Wednesday, July 15, 2020

मुश्किल हालात में कोहली से ज्यादा केन भरोसा: टर्नर July 14, 2020 at 09:01PM

नई दिल्ली वर्ल्ड क्रिकेट में और दो ऐसे बड़े नाम हैं, जिनसे विश्व क्रिकेट प्रभावित होती है। दोनों ही खिलाड़ी बड़े बल्लेबाज होने के साथ-साथ अपनी-अपनी टीम के कप्तान भी हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज से जब इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने केन विलियमसन को चुना। टर्नर ने कहा, 'जिन परिस्थितियों में वे दोनों खेलते हुए बड़े हुए और उन दोनों का व्यक्तित्व भी अलग है। ऐसे में जब भी मुश्किल हालात में बैटिंग की बात होगी तो मैं केन विलियमसन को विराट कोहली से ज्यादा तवज्जो दूंगा।' इसके साथ उन्होंने कहा, 'लेकिन यह (विराट) भारतीय कप्तान अच्छी बैटिंग पर पिचों पर उनसे (विलियमसन) से बेहतर साबित होगा क्योंकि ऐसे माहौल में हावी होकर खेलने की उनकी स्वभाविक क्षतमा है।' विराट कोहली के आक्रामक स्वभाव पर बात करते हुए इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, 'भले ही विराट कोहली विलियमसन की अपेक्षा ज्यादा आक्रामक और जुझारू हैं लेकिन इसके यह मायने बिल्कुल नहीं हैं कि इनमें से कोई भी जीत के प्रति कम दृढ़ है।' उन्होंने टेलिग्राफ से बात करते हुए कहा, 'इन दोनों प्रतिभाशाली बल्लेबाजों के स्वभाव उनकी खेलनी को माहौल के लिहाज से डिवेलप हुआ है।' उन्होंने कहा, 'जब कोहली अपना विकास कर रहे थे इस दौरान सीम पिचों पर जहां बॉल लंबे समय तक मूव करता है, वहां खेलने का मौका बहुत कम मिला। वहीं विलियसन ने ज्यादातर ऐसी ही पिचों पर अपनी क्रिकेट खेली।' उन्होंने कहा, 'इसी तरह जिन पिचों पर बॉल टर्न करता है विराट वहां बेहतर खेलने के आदी हैं। इन हालात में जब तेज बोलरों के लिए सीम और स्विंग का चांस नहीं बचता तो विराट ऐसे बोलिंग अटैक के सामने आक्रामक होकर खेलते हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं बस यही कहना चाहता हूं कि जब बैटिंग के लिए परिस्थितियां मुश्किल होंगी, तो विराट से ज्यादा विलियमसन पर भरोसा करूंगा'

पाटिल ने लगाया था गावसकर पर जुर्माना, उल्टा पड़ा था दांव July 14, 2020 at 09:37PM

