Monday, May 11, 2020

'जब बाकी करते हैं डिफेंड, विराट स्लेजिंग करते हैं' May 10, 2020 at 09:26PM

नई दिल्ली बांग्लादेश के तेज गेंदबाज अल-अलीम हुसैन (Al-Ameen Hossain) ने कहा है कि उनकी नजर में विराट कोहली (Virat Kohli) बाकी बल्लेबाजों से इस लिहाज से अलग हैं कि वह हर गेंद पर गेंदबाज को स्लेज करते हैं। हुसैन ने कहा कि बाकी बल्लेबाज अच्छी गेंद को डिफेंड करते हैं लेकिन विराट गेंदबाज को स्लेज करते हैं। बांग्लादेश की क्रिकफ्रेंजी वेबसाइट के फेसबुक लाइव पर बोलते हुए हुसैन ने कहा, 'जब भी आप विराट को कोई डॉट बॉल फेंकेंगे तो वह आपको स्लेज करेंगे। वह आपको ऐसी बातें कहेंगे जो आप दर्शकों के सामने नहीं बोल सकते। वह गेंदबाज पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं, मानसिक रूप से उन्हें परेशान करना चाहते हैं।' विराट कोहली कई बार मैदान पर विपक्षी खिलाड़ियों के साथ जुबानी जंग करते नजर आए हैं। ऐसा देखा गया है कि इसके बाद भारतीय कप्तान का जोश अकसर बढ़ जाता है। हुसैन ने आगे कहा, 'मैंने क्रिस गेल, शिखर धवन, रोहित शर्मा और दुनिया के अन्य महान बल्लेबाजों को गेंदबाजी की है। कोई भी ऐसा नहीं करता। जब आप अच्छी गेंद फेंकते हो तो वे डिफेंड करते हैं। कोहली ऐसे नहीं हैं, वह आपको जवाब में स्लेज करेंगे।' इससे पहले, बांग्लादेशी तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन ने भी विराट के साथ अपनी गर्मागर्मी के किस्से शेयर किए थे। इसमें अंडर-19 के दिनों में हुई बहस भी शामिल थी। रूबेल न तमीम इकबाल के साथ अपने फेसबुक लाइव में कहा था, 'वह तब बहुत ज्यादा स्लेजिंग करते थे। मुझे लगता है कि राष्ट्रीय टीम के लिए वह थोड़ा कम स्लेज करते हैं।'

मेरे लिए बैगी ग्रीन कैप के मायने नहीं: शेन वॉर्न May 10, 2020 at 09:17PM

मेलबर्न अपने जमाने के दिग्गज स्पिनर () ने जंगलों में लगी आग () के पीड़ितों के लिए धन जुटाने में मशहूर '' () का सहारा लिया था। लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कैप के प्रति अंधभक्ति अच्छी नहीं लगती। वॉर्न ने कहा कि उन्हें अपने देश की तरफ से खेलना पसंद है और यह मायने नहीं रखता कि उन्होंने बैगी ग्रीन पहनी है या कोई सामान्य टोपी। उन्होंने मेलबर्न के एक रेडियो स्टेशन से कहा, 'मेरा शुरू से मानना रहा है कि आपको यह साबित करने के लिए बैगी ग्रीन कैप पहनने की जरूरत नहीं है कि आप ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलना कितना पसंद करते हो।' वॉर्न ने कहा, 'मुझे ऑस्ट्रेलिया की तरफ से क्रिकेट खेलना पसंद है और इसके लिए मुझे इस कैप को पहनने की जरूरत नहीं है। मैंने केवल ऑस्ट्रेलिया की तरफ से क्रिकेट खेलने का आनंद लिया है।' इस लेग स्पिनर ने हाल में जंगलों की लगी आग के पीड़ितों के लिए अपनी बैगी ग्रीन को नीलाम किया था। वॉर्न ने कहा, 'मेरा मानना है कि अगर मैं सफेद सामान्य टोपी पहनूं या अपनी बैग्री ग्रीन कैप दोनों का मतलब एक ही है कि मैं केवल आस्ट्रेलिया के लिए खेल रहा था।' ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गजों ने अमेजॉन की एक डॉक्यूमेंट्री 'द टेस्ट' में बैगी ग्रीन कैप के महत्व को लेकर बात की थी।

