Tuesday, August 11, 2020

मास्क पहनने को लेकर जडेजा की लेडी कॉन्स्टेबल से तीखी बहस, तनाव के बाद पुलिसकर्मी अस्पताल में भरती हुई August 10, 2020 at 08:31PM

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की राजकोट में एक महिला पुलिसकर्मी से तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि तनाव के कारण लेडी हेड कॉन्स्टेबल सोनल गोसाइ को अस्पताल में भरती होना पड़ा। डिप्टी कमिश्नर मनोहरसिंह जडेजा की मानें तो अभी तक किसी ने भी एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

सूत्रों के मुताबिक, रविंद्र जडेजा पत्नी रिवाबा के साथ कार से घूमने निकले थे। दोनों ने मास्क नहीं पहना था। इसी दौरान हेड कॉन्स्टेबल सोनल ने उन्हें रोक लिया और मास्क नहीं पहनने के कारण जुर्माना भरने के लिए कहा। सोनल ने लाइसेंस भी मांगा। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

जडेजा ने बुरा बर्ताव करने की बात कही
इसी बीच जडेजा ने पुलिस को यह बताया कि हेड कॉन्स्टेबल सोनल ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। जडेजा का दावा है कि उन्होंने मास्क पहन रखा था। विवाद के बाद सोनल काफी तनाव में आ गईं और विवाद के बाद प्राइवेट हॉस्पिटल में भरती हो गईं।

जडेजा ने मास्क पहन रखा था
डिप्टी कमिश्नर ने कहा, ‘‘जडेजा और हेड कॉन्स्टेबल ने एक-दूसरे के खिलाफ बुरा बर्ताव करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, किसी ने भी अब तक शिकायत नहीं की है। मुझे जहां तक सूचना मिली है कि जडेजा ने मास्क पहन रखा था, जबकि उनकी पत्नी ने मास्क पहना था या नहीं, यह जांच करना पड़ेगा।’’

आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलेंगे जडेजा
जडेजा इस बार भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। टूर्नामेंट कोरोनावायरस के बीच यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा।

जडेजा के नाम 49 टेस्ट में 213 विकेट और 1869 रन
उन्होंने 49 टेस्ट में 213 और 165 वनडे में 187 विकेट लिए हैं। जडेजा ने इन मैचों में 1869 और 2296 रन बनाए हैं। उनके नाम 49 टी-20 में 39 विकेट और 173 रन हैं। आईपीएल की बात की जाए तो, जडेजा ने लीग के 170 मैच में 108 विकेट लिए और 1927 रन बनाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रविंद्र जडेजा पत्नी रिवाबा के साथ कार से घूमने निकले थे। तभी लेडीज हेड कॉन्स्टेबल सोनल गोसाइ ने उन्हें रोका और मास्क नहीं पहनने के कारण जुर्माना लगाया। -फाइल फोटो

UAE से पहले चेन्नै में टीम के साथ कैंप करेंगे धोनी-रैना August 10, 2020 at 08:20PM

नई दिल्ली कोरोना वायरस (Coronavirus) के बीच सुरक्षित माहौल में आईपीएल (IPL in UAE) का खाका तैयार हो चुका है। लीग की आठों टीमों ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जाने की योजना बना ली है। इसके मुताबिक 20 अगस्त से टीमें वहां चार्टर्ड प्लेन से पहुंचना शुरू हो जाएंगी। खबर है कि () की कप्तानी वाली (CSK) वहां जाने से पहले चेन्नै में ही छोटा कैंप करना चाहती है। चेन्नै सुपरकिंग्स की योजना है कि वह यूएई पहुंचने से पहले अपनी टीम के भारतीय खिलाड़ियों के साथ कुछ दिनों का कैंप आयोजित करे, जिसमें खिलाड़ी अपनी जरूरी ट्रेनिंग का अभ्यास कर सकें। उम्मीद है कि यह कैम्प 16 अगस्त से शुरू होगा। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइन्फो की एक खबर के मुताबिक, फ्रैंचाइजी की योजना है कि वह 15 खिलाड़ियों को इस कैंप में मौका दे। इसके लिए तमिलनाडु सरकार से मंजूरी के लिए आवेदन कर दिया है। 15 खिलाड़ियों के इस दल में कैप्टन एमएस धोनी भी मौजूद होंगे, जिन्होंने हाल ही में अपने शहर रांची में इंडोर अकैडमी में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। सीएसके टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने क्रिकइन्फो को बताया, 'हम वहां रवाना होने से पहले चेन्नै में 16-20 अगस्त तक छोटा सा कैम्प आयोजित करना चाहते हैं। हमने तमिलनाडु सरकार से इसकी मंजूरी के लिए आवेदन किया है। मौखिक रूप से हमें मंजूरी मिल गई है लेकिन अभी लिखित में हमें यह मंजूरी नहीं मिली है।' इस रिपोर्ट के मुताबिक सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) (20 अगस्त) UAE को पहुंचेंगी। इसके बाद 21 अगस्त को चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI), 22 या 23 अगस्त को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), 21 या 22 को ही किंग्स XI पंजाब (KXIP) की टीमें वहां पहुंचेंगी। दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अभी अपनी योजनाएं फाइनल नहीं की हैं लेकिन उनका भी 21 या 22 को ही वहां पहुंचने की योजना है।

