Tuesday, April 14, 2020

खाली स्टेडियम में WC? कल्पना नहीं कर सकता : बॉर्डर April 13, 2020 at 10:50PM

मेलबर्नऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा है कि के कारण वह आगामी टी-20 विश्व कप को खाली स्टेडियम में आयोजित कराने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। टी-20 विश्व कप का आयोजन इस साल 18 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होना है। लेकिन दुनियाभर में फैले कोरोनावायरस के कारण इसके आयोजन पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि कोरोना के कारण इस समय सारी खेल गतिविधियां रुकी हुई हैं। कोरोना के कारण कई देशों ने यात्राओं पर प्रतिबंध लगा रखा है और ऐसे में कई लोगों ने सुझाव दिए हैं कि अगर कोरोना की स्थिति में सुधार होती है तो खाली स्टेडियम में टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा सकता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान बॉर्डर उन लोगों के विचारों से सहमत नहीं हैं। बॉर्डर ने फोक्स स्पोटर्स न्यूज से कहा, ‘खाली स्टेडियम में खेलने के बारे में मैं सोच भी नहीं सकता।’ बॉर्डर ने कहा, ‘टीम, सपॉर्ट स्टाफ और खेल से जुड़े बाकी लोग, जो देश भर में घूम रहे हैं और क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन आप लोगों को मैदान में नहीं आने दे रहे हैं। मैं अभी ऐसा होते हुए नहीं देख सकता।’ पूर्व कप्तान ने कहा, ‘या तो आप खेलते हैं या और हर कोई अपने काम से जुड़ा होता है। हम इस महामारी से आगे चल रहे हैं। हमें या तो इसे रद्द करना होगा या आप इसे कहीं और करने की कोशिश करेंगे।’ ऑस्ट्रेलिया में इस बीमारी से 6400 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 61 लोगों की मौत हुई है।

लाहौर में बर्फबारी संभव लेकिन भारत-पाक सीरीज नहीं: गावसकर April 13, 2020 at 10:59PM

नई दिल्ली 'लाहौर में बर्फबारी होना आसान है लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज होना मुश्किल है।' पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने जब से दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज के बारे में पूछा तो गावसकर ने हंसते हुए एक लाइन में जवाब दे दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच बीते 8 साल से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। हालांकि अभी कुछ दिन पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दोनों देशों के बीच सीरीज का सुझाव दिया था। अख्तर ने कहा था कि दोनों देश किसी तटस्थ जगह पर सीरीज खेल सकते हैं। इसके बाद पूर्व कप्तान राजा ने भी दोनों देशों के बीच सीरीज की वकालत की थी। हालांकि गावसकर ने साफ कर दिया उन्हें लगता कि निकट भविष्य में ऐसा हो सकता है। अपने यूट्यूब चैनल पर सुनील गावसकर के साथ बातचीत में सोमवार को राजा ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज होती है तो इसका फायदा होगा और इससे दोनों को सीखने को मिलेगा। हालांकि गावसकर ने साफ कर दिया कि फिलहाल ऐसा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, 'सिर्फ वर्ल्ड कप या आईसीसी टूर्नमेंट में ही दोनों टीमें भिड़ सकती हैं लेकिन द्विपक्षीय सीरीज का फिलहाल कोई उम्मीद नहीं।'

लायन ने विराट की तारीफ में कही बड़ी बात April 13, 2020 at 10:20PM

मेलबर्न कोरोना वायरस वैश्विक महामाकरी के कारण दुनियाभर में खेल गतिविधियां बंद हैं ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सोच रहे हैं कि बिना दर्शकों के मैदान में कैसा प्रदर्शन करेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया को इस साल के अंत में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। और ऐसा माना जा रहा है कि कोविड-19 के असर के चलते शायद इस सीरीज को दर्शकों के बिना खाली मैदान में ही खेला जाए। ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर ने मंगलवार को कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि कोहली उस समय कैसा प्रदर्शन करते हैं जब मैदान में दर्शकों का समर्थन उन्हें नहीं मिल रहा होगा। लायन ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा, 'वह शायद किसी भी परिस्थिति में खेल सकते हैं। लेकिन मैं उस दिन मिशेल स्टार्क से बात कर रहा था और हम यही चर्चा कर रहे थे कि जब मैदान पर दर्शक नहीं होंगे तो यह देखना दिलचस्प होगा कि कोहली कैसे उससे तालमेल बैठाएंगे।' उन्होंने कहा, 'यह थोड़ा अलग होगा लेकिन कोहली एक सुपरस्टार हैं। वह हर हालात में खुद को ढाल लेंगे।' 2018-19 में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में मात दी थी। उस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम में डेविड वॉर्नर और स्मिथ शामिल नहीं थे। लेकिन इस बार ये दोनों खिलाड़ी कंगारू टीम के साथ होंगे ऐसे में इस सीरीज के काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। लायन ने कहा, 'मैं इस बात को लेकर काफी रोमांचित हूं कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में खेलने आ रही है। यह एशेज के समान ही हमारे लिए बहुत बड़ी सीरीज है। वह क्रिकेट की दुनिया के पावर हाउस हैं। उनकी टीम में शानदार खिलाड़ी हैं। दर्शकों के सामने या उनके बिना खेलना हमारे हाथ में नहीं है, हम दुनियाभर में मौजूद शानदार स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह पर अमल करेंगे।'

लॉकडाउन बढ़ा, बीसीसीआई का IPL पर अपडेट April 13, 2020 at 10:13PM

नई दिल्लीघातक कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर देशव्यापी लॉकडाउन फिलहाल 3 मई तक बढ़ने के बाद प्रतिष्ठित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भी तब तक के लिए टाल दिया गया है। यह जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () के सूत्रों ने दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया जिसके बाद क्रिकेट प्रेमियों के मन में सवाल उठने लगा कि अब आईपीएल का क्या होगा। आईपीएल को आयोजकों और फ्रैंचाइजियों से विचार-विमर्श के बाद 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया था लेकिन अब 3 मई तक देश में लॉकडाउन है, ऐसे में आईपीएल के 13वें एडिशन के आयोजन पर भी सवालिया चिन्ह लग गया। पढ़ें, न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, 'जैसा कि सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है तो हमने इंडियन प्रीमियर लीग को तब तक टालने का फैसला किया है।' आईपीएल के 13वें एडिशन की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे टाल दिया गया। इससे पहले बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा था कि फिलहाल आईपीएल के भविष्य को लेकर फैसला लेने की स्थिति में बोर्ड नहीं है। चीन से फैले खतरनाक कोरोना वायरस के कारण भारत में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच सरकार सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों पर रहने और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करने की अपील कर रही है।