Friday, April 24, 2020

मैदान पर आईसक्रीम की तरह हैं महेंद्र सिंह धोनी: शेन वॉटसन April 23, 2020 at 11:12PM

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन () ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2018 सीजन के फाइनल को याद किया। चेन्नै सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की ओर से खेलते हुए वॉटसन ने शानदार बल्लेबाजी की थी। वॉटसन ने इस मैच को याद करते हुए () के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। क्रिकेट.डॉट.एयू से एक पॉडकास्ट में बात किया। उन्होंने कहा, 'फाइनल में लगाई गई सेंचुरी बहुत खास थी- खास तौर पर उस समय स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) के साथ काम करने का अपना अलग अनुभव था। मैंने जितने भी कोच के साथ काम किया है उनमें वह सबसे शानदार हैं। फ्लेमिंग को क्रिकेट की बहुत अच्छी समझ है- उनकी मानसिक रूप से बेहद सुलझे हुए हैं और मैन-मैनेजमेंट भी उनका बहुत अच्छा है।' चेन्नै के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बात करते हुए वॉटसन ने कहा कि पहली बार धोनी के साथ खेलना और उन्हें समझना बहुत अच्छा रहा। इस धमाकेदार ऑलराउंडर ने कहा, 'पहली बार धोनी के काम करने के बारे में बोलूं। तो, जब आप उनके खिलाफ खेलते हो, तो वह आपको आसानी से कुछ हासिल नहीं करने देते। वह मैदान पर आईसक्रीम की तरह हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन उन्हें जानना, उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। क्रिकेट के इतने चोटी के लोगों से मिलना अच्छा रहा।'

संदिग्ध बैठकों पर नोटिस का जवाब दें मलिक: पीसीबी April 23, 2020 at 09:10PM

कराची पाकिस्तान के पूर्व कप्तान देश में किसी भी क्रिकेट गतिविधि का हिस्सा नहीं बन सकते क्योंकि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड () को ब्रिटेन में हुई कुछ बैठकों की जानकारी मुहैया नहीं करा सके हैं। देश की निचली अदालत ने हालांकि मैच फिक्सिंग के कारण उन पर लगे आजीवन प्रतिबंध के फैसले को बदल दिया था। में एक सूत्र ने कहा कि मलिक ने अभी तक 2013 में उन्हें जारी किए गए नोटिस का जवाब नहीं दिया है, जिसमें उनसे उन बैठकों की जानकारी मांगी गई थी, जो उन्होंने 2000 में प्रतिबंधित होने के बाद की थीं। सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, 'मलिक ने अभी तक उस नोटिस का जवाब नहीं दिया है, इसलिए पीसीबी और आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) उन्हें स्पष्ट बयान देने के इच्छुक नहीं हैं कि मलिक को किसी भी तरह की क्रिकेट गतिविधि में भाग लेने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही।' सूत्र ने कहा, 'बोर्ड ने 2000 में उन्हें प्रतिबंधित किया था और इसके बाद ब्रिटेन में उनकी कुछ बैठकें हुई थीं, जिसकी जानकारी आईसीसी के पास है जिससे इन बैठकों के उद्देश्यों पर संदेह पैदा हुआ।' मलिक ने बुधवार को देश के क्रिकेट प्रशासकों से मैच फिक्सिंग के कारण उन पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया था ताकि वह कोचिंग का अपना सपना पूरा कर सकें।

दिनेश कार्तिक ने कहा- खाली स्टेडियम में खेलकर ही बड़े हुए, हमारे लिए यह नई बात नहीं April 23, 2020 at 10:18PM

भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने कहा है कि उन्हें खाली स्टेडियम में आईपीएल या अन्य मैच खेलने को लेकर कोई परेशानी नहीं है। कार्तिक ने कहा कि कई भारतीय खिलाड़ी खाली स्टेडियम में ही खेलकर बड़े होते हैं, इसलिए यह उनके लिए बड़ी बात नहीं है। दरअसल, कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण बीसीसीआई ने 14 अप्रैल को ही आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है। पहले यह टूर्नामेंट 29 मार्च से 15 अप्रैल तक टाला गया था। आईपीएल का दिसंबर से पहले होना मुश्किल नजर आ रहा है। कई दिग्गज अनुमान लगा रहे हैं कि यह टूर्नामेंट बगैर दर्शकों के ही कराया जा सकता है।

कार्तिक आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के कप्तान भी हैं। उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व महिला खिलाड़ी ईशा गुहा के साथ इंस्टाग्राम पर चैटिंग की। इस दौरान कार्तिक ने कहा, ‘‘हमने आईपीएल कभी बिना दर्शकों के नहीं खेला है, इसलिए यह निश्चित तौर पर थोड़ा अजीब होगा। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में हम बिना दर्शकों के ही मैच खेलकर बड़े हुए हैं।’’

