Thursday, April 30, 2020

यादें: जब ऋषि कपूर ने लिए थे टीम इंडिया के मजे April 29, 2020 at 09:53PM

नई दिल्ली बॉलीवुड ऐक्टर का गुरुवार को निधन हो गया। वह 67 साल के थे। ऋषि एक बेहतरीन अदाकार तो थे ही साथ ही अपनी बेबाक और मजेदार राय के लिए भी जाने जाते थे। टि्वटर पर काफी ऐक्टिव थे और उस प्लैटफॉर्म पर वह खुलकर अपनी राय रखते थे। ऐसे ही एक बार उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम पर भी अपनी राय रखी थी। पिछले साल इंग्लैंड में हुए 50 ओवर वर्ल्ड कप के लिए जब हर ओर यह चर्चा थी विजय शंकर ने शुरुआती 15 में जगह क्यों बनाई या ऋषभ पंत को शामिल क्यों नहीं किया गया (हालांकि शंकर के चोटिल होने के बाद वह टीम में आ गए थे।) ऋषि कपूर ने मजेदार अंदाज में इसका विश्लेषण किया था। कपूर ने वर्ल्ड कप के लिए चुनी हुई भारतीय टीम का फोटो पोस्ट किया था और कहा था कि ज्यादातर खिलाड़ियों की दाढ़ है। उन्होंने कहा था कि आजकल यह स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है। खिलाड़ी इसे रखना चाहते हैं। उन्होंने लिखा था कि टीम मे सिर्फ उन खिलाड़ियों को चुना गया है जिनकी दाढ़ी है। हालांकि उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को एक सलाह भी दी थी। उन्होंने कहा था कि संजू सैमसनस बिना दाढ़ी के स्मार्ट लगते हैं। उस समय कुछ लोगों ने कहा था कि यह संजू सैमसन को टीम में नहीं चुने जाने पर निशाना था। उन्होंने ट्वीट किया था, 'इस पिक्चर को रेफरंस पॉइंट के रूप में न लें लेकिन हमारे ज्यादा क्रिकेटरों की दाढ़ी क्यों है? सभी सैमसन (याद है उसे अपनी शक्ति बालों से मिलती थी) बेशक, वे इस दाढ़ी के बिना भी स्मार्ट लगेंगे। सिर्फ एक बात है।' सैमसन बाइबल का एक पौराणिक चरित्र है जिसके बारे में कहा जाता है कि उसे अपनी शक्ति अपने बिना कटे बालों से मिलती थी।

ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री को दर्शकों के बिना ही हरी झंडी April 29, 2020 at 09:44PM

विएनाऑस्ट्रिया सरकार ने कहा कि ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री फॉर्म्युला-1 रेस को दर्शकों के बिना आयोजित करने की स्थिति में ही मंजूरी दी जाएगी। कोरोना वायरस के कारण फॉर्म्युला-1 वर्ल्ड चैंपियनशिप बुरी तरह से प्रभावित है और पांच जुलाई को होने वाली ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री उसकी इस सत्र की पहली रेस हो सकती है। ऑस्ट्रिया के स्वास्थ्य मंत्री रूडोल्फ एन्सोबर ने कहा कि कुछ शर्तें मानने पर ही इस रेस को सरकार से मंजूरी मिलेगी। उन्होंने रेडियो ओ1 से कहा, ‘इस रेस का आयोजन पूरी तरह से आयोजकों की सुरक्षा योजना पर निर्भर करेगा।' पढ़ें, रूडोल्फ ने कहा, 'हम इस तरह की प्रतियोगिता को बेहद कड़ी शर्तों के साथ ही मंजूरी देंगे और मुझे लगता है कि यह कहने की जरूरत नहीं है कि इसका आयोजन दर्शकों के बिना होना चाहिए।’

गेंद पर लार: वॉर्नर बोले- इसे बदलने की जरूरत नहीं April 29, 2020 at 09:34PM

मेलबर्नऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज को नहीं लगता कि जब कोविड-19 महामारी खत्म होने के बाद दुनिया में क्रिकेट बहाल होगा तो गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल को रोकने की जरूरत होगी। उन्हें लगता है कि यह साथी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने से कम या ज्यादा जोखिम भरा नहीं है। ऐसी अटकलें हैं कि संक्रमण के जोखिम से बचने के लिए गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल को रोक दिया जाएगा। वॉर्नर ने ‘क्रिकेट डॉट काम डॉट एयू’ से कहा, ‘आप ड्रेसिंग रूम साझा कर रहे हो और इसके अलावा भी आप सब चीजें साझा करते हो तो मुझे नहीं लगता कि इसे बदलने की जरूरत क्यों है।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘यह सब कई वर्षों से चल रहा है, मुझे याद नहीं कि ऐसा करने से कोई बीमार हुआ हो। अगर आपको संक्रमित होना है तो मुझे नहीं लगता कि जरूरी नहीं कि यह सिर्फ इसी से हो।' वॉर्नर ने कहा, 'मैं हालांकि इसे लेकर ज्यादा सुनिश्चित भी नहीं हूं लेकिन यह टिप्पणी करना मेरा काम नहीं है कि गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं। यह आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) और संचालन संस्थाओं का काम है कि वे फैसला करें।’ पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट मानते हैं कि बदलाव को स्वीकार करना अहम है और थूक का इस्तेमाल पुरानी बात हो सकती है। टेट ने कहा, ‘मैं गेंद पर लार लगाने के हक में नहीं हूं, यह अच्छा नहीं है। हमें संभावित बदलावों को स्वीकार करना चाहिए।’

उमर पर प्रतिबंध का कुछ हिस्सा निलंबित हो सकता है : पीसीबी सूत्र April 29, 2020 at 08:25PM

कराची पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों ने कहा कि क्रिकेट बोर्ड का अनुशासनात्मक पैनल उमर अकमल को लेकर जब जल्द ही अपना विस्तृत फैसला सुनाएगा तो उनके प्रतिबंध का कुछ हिस्सा निलंबित हो सकता है। पीसबी ने उमर पर भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं देने के लिये तीन साल का प्रतिबंध लगाया है। सोमवार को लाहौर में पैनल की एक घंटे तक चली सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) मिरान चोहान ने यह फैसला सुनाया था। उमर स्वयं सुनवाई के लिए पहुंचे थे। सूत्रों ने कहा, ‘लोग तीन साल के प्रतिबंध को लेकर सीधे नतीजों पर पहुंच गये लेकिन अभी विस्तृत फैसला नहीं आया है। उमर पर तीन साल का प्रतिबंध लग सकता है लेकिन इसमें दो साल या ऐसा ही कुछ निलंबित प्रतिबंध शामिल हो सकता है।’ उन्होंने कहा कि इसकी पूरी संभावना है क्योंकि उमर पर भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने जिन नियमों के तहत आरोप तय किए उसे देखते हुए जज तीन साल के प्रतिबंध के अधिकतर हिस्से को निलंबित रख सकते हैं।