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान ने एक मजेदार वाकये का जिक्र किया है जब संदीप पाटिल ने उन पर टाई न पहनने पर जुर्माना लगाने का प्रयास किया था। उन्होंने यह भी बताया किस तरह उन्होंने बाजी पलटते हुए उल्टा संदीप पाटिल को ही जुर्माना देने पर मजबूर किया था। गासवकर ने भारतीय क्रिकेट के कुछ मजेदार किस्से सुनाते हुए इस वाकये का जिक्र किया। गावसकर गौरव कपूर के साथ 22 यार्नस पॉडकास्ट में बात कर रहे थे। जब गासवकर टीम के कप्तान थे तो उन्होंने टीम के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए संडे क्लब की शुरुआत की थी। टीम के एक सदस्य को क्लब का चेयरमैन बनाया जाता था। वह उस दिन का ड्रेस कोड तय करता था। उन्होंने बताया कि जब संदीप पाटिल को क्लब का चेयरमैन बनाया गया तो उन्होंने अजीब सा ड्रेस कोड तय किया। उन्होंने कहा, 'जब संदीप पाटिल चेयरमैन थे, वह इस तरह के मजेदार क्लब के लिए परफेक्ट थे। वह काफी मस्ती करते थे। उन्होंने एक ऐसी यूनिफॉर्म तय की जो काफी मजेदार थी। इसमें बालों की मांग बीच में से निकालना भी शामिल थी।' गावसकर ने कहा, 'अगर मुझे अच्छी तरह याद है तो आपको अपने बाएं हाथ में काली और दाएं हाथ में सफेद जुराब पहनकर आनी थी। ध्यान रखिये, पैरों में नहीं हाथों में। आपको शर्ट पीछे की ओर बंद करके आना होता था या फिर बिना शर्ट के ही पार्टी में आना होता था।' गावसकर को यह तरीका हालांकि थोड़ा अजीब लगता था लेकिन उनका यह भी मानना था कि इससे युवा खिलाड़ियों को सीनियर खिलाड़ियों के साथ घुलने-मिलने का मौक मिलता था। जब पाटिल ने किया गावसकर पर जुर्माना लगाने का फैसला किया गावसकर ने याद करते हुए कहा कि संडे क्लब के चेयरमैन को ड्रेस कोड का पालन करने वाले खिलाड़ी पर जुर्माना लगाने का अधिकार था। हालांकि अन्य खिलाड़ी अगर सहमत न हों तो यह फैसला बदला जा सकता था। ऐसी ही एक मीटिंग में पाटिल ने गावसकर पर ड्रेस कोड न मानने पर जुर्माना लगाया था। गावसकर ने कहा, 'मुझे याद है कि पाटिल ने टाई पहनने का आदेश दिया। इसमें आपको शर्ट पहनने की इजाजत नहीं थी। साथ ही आपको बीच से मांग निकालनी थी और लिपस्टिक या ऐसा ही कुछ लगाकर आना था। पाटिल ने मुझसे पूछा कि मेरी टाई कहा हैं। मैंने कहा कि मैंने टाई पहनी है समस्या क्या है।' गावसकर ने बताया कि उन्होंने टाई कमर पर बांध रखी थी। उन्होंने पाटिल से कहा कि तुमने टाई कहां पहननी है यह साफ नहीं किया है। बस पहनने के लिए कहा था। गावसकर ने कहा, 'पाटिल ने मुझ पर यह कहकर फाइन लगाया, 'सुनील गावसकर ने सही तरीके से ड्रेस कोड का पालन नहीं किया है, उन्होने टाई नहीं पहनी है तो उन पर जुर्माना लगना चाहिए।' मैंने उनसे कहा कि जुर्माना कैसा मैंने शॉर्टस के नीचे टाई बांध रखी है। मैंने उनसे कहा कि तुमने कभी साफ नहीं किया कि टाई गले में ही पहननी है।' गावसकर ने बताया कि उन्होंने कैसे संदीप पाटिल के खिलाफ पासा पलट दिया। उन्होंने कहा कि फिर मैंने बाकी खिलाड़ियों से इस बारे में राय ली। और सबने मेरा साथ दिया और आखिर में चेयरमैन पर ही जुर्माना लग गया।

वेस्टइंडीज से हार के बावजूद इंग्लैंड की टीम मजबूत : शान मसूद July 14, 2020 at 07:30PM

