Sunday, April 5, 2020

थाईलैंड-मलेशिया पर  3 और 1 साल का प्रतिबंध, इन देशों के वेटलिफ्टर टोक्यो ओलिंपिक में नहीं जा पाएंगे April 04, 2020 at 09:49PM

इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (आईडब्ल्यूएफ) ने थाई एमेच्योर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन (टीएडब्ल्यूए) पर 3 और मलेशियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (एमडब्ल्यूएफ) पर 1 साल का प्रतिबंध लगाया है। दोनों देशों पर कई सारे डोपिंग आरोप लगने के कारण आईडब्ल्यूएफ शनिवार को यह प्रतिबंध लगाया है। इसके कारण अब थाईलैंड और मलेशिया के वेटलिफ्टर टोक्यो ओलिंपिक में शामिल नहीं पाएंगे। कोरोनावायरस के कारण इस साल होने वाले टोक्यो गेम्स को एक साल के लिए टाल दिया गया है। अब यह ओलिंपिक अगले साल 24 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होंगे।

इंटरनेशनल फेडरेशन ने कहा है कि टोक्यो ओलिंपिक चाहे जब भी हों, इन दोनों देशों के खिलाड़ी इसमें हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा इटनेशनल फेडरेशन ने थाई फेडरेशन पर दो लाख डॉलर (करीब 1.53 करोड़ रुपए) का जुर्माना भी लगाया है। थाई फेडरेशन ने 2018 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में अपने 9 वेटलिफ्टरों के डोपिंग में फंसने के बाद खुद ही ओलिंपिक से नाम वापस ले लिया था।

मलेशिया के 3 खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल
वहीं, मलेशिया की बात करें तो एक कैलेंडर ईयर में उसके तीन खिलाड़ियों को डोप टेस्ट में फेल हो के कारण सजा मिल चुकी है। आईडब्ल्यूएफ ने मलेशिया के सभी खिलाड़ियों पर 5 महीने का अतिरिक्त प्रतिबंध लगाया है, क्योंकि कोरोनावायरस के कारण इस साल होने वाले लगभग सभी इवेंट टाले या रद्द किए जा चुके हैं। थाईलैंड और मलेशियाई संस्था 1 अप्रैल से 21 दिन के अंदर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) में इस प्रतिबंध के खिलाफ अपील कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मलेशिया के वेटलिफ्टर मोहम्मद अज्निल बिदिन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में स्वर्ण जीता था।

स्ट्रॉस ने माना, पीटरसन मुद्दे से निपटने में हुई चूक April 04, 2020 at 09:49PM

लंदनइंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने स्वीकार किया कि उन्होंने के मुद्दों को ठीक तरह से नहीं सुलझाया था। स्ट्रॉस का मानना है कि इस आक्रामक बल्लेबाज को अनुशासन का पूरी तरह से पालन नहीं करने के बाद भी मौका मिलना चाहिए था। स्ट्रॉस ने हालांकि कहा कि वह इस बात को अच्छी तरह समझते है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिलाड़ियों के लिए क्यों जरूरी है लेकिन अगर वे टेस्ट क्रिकेट की जगह आईपीएल को प्राथमिकता देंगे तो इससे गलत उदाहरण पेश होगा। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की आईपीएल नीति को लेकर स्ट्रॉस और पीटरसन में काफी विवाद हुआ था। स्ट्रास ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘आईपीएल को लेकर केपी (पीटरसन) के साथ मेरी हमेशा सहानुभूति रही है। मुझे समझ में आ गया था कि आईपीएल में दुनिया भर के बड़े खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं और वहां खिलाड़ियों को बड़ी रकम दी जाती है।’ खास बात यह है कि जब स्ट्रॉस ईसीबी के ‘क्रिकेट के निदेशक’ बने थे तो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में भाग लेने के लिए एक खास कार्यक्रम तैयार किया था जिसकी पीटरसन ने सबसे लंबे समय तक वकालत की थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे काफी लंबे समय तक लगता था कि आईपीएल के लिए विंडो की जरूरत है। मैंने ईसीबी से कहा था कि हम एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते क्योंकि यह टीम के लिए बड़ी समस्या बन जाता।’ पूर्व कप्तान ने कहा, ‘इसके साथ ही मुझे यह भी लगा कि टेस्ट क्रिकेट को छोड़ कर खिलाड़ी को आईपीएल में खेलने की छूट देने काफी खतरनाक है। इससे आप युवा खिलाड़ियों को यह सीख दे रहे कि आईपीएल टेस्ट क्रिकेट से ज्यादा जरूरी है।’ स्टॉस ने कहा कि उन्होंने पीटरसन को कई बार समझाया था कि टेस्ट क्रिकेट ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘मैं उस समय केपी से कह रहा था, 'सुनो, दोस्तों- यह स्थिति है। आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बार बार टीम में आने और जाने का विकल्प नहीं चुन सकते। आपको इंग्लैंड के लिए मिले दायित्व को निभाना होगा और मैं उम्मीद करूंगा कि आपको ऐसे अंतराल मिले जहां आईपीएल भी खेल सकते है।’ पीटरसन ने अपनी आत्मकथा में 2014-15 में टीम से बाहर किए जाने का जिक्र करते हुए इसके लिए मैट प्रायर और स्टुअर्ट ब्रॉड पर निशाना साधते हुए स्टॉस की भी आलोचना की थी। उन्होंने लिखा था कि स्ट्रॉस ने तब उनका समर्थन नहीं किया था।

