Friday, April 17, 2020

क्रिकेटर एलेक्स हेल्स ने रात 2 बजे मैसेज में कहा- मुझमें कोरोना के लक्षण हैं; अगले दिन से पीएसएल को रोका गया April 16, 2020 at 09:15PM

कोरोनावायरस के कारण क्रिकेट टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को पिछले महीने ही बीच में रोक दिया गया था। लेकिन, टूर्नामेंट को लेकर पीएसएल फ्रेंचाइजी कराची किंग्स के मालिक सलमान इकबाल ने इसको लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने बीबीसी से कहा कि हमारी टीम में शामिल इंग्लैंड के क्रिकेटर एलेक्स हेल्स ने रात को 2 बजे मुझे मैसेज करके बताया था कि उनमें कोरोना के लक्षण हैं। इसके अगले दिन ही पीएसएल को रोकने का फैसला किया और एलेक्स तुरंत इंग्लैंड लौट गए। वहीं, कोरोना और 3 मई तक लगे लॉकडाउन के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। यह लीग 29 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन वायरस के कारण नहीं हो सकी।

20 फरवरी 2020 से शुरू हुए पीएसएल को 22 मार्च तक खेला जाना था। हालांकि, टूर्नामेंट रोकने तक 2 सेमीफाइनल और फाइनल बाकी था, जिसे बंद स्टेडियम में कराने की कई योजनाएं बनाईं, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। कराची किंग्स का सेमीफाइनल लाहौर कलंदर्स से होना था।

‘डीन जोन्स ने भी फोन करके मिलने के लिए कहा था’
सलमान ने कहा, ‘‘पाकिस्तान में रात को 2 बजे थे। हमें एलेक्स का मैसेज मिला। उसने लिखा था- बॉस, मुझे खुद में कोविड-19 (कोरोना) के लक्ष्ण दिखाई दे रहे हैं। मुझे लगता है कि हम सबका टेस्ट होना चाहिए। इसके तुरंत बाद मेरे पास डीन जोन्स को फोन आया। वे भी मुझसे तुरंत मिलना चाहते थे। हम काफी डर गए थे, क्योंकि कोरोना के लक्षण दिखने के बाद हमें एक-दूसरे से अलग रहना चाहिए। टीम के सभी खिलाड़ियों का भी टेस्ट कराया गया।’’

एलेक्स ने एक लेटर शेयर कर स्वास्थ्य की जानकारी दी
इंग्लैंड पहुंचने के बाद एलेक्स ने भी अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए एक लेटर शेयर किया था। उन्होंने लिखा, ‘‘सोशल मीडिया पर फैली अफवाह को देखते हुए मैं अपना पक्ष रखना चाह रहा हूं। दुनिया में तेजी से फैल रहे कोरोना के कारण मैंने भी अन्य खिलाड़ियों की तरह पीएसएल बीच में छोड़ दी थी। मुझे ऐसे समय में परिवार के साथ रहना ही ठीक लग रहा था। मैं घर से मीलों दूर परिवार से अलग बंद नहीं होना चाहता था। फिलहाल, मैं बिल्कुल ठीक हूं। मुझमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। इंग्लैंड आने के अगले दिन मुझे बुखार था। इसके बाद मैं सेल्फ आइसोलेशन में चला गया।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंग्लैंड के क्रिकेटर एलेक्स हेल्स पीएसएल में कराची किंग्स के लिए खेलते हैं। टीम का सेमीफाइनल लाहौर कलंदर्स से होना था। -फाइल फोटो

धवन का बेटे के साथ डांस, भज्जी ने कहा गुड जट्टा April 16, 2020 at 09:24PM

नई दिल्ली कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण सारी दुनिया में खेल गतिविधियां रुकी हुई हैं। इसके चलते इंडियन प्रीमियर लीग को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है। क्रिकेटर भी इस दौरान घर पर ही हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। दुनियभर के ऐथलीट सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ वीडियो और फोटो शेयर कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज भी इन दिनों ऐसा ही कर रहे हैं। धवन कभी कपड़े धोते हुए अपना वीडियो पोस्ट करते हैं तो कभी अपने बेटे के साथ ट्रेनिंग करते हुए। धवन ने खुद को घर पर कई तरह की ऐक्टिविटीज में बिजी रखा हुआ है। उनका हालिया वीडियो गुरुवार को पोस्ट किया जिसमें वह अपने बेटे जोरावर के साथ बॉलीवुड के मशहूर गीत 'डैडी कूल' है पर डांस कर रहे हैं। धवन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया, 'इस मस्तीखोर इनसान के साथ जिंदगी बहुत मजेदार है! सच बोलूं तो डैडी और बेटा दोनों कूल हैं! इस नन्हे को प्यार।' धवन के इस वीडियो पर ने रिप्लाई किया- 'गुड जट्टा, जोरा पुत्त, सुपर ऐक्टिंग।' गौरतलब है कि शिखर धवन को प्यार से गब्बर और जट्ट जी बुलाते हैं। और हरभजन ने भी उसी नाम से संबोधित किया है। इस वैश्विक महामारी के चलते कई खेल गतिविधियां टाल दी गई हैं। ओलिंपिक 2020 को भी अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अगले नोटिस तक आईपीएल के इस सीजन को भी स्थगित कर दिया है।

