Saturday, April 18, 2020

पाक से भारत को मिले 'जख्म' को ICC ने दिलाया याद April 17, 2020 at 10:08PM

नई दिल्लीकोई भी खेल हो, हर खिलाड़ी अपने देश के लिए कुछ यादगार करना चाहता है। फिर अगर क्रिकेट का मैदान हो और भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला तो हर खिलाड़ी अपने नाम कोई रेकॉर्ड बनाना चाहता है। दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच ऐसा ही एक यादगार मुकाबला आज ही के दिन यानी 18 अप्रैल 1986 को खेला गया था। तब जावेद मियांदाद ने भारत को हार को वो 'जख्म' दे दिया जो आज तक भी नहीं भर सका। शारजाह में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को अंतिम गेंद पर मात दी थी। पाकिस्तान केवल 1 विकेट से जीता था और हीरो बने थे जावेद मियांदाद। मुकाबले में 116 रन की नाबाद पारी खेलने वाले मियांदाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। पढ़ें, यह ऑस्ट्रल-एशिया कप का फाइनल मुकाबला था। भारत की कप्तानी कपिल देव के कंधों पर थी और पाकिस्तान की कमान मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान संभाल रहे थे। भारत ने ओपनर के. श्रीकांत (75), दिग्गज सुनील गावसकर (92) और दिलीप वेंगसरकर (50) की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट पर 245 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए 246 रन का टारगेट मिला और उसने 49.5 ओवर में 242 रन बनाए। अंतिम बॉल पर जीत के लिए चाहिए थे केवल 4 रन और गेंद चेतन शर्मा के हाथों में थी। चेतन ने मैच में सर्वाधिक 3 विकेट लिए थे लेकिन अंतिम गेंद ने उन्हें 'विलेन' बना दिया। मियांदाद ने चेतन की गेंद पर छक्का जड़ दिया और पाकिस्तान को अंतिम बॉल पर 1 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिला दी। आईसीसी ने उस मैच का फोटो ट्वीट किया तो लोगों ने रिप्लाई में फिर उस सिक्स की याद दिला दी। जब कभी भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैचों का जिक्र होता है तो इस मुकाबले के बिना वह अधूरा सा लगता है। लुधियाना में जन्मे चेतन ने करियर में 23 टेस्ट और 65 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले लेकिन लोगों ने उनका नाम इस सिक्स से ऐसा जोड़ा कि वह आज भी भुलाया नहीं जा सका।

राहुल को बर्थडे पर 'भाई' हार्दिक ने किया विश April 17, 2020 at 09:41PM

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज लोकेश आज यानी 18 अप्रैल को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके दोस्त और साथी क्रिकेटर ने भी उन्हें बर्थडे विश किया। दिसंबर 2014 में इंटरनैशनल डेब्यू करने वाले राहुल को अन्य कई लोगों ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक ने राहुल के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया। उन्होंने साथ ही कैप्शन में लिखा, 'हैपी बर्थडे ब्रदरमैन। हमेशा तुम्हारा समर्थन मुझे मिला।' पढ़ें, बीसीसीआई ने कुछ समय पहले राहुल और हार्दिक पंड्या को महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर सस्पेंड कर दिया था। दोनों क्रिकेटरों ने करण जोहर के टीवी शो में हिस्सा लिया था जहां महिलाओं के लिए विवादास्पद बात कह दी थी। इस कॉमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने अपनी राय रखी थी और विरोध जताया था। आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले राहुल ने अब तक करियर में 36 टेस्ट मैच, 32 वनडे और 42 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 5 शतक,11 अर्धशतकों की मदद से कुल 2006 रन हैं जबकि वनडे में उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतकों की मदद से कुल 1239 रन बनाए। उन्होंने टी20 इंटरनैशनल में भी 2 शतक और 11 अर्धशतक लगाए और कुल 1461 रन बनाए हैं।