इंग्लैंड दौरा होने पर अधिक टेस्ट मैच खेल सकता है पाक May 10, 2020 at 07:25PM

कराची पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन के बजाय चार या पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल सकती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अधिकारियों के बीच कोविड-19 महामारी के बावजूद दौरा जारी रखने को लेकर 18 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंस होगी। पीसीबी सूत्रों ने कहा, ‘वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान को इंग्लैंड दौरे में तीन टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं लेकिन अगर यह दौरा जुलाई में थोड़ा पहले शुरू हो जाता है तो टेस्ट मैचों की संख्या बढ़ायी जा सकती है।’ सूत्रों ने कहा कि अगर वेस्टइंडीज का इंग्लैंड दौरा नहीं हो पाता है तो ईसीबी चार या पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का प्रस्ताव रख सकता है। दोनों बोर्ड के अधिकारियों के बीच 18 मई को होने वाली बैठक में जुलाई में पाकिस्तानी टीम के इंग्लैंड पहुंचने पर उनके क्वारनटीन पर रहने के समय, सीमित मैच स्थलों पर मैचों का आयोजन और खाली स्टेडियमों पर खेलने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने वीडियो कान्फ्रेंस की पुष्टि की लेकिन कहा कि ईसीबी ने जुलाई से सितंबर तक होने वाले दौरे में मैचों की संख्या बढ़ाने पर बात नहीं की है। खान ने कहा, ‘बैठक के बाद ही चीजें स्पष्ट हो पाएंगी लेकिन हम अपने कप्तानों और कोचों से सलाह मशविरा करने के बाद ही अंतिम फैसला करेंगे।’

खेल मंत्री रिजिजू बोले- लॉकडाउन खत्म होते ही टॉप एथलीट्स की ट्रेनिंग शुरू होगी, इसके लिए 6 सदस्यों की कमेटी बनाई May 10, 2020 at 08:58PM

खेल मंत्री किरन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि लॉकडाउन खत्म होते ही देश के शीर्ष एथलीट्स की ट्रेनिंग दोबारा शुरू हो जाएगी। फिलहाल खिलाड़ियों और बाकी पक्षों को थोड़ा सब्र रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसकी योजना तैयार करने के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया(साई) ने 6 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी के सदस्य अलग-अलग खेल संगठनों और खिलाड़ियों से बात करके योजना तैयार करेंगे।

कमेटी की अगुआई साई के सचिव कर रहे

6 सदस्यीय कमेटी की अगुआई साई के सचिव रोहित भारद्वाजकरेंगे। इसके अलावा टारगेट ओलिंपिक पोडियम (टॉप) के अध्यक्ष राजेश राजागोपालन, एसएस रॉय, एस सारला, बीके नायक और टॉप के असिस्टेंट डायरेक्टर सचिन कुमार शामिल हैं।कोविड-19 के कारण 14 मार्च से ही ट्रेनिंग सेंटर बंद हैं।

खिलाड़ियों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं: रिजिजू

रिजिजू खेलों के दोबारा शुरू करने के मामले मेंअपने पुराने बयान पर कायम है। जो उन्होंने तीन मई को दिया था। इसमें उन्होंने कहा था खिलाड़ियों का स्वास्थ्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रेनिंग लॉकडाउन खत्म होने के बाद शुरू होगी। पहले ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके खिलाड़ी अपना अभ्यास शुरू करेंगे। इसके बाद साई के ट्रेनिंग सेंटर्स शुरू होंगे।

खेल मंत्री वेटलिफ्टर्स से बात करेंगे

खेल मंत्री ने कहा किवह पटियाला एनआईएस में रूके वेटलिफ्टिर्स से भी बात करेंगे, ताकि जल्द से जल्द उनकी ट्रेनिंग शुरू हो सके।

खिलाड़ियों की मांग- साई सेंटर्स में ट्रेनिंग करने दी जाए

इधर, ट्रैक एंड फील्ड से जुड़े एथलीट्स खेल मंत्रालय से लगातार गुजारिश कर रहे हैं कि उन्हें साई सेंटर्स के भीतर ही ट्रेनिंग की इजाजत दी जाए। हालांकि, अब तक इसकी मंजूरी नहीं मिली है। इस बीच, मंत्रालय भी बॉक्सिंग और कुश्ती जैसे खेल, जिसमें खिलाड़ियों का एकदूसरे सेसम्पर्क ज्यादा होता है। उसकी ट्रेनिंग शुरू करने के रास्ते तलाश रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खेल मंत्री किरन रिजिजू ने लॉकडाउन के बाद खिलाड़ियों की ट्रेनिंग को लेकर जो 6 सदस्यीय कमेटी बनाई है, उसकी अगुआई स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सचिव कर रहे हैं। (फाइल)