‘कमेंटेटर्स की टिप्पणी से कई खिलाड़ी आहत होते हैं’
कई बार क्रिकेट कमेंटेटर खिलाड़ियों के प्रति विवादास्पद टिप्पणी कर देते हैं। इस पर कार्तिक ने कहा, ‘‘कमेंटेटर्स खिलाड़ी के तौर पर किसी के बारे में बात करते हैं, तो कई बार उन प्लेयर्स को बुरा लगता है। वे आहत होते हैं। मुझे लगता है इसमें एक और बात यह भी है कि वे आपके बारे बात नहीं करेंगे, मतलब आप इतने योग्य नहीं हो। मुझे इयान चैपल (पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी) का एक इंटरव्यू याद है, जिसमें एक खिलाड़ी उनसे आकर पूछता है कि आपने मेरे बारे में ऐसा क्यों कहा। इस पर चैपल ने कहा था कि तुम्हारा काम खेलना है और मेरा काम बात करना। चलो अपना अपना काम करते हैं।’’

ऑलटाइम प्लेइंग-11 टीम में धोनी को नहीं चुन पाने का अफसोस
एक दिन पहले ही कार्तिक ने आईपीएल की अपनी ऑलटाइम प्लेइंग-11 टीम चुनी थी। इस टीम को चुनने के साथ यह शर्त थी कि वह सिर्फ उन खिलाड़ियों को ही शामिल कर सकते हैं, जिनके साथ वह खेले हों। कार्तिक आईपीएल के अपने सफर में अब तक 6 टीम के लिए खेल चुके हैं। वे चेन्नई के लिए नहीं खेल सके। ऐसे में कार्तिक ने अपनी टीम में महेंद्र सिंह धोनी और रविचंद्रन अश्विन को शामिल नहीं किया। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज से बात करते हुए कार्तिक ने इसके लिए अफसोस भी जताया था।

ऑलटाइम प्लेइंग-11 टीम

वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, ग्लेन मैकग्रा, जसप्रीत बुमराह, मिशेल स्टार्क औरयुजवेंद्र चहल।

‘चेन्नई ने मेरी जगह धोनी को चुना, मुझे इस बात का अब तक दुख है’
आईपीएल के 13 साल के इतिहास में दिनेश कार्तिक 6 टीमों के साथ खेले, लेकिन कभी भी अपनी घरेलू टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए नहीं खेल सके। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। इस पर कार्तिक ने कहा, ‘‘2008 में मुझे भरोसा था कि मैं देश और चेन्नई के लिए खेल रहा हूं, इसलिए सीएसके मुझे जरूर चुनेगी। मुझे कप्तान बनाएंगे या नहीं, बस यही सवाल मेरे मन में चल रहा था। हालांकि, चेन्नई ने धोनी को सबसे पहले 6 करोड़ रुपए में खरीदा। मुझे इस बात का बहुत दुख हुआ था। मुझे उम्मीद थी कि बाद में कभी मुझे चुनेंगे, लेकिन 13 साल से मैं चेन्नई के बुलावे का इंतजार कर रहा हूं।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आईपीएल के 13 साल के इतिहास में दिनेश कार्तिक 6 टीमों के साथ खेले, लेकिन कभी भी अपनी घरेलू टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए नहीं खेल सके। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जबकि कार्तिक कोलकाता नाइट राइडर्स के कैप्टन हैं। -फाइल फोटो

कोचों की ऑनलाइन ट्रेनिंग में पोर्न ने बिगाड़ा खेल April 23, 2020 at 09:15PM

हैदराबाददेश के उदीयमान कोच गुरुवार को दिग्गज बैडमिंटन कोचों से एक खास ऑनलाइन कोचिंग ले रहे थे कि इस दौरान उनकी लाइव मीटिंग ऐप पर अचानक पोर्न तस्वीर दिखने लगी, जिससे अप्रिय स्थिति पैदा हो गई और इस ट्रेनिंग सत्र को यहीं खत्म करना पड़ा। कोचों की इस मीटिंग में राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद, इंडोनेशियाई कोच अगुस द्वी सांतासो और नमरीह सुरोतो समेत 700 से ज्यादा कोच शामिल थे। दोपहर करीब 12.40 बजे इस ऑनलाइन मीटिंग में यह हरकत हुई तो सभी असहज हो गए। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और बैडमिंटन असोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) जूम ऐप पर 21 दिन का खास ट्रेनिंग प्रोग्राम चला रहे हैं। हाल के कुछ दिनों में जूम ऐप की सुरक्षा को लेकर दुनिया भर में सवाल उठे हैं। गृह मंत्रालय (MHA) ने 20 अप्रैल को यूजर्स को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के बारे में चेताया था। लॉकडाउन के इन दिनों में देश भर के कई स्कूल भी छात्रों को ऑनलाइन क्लास देने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस मीटिंग में हिस्सा लेने वाले कई कोचों ने हमारे सहयोगी 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को इस बारे में बताया, जब ये तस्वीरें स्क्रीन पर आईं तो इंडोनेशियाई कोच सांतोसो कुछ बता रहे थे, तब अचानक एक हल्का सा गैप आया और यह आपत्तिजनक तस्वीर स्क्रीन पर आ गई। इसके तुरंत बाद ही गोपीचंद ने इस ऑनलाइन मीटिंग से लॉग आउट कर लिया। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने इस स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि जूम ऐप पर जारी यह ऑनलाइन सेशन हैक नहीं हुआ था। उसने इस तकनीकी खामी मानते हुए कहा है कि SAI का आईटी विभाग मामले की जांच कर रहा है।