कितना ही बड़ा नाम हो, लेकिन वापसी आसान नहीं: अजहर April 17, 2020 at 09:24PM

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग () के कोरोना वायरस के कारण स्थगित होने के बाद दिग्गज महेंद्र सिंह की मैदान पर वापसी में भी देरी हुई है। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि लंबे समय के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना आसान नहीं होता है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन ने कहा कि अभ्यास और कोई क्रिकेट मैच खेलना, दो अलग-अलग चीजें हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि भले ही कोई कितना बड़ा नाम हो, लेकिन लगातार मैच खेलना जरूरी है। देखें, अजहरुद्दीन ने एएनआई न्यूज एजेंसी से कहा, 'धोनी मुझसे बेहतर तरीके से समझा सकते हैं कि वह क्या चाहते हैं और यह उनका व्यक्तिगत फैसला होगा। अभी देखिए, स्थिति अच्छी नहीं है और इसलिए आईपीएल नहीं हो पा रहा है। मुझे लगता है कि चीजों को हल करने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन धोनी के लिए, यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है।' उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से चयनकर्ता खिलाड़ी के प्रदर्शन को देखेंगे क्योंकि लंबे अंतराल के बाद खेलना इतना आसान नहीं है। मैच अभ्यास वास्तव में महत्वपूर्ण है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने बड़े खिलाड़ी हैं। आपको कुछ मैच खेलने होंगे। अभ्यास और मैच खेलना, दो अलग-अलग चीजें हैं।' देश को अपनी कप्तानी में वनडे और टी20 वर्ल्ड कप दिला चुके धोनी हाल में आईपीएल के लिए प्रैक्टिस करते नजर आए थे। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप इसी साल अक्टूबर में होना है। माना जा रहा है कि धोनी इस टूर्नमेंट में खेलना चाहेंगे लेकिन आईपीएल के स्थगित होने के चलते मैदान पर उनकी वापसी भी फिलहाल तब तक के लिए टल गई है। पूर्व कप्तान धोनी ने पिछले साल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आखिरी इंटरनैशनल मैच खेलते नजर आए थे।

बेटी संग वॉर्नर का 'शीला की जवानी' पर डांस, वायरल April 17, 2020 at 08:57PM

नई दिल्लीकोविड-19 के कारण भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन घोषित है और खेल प्रतियोगिताएं नहीं होने के चलते दिग्गज हस्तियां अपने-अपने घरों पर समय बिता रही हैं। ऐसे में कोई क्रिकेटर आर्टिस्ट बना है तो कोई डांस वीडियो शेयर कर रहा है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप-कप्तान ने अपनी बेटी के साथ अपना एक डांस वीडियो शेयर किया जिसमें वह बॉलीवुड गाने 'शीला की जवानी' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। करियर में 84 टेस्ट, 123 वनडे और 79 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके ओपनर वॉर्नर ने एक नहीं बल्कि 2 वीडियो इस गाने पर शेयर किए। हालांकि दोनों में वह अपनी बेटी के साथ एक ही गाने 'शीला की जवानी' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। जानें, वीडियो में उन्होंने कटरीना कैफ के स्टेप्स को कॉपी करने की भी कोशिश की है। वॉर्नर ने जो पहला वीडियो बनाया, उसे करीब 5 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं, दूसरे वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'भारत ने मुझे एक और वीडियो बनाने को कहा।' 33 वर्षीय वॉर्नर समेत कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत में खेलने आते हैं और संभवत: उन्होंने भी तब ही इस गाने को पहली बार सुना होगा। वॉर्नर की कप्तनी में सनराइजर्स हैदराबाद टीम आईपीएल खिताब जीत चुकी है। वॉर्नर ने हाल में बताया था कि वह अपनी बेटी के कहने पर टिकटॉक पर अकाउंट बना रहे हैं। कोविड-19 से बचाव के तौर पर वॉर्नर अपने घर पर हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने इससे पहले कुछ फोटो भी शेयर किए थे।