ऋषभ पंत और संजू सैमसन के लिए अहम होगा आईपीएल 2020: संजय मांजरेकर August 10, 2020 at 08:43PM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग () के इस सीजन में कई लोगों की निगाहें महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni), विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे खिलाड़ियों पर होंगी लेकिन () को लगता है कि यह सीजन दो युवा विकेटकीपर बल्लेबाजों () और () के लिए भी काफी अहम होगा। मांजरेकर को लगता है कि भारतीय सीमित ओवरों की टीम में जगह बनाने के मकसद से आईपीएल का यह सीजन इन युवाओं के लिए रास्ता तय करने में अहम होगा। पूर्व बल्लेबाज ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम क्रिकेट कनेक्टेड में कहा, 'एक क्रिकेट टिप्पणीकार होने के नाते मैं खिलाड़ियों को देखता हूं और उनका आकलन करना हूं, कई बार अनुमान सही होते हैं और कई बार गलत। लेकिन ये दोनों खिलाड़ी मेरे लिए थोड़े रहस्यमय हैं।' मांजरेकर ने कहा, 'ऋषभ पंत की बात करूं तो बेशक इस खिलाड़ी में कुछ अलग है। उनमें वह एक्स-फैक्टर है जो आपको हारा हुआ मैच 10 मिनट में मैच जितवा सकता है। संजू सैमसन भी जब रंग में हों तो वह जिस तरह की बल्लेबाजी करते हैं, वह सांसें थाम देता है।' 21 साल के पंत सीमित ओवरों की टीम में अपनी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं। जब से केएल राहुल ने विकेटकीपिंग शुरू की है पंत के लिए टीम में जगह बनाना और चुनौतीपूर्ण हो गया है। वहीं टेस्ट में ऋद्धिमान साहा की वापसी होने से वहां भी उनकी जगह पक्की नहीं है। वहीं सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ जनवरी में टी20 इंटरनैशनल सीरीज के लिए टीम में चुना गया था। उन्होंने अपने आखिरी मैच में छह रन बनाए थे। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज में चुना गया था। उन्हें आखिरी दो मैचों में खेलने का मौका मिला और उन्होंने उसमें 8 और 2 रन बनाए।

Monday, August 10, 2020

फॉरवर्ड प्लेयर मंदीप सिंह की हालत गंभीर, ब्लड में ऑक्सीजन लेवल सामान्य से काफी कम; मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया August 10, 2020 at 07:21PM

भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड प्लेयर मंदीप सिंह की हालत खराब होती जा रही है। सोमवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मंदीप के ब्लड में ऑक्सीजन लेवल सामान्य से काफी कम हो गया है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के हेल्थ अपडेट के मुताबिक, मंदीप को एसएस स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया है।

मंदीप कोरोना संक्रमित होने वाले हॉकी टीम के छठे खिलाड़ी हैं। पूरी टीम 4 अगस्त से बेंगलुरु में साई सेंटर में क्वारैंटाइन है। टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी को लेकर 20 अगस्त से नेशनल कैंप शुरू होना है।

सभी संक्रमित खिलाड़ियों की दिन में 4 बार जांच हो रही
इससे पहले ही भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैग-फ्लिकर वरुण कुमार और कृष्ण बी पाठक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है। साई के मुताबिक सभी खिलाड़ियों का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। सभी की दिन में 4 बार सभी जरूरी जांचे की जा रही हैं।

मंदीप में नहीं दिखे थे कोरोना के लक्षण
साई ने बयान जारी कर बताया था कि मंदीप समेत 20 पुरुष खिलाड़ियों का कोरोना संक्रमण की जांच के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ था। सोमवार को ही मंदीप की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन उनमें किसी तरह के लक्षण नजर नहीं आ रहे थे।

अनलॉक-1 में 19 जून को खिलाड़ी अपने घर लौटे थे
टोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों के लिहाज से भारतीय हॉकी टीम का ट्रेनिंग कैंप मार्च में बेंगलुरु के साई सेंटर में चल रहा था। इसी दौरान कोरोना के कारण लॉकडाउन हो गया और सभी खिलाड़ी बेंगलुरु में ही फंस गए थे। एहतियातन साई ने कैंप को भी बंद कर दिया था।

इसके बाद अनलॉक-1 में 19 जून को खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट गए थे। सभी खिलाड़ियों को दोबारा जुलाई में कैंप के लिए आना था, लेकिन कर्नाटक में लॉकडाउन बढ़ने के कारण इसे टाल दिया गया था।

कैंप में 32 पुरुष और 25 महिला खिलाड़ी मौजूद
साई की मंजूरी के बाद सभी खिलाड़ी 4 अगस्त से कैंप में शामिल हुए थे। तभी से सभी खिलाड़ी दो हफ्ते के लिए क्वारैंटाइन में हैं। इसी दौरान खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट हुआ था। कैंप के लिए पुरुष टीम के 32 और महिला टीम के 25 खिलाड़ी साई सेंटर में मौजूद हैं।

टोक्यो ओलिंपिक में भारत को अर्जेंटीना, स्पेन के साथ पूल-ए में रखा गया
एक साल के लिए टाले गए टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पहला मैच अगले साल 24 जुलाई को न्यूजीलैंड से होगा। इसी दिन महिला टीम भी अपने ओपनिंग मैच में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी। 8 बार के ओलिंपिक चैम्पियन भारत को पूल-ए में रखा गया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, स्पेन, न्यूजीलैंड और मेजबान जापान भी हैं।

टोक्यो ओलिंपिक इसी साल जुलाई से होना था, जिसे कोरोना के कारण एक साल के लिए टाल दिया गया है। अब यह इवेंट 2021 में 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंदीप सिंह समेत 20 खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट हुआ था। सोमवार को ही मंदीप की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन उनमें किसी तरह के लक्षण नजर नहीं आ रहे थे। - फाइल फोटो