बल्लेबाजी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने उस दौरे पर रन (जिसमें पहला टेस्ट शतक भी शामिल हैं) बनाए थे। वह गजब के मैच फिनिशर थे।' अकरम ने कहा, 'एक कप्तान के तौर पर वह हर परिस्थिति में शांत रहते थे। कप्तान के तौर पर जब आप शांत रहते हो तो सही फैसले लेते हो।' भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एकदिवसीय कप्तान मिताली राज ने भी धोनी को शानदार करियर के लिए बधाई थी। उन्होंने कहा, 'इस इंसान ने 7 नंबर की जर्सी को अमर कर दिया। उनके तेज और शांत दिमाग ने उन्हें 'कैप्टन कूल' का तमगा दिया। इस व्यक्ति ने दो वर्ल्ड कप ट्रोफियों के साथ अरबों भारतीय सपनों को पूरा किया और जिसने अपने अनौपचारिक शैली में खेल को अलविदा कहा। शानदार करियर के लिए एमएस धोनी को बधाई।'

चौथे दिन का खेल शुरू; बारिश के कारण मैच की पहली पारी अब तक पूरी नहीं हो सकी, पाकिस्तान का स्कोर 223/9 August 16, 2020 at 12:03AM

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच साउथैंप्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच का तीसरा दिन बारिश के कारण नहीं हो सका। चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। पाकिस्तान ने पहली पारी में 9 विकेट पर 223 रन बना लिए हैं। फिलहाल, मोहम्मद रिजवान 60 और नसीम शाह 1 रन बनाकर नाबाद हैं। रिजवान ने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया है।

बारिश के कारण मैच के पहले दिन 45.4 और दूसरे दिन 40.2 ओवर का ही खेल हो सका। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान के लिए आबिद अली ने 60 और बाबर आजम ने 47 रन की पारी खेली है। वहीं, इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने 3-3 विकेट लिए।

बाबर आजम फिफ्टी से चूके

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर को ब्रॉड ने जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया। वे फिफ्टी बनाने से 3 रन से चूक गए। जबकि आबिद करियर का पहला अर्धशतक लगाकर आउट हो गए। सैम करन की बॉल पर रोरी बर्न्स ने उनका कैच लिया। पहला विकेट शान मसूद के रूप में गिरा था। वे 1 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की बॉल पर एलबीडब्ल्यू हो गए। जबकि एंडरसन ने ही कप्तान अजहर अली को 20 रन पर रोरी बर्न्स के हाथों कैच आउट कराया।

11 साल बाद टीम में लौटे फवाद शून्य पर आउट

इस दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम में एक बदलाव किया गया है। शादाब खान की जगह फवाद आलम को मौका मिला। फवाद 11 साल बाद टेस्ट खेल रहे हैं। इस मैच की पहली पारी में वे बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। क्रिस वोक्स ने फवाद को एलबीडब्ल्यू किया। वहीं, इंग्लैंड टीम में दो बदलाव किए गए हैं। बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की जगह जैक क्राउली और सैम करन को मौका मिला है। स्टोक्स पारिवारिक कारणों से सीरीज से ही बाहर हो गए हैं।

फवाद को 88 टेस्ट के बाद मौका, यह रिकॉर्ड दर्ज कराने वाले दूसरे पाकिस्तानी

क्रिकेटर कब से कब तक कितने टेस्ट का अंतर
यूनिस अहमद 1969 से 1987 104
फवाद आलम 2009 से 2020 88
शाहीद नजीर 1999 से 2006 65
मंजूर इलाही 1987 से 1995 54

इंग्लैंड के पास 10 साल बाद सीरीज जीतने का मौका

पहले मैच में हारते-हारते जीतने वाली इंग्लैंड के पास अब सीरीज जीतने का मौका है। इंग्लिश टीम यदि दूसरा मैच भी जीतती है, तो वह 10 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज जीतेगी। फिलहाल, इंग्लैंड इस सीरीज में 1-0 से आगे है।

दोनों टीमें:पाकिस्तान: शान मसूद, आबिद अली, अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम, असद शफीक, फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान, यासिर शाह, मोहम्मद अब्बास, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह।इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डॉम सिबली, जैक क्राउली, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, सैम करन, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अर्धशतकीय पारी खेलकर नाबाद हैं।

संन्यास के बाद MS धोनी को यहां खिलाना चाहते हैं शेन वॉर्न August 15, 2020 at 11:50PM

मेलबर्न महान लेग स्पिनर शेन वार्न () चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अगले साल 'द हंड्रेड टूर्नमेंट' में उनकी टीम लंदन स्पिरिट की ओर से खेलने पर विचार करें। दो बार वर्ल्ड कप के खिताब के जीतने वाले धोनी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। वॉर्न चाहते है कि धोनी 'द हंड्रेड' में खेलने के बारे में गंभीरता से विचार करें। वॉर्न ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, 'मैं सोच रहा हूं कि क्या मैं उन्हें अगले साल लंदन स्पीरिट का प्रतिनिधित्व करने के लिए मना लूंगा। मैं उन्हें फोन कर के जानना चाहूंगा कि क्या वह लॉर्ड्स में खेलना चाहेंगे। एमएस, इसके लिए रकम का इंतजाम कर लूंगा।' 'द हंड्रेड' 100 गेंद की प्रति टीम प्रारूप का टूर्नमेंट है, जिसे इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) इस साल शुरू करना चाहता था लेकिन कोविड-19 (Covid- 19) के कारण उसे अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया। धोनी को विदाई देते हुए वॉर्न ने कहा, 'एक शानदार क्रिकेटर, आप ऐसे कई मैचों के बारे में जानते होंगे, जिसमें उन्होंने अपने दम पर भारत को जीत दिलाई।' उन्होंने कहा, 'आप उनकी कप्तानी के बारे में सोचते हैं। वह एक शानदार प्रतियोगी और अद्भुत खिलाड़ी थे। वह इतिहास में एक सर्वकालिक महान विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में जाने जाएंगे।' क्रिकेट के इतिहास में धोनी इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने सभी आईसीसी ट्रोफी जीती हैं। उसके नेतृत्व में भारत ने 2007 का टी20 विश्व कप, 2010 और 2016 का एशिया कप, 2011 का एकदिवसीय विश्व कप और 2013 का चैंपियंस ट्रोफी जीती थी। उन्होंने कहा, 'वह शांत रहते हैं, जो शानदार है। भारत हो या चेन्नै सुपरकिंग्स वह अपनी टीम से हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लेने में सक्षम रहते हैं।' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन और माइकल एथर्टन ने भी धोनी को 'सीमित ओवरों का सर्वश्रेष्ठ कप्तान' और 'महान फिनिशर' बताते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई पर शुभकामनाएं दीं। हुसैन ने कहा, 'वह दबाव में शांत और एकाग्र रहते थे, सबसे शानदार फिनिशरों में से एक, आप तब तक मैच नहीं जीत सकते जब तक आपने धोनी का विकेट नहीं लिया हो।' एथर्टन ने कहा, 'मुझे वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में वानखेड़े स्टेडियम में लगाया गया उनका छक्का याद है। वह शानदार खिलाड़ी रहे हैं।' धोनी भारत के लिए अंतिम बार विश्व कप सेमीफाइनल में जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे। उन्होंने 538 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 17,000 से ज्यादा रन बनाए। इस 39 साल के खिलाड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के तीन खिताब भी जीते हैं।