Friday, May 22, 2020

देखें: सोशल मीडिया ने इन सनसनी को दी नई पहचान May 21, 2020 at 09:00PM

यह कोरोना (Coronavirus) काल में जारी लॉकडाउन की वजह से मजबूरी ही थी, जिसने एक बमुश्किल 15 वर्षीय बिहार की बेटी ज्योति कुमारी (Jyoti Kumari) में 'हाथी' सा दम भर दिया और वह 8 दिनों तक अनवरत साइकिल चलाती रही। जब तक वह 1200 किमी की थका देने वाली यात्रा के बाद घर पहुंचती तब तक वह लोगों के लिए मिसाल बन चुकी थी। हर कोई उसके बारे में बात कर रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर छा चुका था। नई इंटरनेट सनसनी इस बहादुर बेटी को अब भारतीय साइकिलिंग असोसिएशन (CFI) ने बड़ा ऑफर दिया है।

असोसिएशन चाहता है कि ज्योति लॉकडाउन के बाद ट्रायल दें और ट्रेनिंग लेकर इंटरनैशनल लेवल पर देश का नाम रौशन करें। कोरोना वायरस के खत्म होने के बाद इस साहसी बेटी पर लोगों की निगाहें होंगी। हालांकि, पिछले एक वर्ष की बात करें तो इस तरह का यह पहला मामला नहीं है, जबकि किसी के सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के बाद खेल संगठन ट्रायल लेने के लिए आगे आया है। पिछले एक वर्ष की बात करें तो कई ऐसी प्रतिभाएं सामने आई हैं।

रामेश्वर गुर्जर 2019 में उस वक्त सुर्खियों में आए जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (उस वक्त वह सत्ता में नही थे) ने उनका एक विडियो ट्वीट करते हुए खेल मंत्री किरण रिजिजू से उन्हें मदद की गुहार लगाई थी। इस विडियो में दावा किया गया था कि गुर्जर 11 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर रहे हैं। इसके बाद खेल मंत्री ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया और भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में ट्रायल के लिए बुलाया, जहां वह प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए। हालांकि, खेल मंत्री ने कहा कि उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी।

श्रीनिवास गौड़ा पैडी हैं, जो एक बफेलो रेस (भैंसा दौड़) में भैंसे के साथ दौड़ रहे थे। फरवरी, 2020 में वायरल वीडियोज में दावा किया गया कि श्रीनिवास ने 100 मीटर की रेस महज 9.55 सेकंड में ही पूरी कर दी, जबकि 142.50 मीटर की दूरी 13.62 सेकंड में पूरी की। रोचक बात यह है कि 9.55 सेकंड का समय वर्ल्ड रेकॉर्ड से भी बेहतर है। 100 मीटर की फर्राटा सबसे कम समय में पूरी करने का रेकॉर्ड जमैका के उसेन बोल्ड के नाम है, जिन्होंने इसे 2009 में 9.58 सेकंड में पूरा कर लिया था। उनकी तुलना बोल्ट से होने लगी तो उन्हें भी खेल मंत्री किरण रिजिूजू ने मौका देने की बात कही है।

श्रीनिवास के बाद एक और नाम निकलकर सामने आया। वह थे निशांत शेट्टी। निशांत ने वेनुर में सूर्य चंद्र कम्बाला में महज 9.52 सेकंड में ही 100 मीटर की दूरी तय कर दी, जो गौड़ा से करीब .03 सेकंड कम थी। हग्गा-हीरिया कैटिगरी में निशांत ने 143 मीटर की दूरी 13.61 सेकंड में पूरी की जिसमें शुरुआती 100 मीटर तो 9.52 सेकंड में ही पूरे कर लिए। रोचक बात यह है कि इसी रेस में अक्केरी सुरेश शेट्टी और इरवाथुरु आनंद ने 9.57 सेकंड में 100 मीटर की दूरी तय की थी।

केन के साथ तस्वीर शेयर कर कोहली का इमोशनल मेसेज May 21, 2020 at 08:58PM

नई दिल्ली क्रिकेट को भद्रजनों का खेल जाता है। हालांकि इसमें काफी अग्रेशन और आक्रामकता आ गई है लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो खेल की इस परंपरा को बनाए रखे हुए हैं। इनमें से एक हैं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केन विलियमसन (Kane Williamson)। अगर दुनिया में भद्रजनों की टीम बने तो विलियमसन उसके कप्तान हो सकते हैं। इस साल जनवरी में जब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा (India Tour of New Zealand) किया था तब भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी माना था कि कीवी टीम का व्यवहार इतना अच्छा है कि उसे नापसंद किया ही नहीं जा सकता। कोहली से यह सवाल साल 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार के संदर्भ में पूछा गया था कि क्या उस मुकाबले की हार को लेकर उनके दिमाग में बदले जैसी कोई भावना थी। इस पर कोहली ने कहा था कि कीवी टीम को पसंद न करना बहुत मुश्किल है। की दोस्ती भी काफी पॉप्युलर है। न्यूजीलैंड दौरे पर तो सोशल मीडिया पर यहां तक कहा गया कि था कि कोहली अपनी दोस्ती के लिए अग्रेशन कम कर रहे हैं। कोहली और विलियमसन की बाउंड्री लाइन के पार बैठे हुए तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी। हालांकि कैप्टन कोहली इन सब बातों से बेपरवाह रहे। शुक्रवार को भारतीय कप्तान ने सोशल मीडिया पर विलियमसन के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की। कोहली ने इसके साथ कैप्शन दिया 'हमारी बातों का मजा आता है। अच्छा इनसान।'