कराची पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज (Shan Masood) इंग्लैंड की वेस्टइंडीज (England vs West Indies) के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चार विकेट से हार को खास तवज्जो नहीं देना चाहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि एक मैच में हार से कोई टीम कमजोर नहीं हो जाती है। इंग्लैंड साउथैम्पटन (Southampton Test) में रविवार को पहले टेस्ट मैच में चार विकेट से हार गया था। यह कोरोना वायरस महामारी (Covid-19 Pandemic) फैलने के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच था। मसूद ने कहा, ‘यह लगभग तीन महीने बाद पहला प्रतिस्पर्धी मैच था और घरेलू टीम पर इसका असर दिखा। लेकिन मुझे लगता है कि उसके (इंग्लैंड) पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। जब जो रूट की कप्तान के रूप में वापसी होगी तो बल्लेबाजी को अधिक स्थिरता मिलेगी।’ पाकिस्तान की टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए अभी इंग्लैंड में है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पांच अगस्त से शुरू होगा। तीस वर्षीय मसूद ने कहा कि यह सोचना गलती होगी कि इंग्लैंड की टीम कमजोर है क्योंकि वह वेस्टइंडीज (West Indies) से हार गई है और पाकिस्तान (England vs Paksitan) भी उसे हरा सकता है। उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड की टीम काफी अनुभवी और मजबूत है। उनकी शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी भी कमजोर नहीं है जैसा कि कुछ लोग मानते हैं। यह नहीं भूलना चाहिए कि इंग्लैंड ने जब दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीती थी तो इन्हीं बल्लेबाजों ने रन बनाए थे।’ मसूद आगामी टेस्ट सीरीज में को ही एकमात्र खतरा नहीं मानते। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों की इंग्लैंड के हर गेंदबाज के सामने परीक्षा होगी। इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘इंग्लैंड के पास कई अच्छे तेज गेंदबाज है। सलामी बल्लेबाज होने के कारण केवल आर्चर ही चिंता का विषय नहीं है, उसके अन्य गेंदबाज भी घरेलू परिस्थितियों में गंभीर चुनौती पेश करेंगे।’ मसूद ने पूर्व टेस्ट कप्तान यूनिस खान को बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त करने का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच मिसबाह उल हक, बल्लेबाजी कोच यूनिस खान, गेंदबाजी कोच वकार यूनिस और स्पिन गेंदबाजी कोच मुश्ताक अहमद सभी खिलाड़ियों के साथ अलग अलग काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘अच्छी बात यह है कि तीन महीने तक अलग-थलग रहने के बाद हम क्रिकेट खेलने के लिए वापसी कर रहे हैं। हमें बेहतरीन सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं जहां हमारा स्वास्थ्य सर्वोपरि है।’

Tuesday, July 14, 2020

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 बिग बैश लीग का पूरा शेड्यूल जारी किया July 14, 2020 at 07:52PM

सिडनी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को टी20 के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इसकी शुरुआत दिसंबर में होगी। हालांकि इसके साथ ही यह भी घोषणा की गई है कि इस शेड्यूल पर कोविड-19 महामारी का असर नजर आ सकता है। गौरतलब है कि अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पहले ही हाथ खड़े कर चुका है। 10वां 3 दिसंबर से शुरू होगा। पहले मैच में ऐडिलेड स्ट्राइकर का मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स से होगा। इस लीग में कुल 60 मैच खेले जाएंगे और इसका फाइनल फरवरी की 6 तारीख को होगा। इस शेड्यूल में महिला बिग बैश लीग की भी घोषणा की गई है जो 17 अक्टूबर से शुरू हो कर नवंबर की 29 तारीख तक चलेगा। इसका अर्थ यह है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया प्रसारणकर्ताओं के साथ अपने अनुबंध को पूरा कर सकेगा और उस पर जुर्माना भी नहीं लगेगा। हालांकि इस शेड्यूल में तब्दीली की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया में के नए मामले सामने आने के बाद राज्यों के बीच आवाजाही प्रतिबंधित है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश चीफ ऐलिस्टर डबसन ने कहा कि लीग में लोगों के स्वास्थ्य के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा खिलाड़ियों और लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा, 'कोरोना वायरस के काल में शेड्यूल तैयार करना आसान नहीं है। हम इसे देख चुके हैं। लीग पर कई बाहरी चीजों का प्रभाव पड़ सकता है जिसका असर इसके शेड्यूल पर पड़ सकता है।'