रेसलर बबीता का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने की मांग April 16, 2020 at 08:44PM

नई दिल्लीदेश में कोरोना वायरस महामारी से बचाव के तौर पर 3 मई तक पूरे भारत में लॉकडाउन घोषित है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसके फैलने का बड़ा कारण जमाती को मान रहे हैं। इसी लिस्ट में देश की स्टार रेसलर भी हैं। कोरोना वायरस के कारण भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जनजीवन पर बड़ा असर पड़ा है। चीन से फैले इस घातक वायरस से बचाव के तौर पर देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच देश की स्टार रेसलर बबीता फोगाट ने जमातियों को लेकर ट्वीट किया तो वह ट्रोल हो गईं। इतना ही नहीं, कुछ लोग उनके अकाउंट को सस्पेंड करने की मांग तक करने लगे। पढ़ें, अर्जुन अवॉर्डी 30 साल की महिला रेसलर बबीता ने लिखा, 'कोरोना वायरस भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी समस्या है। जमाती अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है।' ऐसा लिखने के बाद कई लोगों ने इस पर विरोध जाहिर किया। इसके बाद उनके सपॉर्ट में भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया भी उतर आए। बजरंग ने लिखा, 'मिल्खा सिंह, मेरी कोम, पान सिंह तोमर, गीता और बबीता फोगाट, इन पर फिल्म इसलिए बनी क्योंकि वे इस योग्य थे। सरकार खिलाड़ी की आर्थिक स्थिति को सुधार रही है। खिलाड़ी देश के लिए संघर्ष कर रहे है, ओर आप क्या कर रहे हो।' बबीता ने अपने एक और ट्वीट में ऐक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन और उनकी मैनेजर रंगोली चंदेल का सपॉर्ट किया जिनका अकाउंट ट्विटर ने सस्पेंड कर दिया था। रंगोली ने जमातियों के बारे में विवादित लिखा था। इससे पहले भी उन्होंने एक ट्वीट किया था जिस पर विवाद होने के बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। इसके बाद कई यूजर्स बबीता के अकाउंट को सस्पेंड करने की मांग करने लगे। हालांकि कई लोग उनके सपॉर्ट में भी उतर आए। 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट बबीता हाल में बीजेपी में शामिल हो गई थीं। कोरोना वायरस महामारी से देश में अब तक संक्रमितों की संख्या 11 हजार के पार पहुंच गई है। तो दूसरी तरफ लोगों से इसे लेकर विवादित बयान नहीं देने की सलाह भी दी जा रही है।

श्रीलंका ने दिया आईपीएल आयोजित करने का प्रस्ताव April 16, 2020 at 08:51PM

कोलंबो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को आधिकारिक रूप से अगली सूचना तक टाल दिया गया है। गुरुवार को कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह फैसला किया। बोर्ड अब इस धनाढ्य टी20 टूर्नमेंट के लिए कोई सेफ विंडो तलाश रहा है। आठ टीमों की इस लीग का आयोजन पहले 29 मार्च से होना था जिसे पहले 15 अप्रैल और फिर अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया। भारत में संपूर्ण लॉकडाउन तीन मई तक चलेगा। इस दौरान यात्रा पर प्रतिबंध जारी रहेगा। ऐसे में इस लीग को टालने के सिवाय कोई दूसरा विकल्प नहीं था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने एक बयान जारी कर बताया कि स्वास्थ्य चिंताओं को देखते हुए आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल ने अगले नोटिस तक 2020 सीजन को टालने का फैसला किया है। इस बीच श्रीलंका क्रिकेट ने भी इस टूर्नमेंट की मेजबानी करने की पेशकश की है। श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शमी सिल्वा ने कहा, 'ऐसा लगता है कि श्रीलंका में भारत से पहले कोरोना वायरस समाप्त हो जाएगा। अगर ऐसा है तो हम इस टूर्नमेंट को अपने यहां आयोजित कर सकते हैं। हम जल्द ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड को इस बारे में लिखेंगे।' भारतीय मीडिया में इस तरह की चर्चा है कि इस लीग का आयोजन सितंबर-अक्टूबर में टी20 वर्ल्ड कप से पहले करवाया जा सकता है।