Thursday, May 21, 2020

आंगन में गिरे पेड़ को गांगुली ने ठीक किया, फोटो भी शेयर की; यूजर्स बोले- बालकनी से आपका रिश्ता पुराना, टी-शर्ट उतारो May 21, 2020 at 08:18PM

तूफान अम्फाल के कारण बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली के घर के आंगन में लगा आम का पेड़ गिर गया। जिसे गांगुली ने बालकनी में आकर लोगों की मदद से ठीक किया। इसकी दो तस्वीरें उन्होंने ट्विटर पर शेयर की। इन दोनों फोटो को फैन्स ने 2002 की नेटवेस्ट सीरीज से जोड़ दिया। एक यूजर ने टी-शर्ट उतारने की बात कही। दूसरे ने कहा कि दादा का बालकनी से पुराना रिश्ता है।

गांगुली ने लिखा, ‘‘घर में लगे आम के पेड़ को उठाना पड़ा। उसे वापस खींचा और फिर से ठीक किया।’’ इस एक यूजर ने लिखा, ‘‘दादा लॉर्ड्स की बालकनी ज्यादा अच्छी लगती है आप पर।’’


नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में गांगुली टी-शर्ट लहराई थी

2002 की नेटवेस्ट सीरीज में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। नेटवेस्ट सीरीज जीतने के बाद सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी शर्ट निकालकर लहराई थी। गांगुली की पोस्ट पर कुछ फैन्स ने कहा कि दादा और बालकनी का रिश्ता वीर-जारा और टाइटैनिक की लव स्टोरी से भी अच्छा है।

##

तूफान अम्फाल से बंगाल में 76 की मौत

वहीं, बंगाल की खाड़ी से उठा सदी का सबसे ताकतवर तूफान अम्फान पश्चिम बंगाल-ओडिशा में तबाही मचाकर बांग्लादेश की तरफ बढ़ गया है। इसके चलते असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में शुक्रवार तक भारी बारिश जारी रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में मरने वालों की तादाद 76 हो गई है। इनमें से 19 मौतें सिर्फ कोलकाता में हुईं।कोलकाता पुलिस और आम लोग सभी चीजों को ठीक करने में लगे हुए हैं। ऐसे में गांगुली ने उनकी तारीफ भी की।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सौरव गांगुली ने ट्वीट किया- घर में लगे आम के पेड़ को उठाना पड़ा। उसे वापस खींचा और फिर से ठीक किया।

सुपरहीरो 'थॉर' बने वॉर्नर, देखें उनकी 'भयानक' ऐक्टिंग May 21, 2020 at 07:50PM

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफनाक दौर में वह इंटरनेट सनसनी बनकर उभरे हैं। कभी वह बॉलिवुड स्टार्स के गानों पर थिरकते दिखते हैं तो कभी तेलुगू। इस बार वह एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने हॉलिवुड अवतार का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वह सुपरहीरो 'थॉर' () के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ओपन ग्राउंड में खड़े डेविड वॉर्नर से काफी दूर बल्ला रखा दिख रहा है। जब वह उसे बुलाने के लिए हाथ बढ़ाते हैं तो वह उछलकर उनके हाथ में आ जाता है। इसे बाद उनके अंदर बिजली सी कौध जाती है। यह बिल्कुल हॉलिवुड फिल्म 'थॉर' की तरह है। फिल्म 'थॉर' ऐसगार्ड के सुपरहीरोज पर केंद्रित है, जिसमें लीड कैरेक्टर क्रिस हेम्सवर्थ () थॉर के रोल में नजर आते हैं। फिल्म थॉर और अवेंजर्स सीरीज में थॉर का प्रमुख हथियार हथौड़ा (जिसे म्यूनियर भी कहते हैं) है। डेविड वॉर्नर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- भयानक अभिनय लेकिन बहुत अच्छे विचार हैं? बता दें कि वॉर्नर इससे पहले डांस का वीडियो शेयर करते हुए बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को चैलेंज करते नजर आए थे। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की वजह से खेलों पर ब्रेक लगा हुआ है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आयोजन मुश्किल में दिखाई दे रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (BCCI) ने इसे फिलहाल अनिश्चित काल तक के लिए टाल दिया है।