कमरे में क्रिकेट, ट्रेडमिल पर रन.. केविन का वीडियो April 04, 2020 at 09:05PM

नई दिल्लीइंग्लैंड के पूर्व कप्तान अपने घर पर लॉकडाउन के दौरान खाली समय का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। हिंदी में ट्वीट कर हाल में चर्चा में आने वाले पीटरसन ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में एक शख्स पूरी तरह क्रिकेट किट के साथ अपने रूम में पहले शॉट लगाता है और फिर ट्रेडमिल पर सिंगल के लिए दौड़ने लगता है। पीटरसन को यह वीडियो किसी ने वॉट्सऐप पर भेजा। उनके इंस्टाग्राम पर 18 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और इस वीडियो को 1.25 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। पढ़ें, 39 वर्षीय पीटरसन ने लिखा, 'ये जो भी हैं, जीनियस हैं। मुझे वॉट्सऐप पर किसी ने भेजा।' इसके साथ ही उन्होंने हंसी वाली स्माइली भी बनाई। इससे पहले पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से गुरुवार को सोशल मीडिया पर चर्चा भी की थी। पीटरसन ने भारतीय वनडे और टी20 टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो चैट पर भी बातचीत की थी।

मोदी पर बोले कोहली, फैन नहीं तो स्टेडियम क्या April 04, 2020 at 08:35PM

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस अभियान का सपॉर्ट किया है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से 5 अप्रैल यानी आज रात 9 बजे 9 मिनट तक दिया जलाने का निवेदन किया था। विराट ने ट्विटर पर को टैग करते हुए लिखा- स्टेडियम की शक्ति उसके प्रशंसकों से है। भारत की भावना अपने लोगों से है। आज रात 9 बजे 9 मिनट... आइए दुनिया को दिखाते हैं, हम एक साथ खड़े हैं। उन्होंने इसके साथ ही कोरोना वायरस से जंग कर रहे डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों और उन तमाम योद्धाओं की ओर इशारा करते हुए लिखा- आइए हमारे स्वास्थ्य योद्धाओं को दिखाएं हम उनके साथ खड़े हैं। टीम इंडिया - प्रज्ज्वलित। बता दें पीएम मोदी ने वीडियो संबोधन में कहा था कि पांच अप्रैल (रविवार) की रात नौ बजे नौ मिनट तक अपने घरों की लाइट बंद रखें और इस दौरान अपने घरों के दरवाजे पर या फिर बालकनी पर आकर रोशनी प्रज्ज्वलित करें। इससे पहले हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े क्रिकेटरों ने पीएम के मेसेज को फॉलो करने की अपील की थी। उनके अलावा भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित कई अन्य क्रिकेटरों ने भी कोरोना से जंग में पीएम का साथ देने को कहा है। हार्दिक पंड्या ने लिखा- आइए मिलकर हम उन लोगों के लिए प्रकाश फैलाएं, जो इस अंधकार के समय हमें राह दिखा रहे हैं। आइए हम देश के करोड़ों लोगों की भावना को जगाएं। हमारे ड्रेसिंग रूम से लेकर आपके दरवाजे तक लक्ष्मण रेखा है। हम आपके साथ हैं नरेंद्र मोदी जी। दूसरी ओर, केएल राहुल ने लिखा- 5 अप्रैल, रात 9 बजे, 9 मिनट... खड़े हों और लाइट जलाएं। हमें अपनी भावाना दिखाएं, एक अरब दिलों की आत्मा को प्रज्ज्वलित करें और इस वायरस को हमारी पिच (हमारे देश) से फेंक दें। हम जीत सकते हैं। बुमराह ने लिखा- जब हम शानदार जीत दर्ज करते हैं तो फैन्स को हर फैन को अपने फोन की फ्लैशलाइट जलाने का अपना ही आनंद होता है। टीम इंडिया आइए वायरस को भगाया जाए। 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट... अपना सपॉर्ट दिखाएं।