Saturday, March 28, 2020

USA में करियर बनाना चाहते हैं दक्षिण अफ्रीका के डेन पिएट March 28, 2020 at 01:01AM

जोहानिसबर्गसाउथ अफ्रीका के ऑफ स्पिनर डेन पिएट आईसीसी एलीट सदस्य देश में अपने करियर को अलविदा कहकर अमेरिका बसने जा रहे हैं और उनका सपना एक दिन इस असोसिएट देश को विश्व कप में देखने का है। दक्षिण अफ्रीका के लिए 9 मैच खेल चुके पिएट अगले कुछ महीने में अमेरिका जाएंगे जहां उन्हें माइनर लीग टी20 टूर्नमेंट खेलना है। उन्होंने क्रिकइन्फो से कहा, ‘अमेरिका को पिछले साल ही वनडे टीम का दर्जा मिला है। मैने सुबह करार किया लेकिन कोई नहीं जानता कि मैं कब वहां जा सकूंगा। आर्थिक और जीवनशैली से जुड़े कारणों से मैं इस पेशकश को मना नहीं कर सका लेकिन यह कठिन फैसला था।’ पिएट ने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका टीम में निकट भविष्य में उनके लिए जगह दिख नहीं रही है और यह भी उनके फैसले की एक वजह थी।

पॉन्टिंग ने शेयर की पुरानी टी-शर्टी की तस्वीर, वायरल हुई March 28, 2020 at 12:25AM

नई दिल्ली कोरोना वायरस के चलते सारी लगभग पूरी दुनिया में लॉकडाउन है। हर बड़ा खिलाड़ी भी घर पर हैं। इस दौरान खिलाड़ी किसी तरह अपने फैंस से सोशल मीडिया से जुड़े हुए नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने भी शनिवार को अपना अनुभव शेयर किया है। इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने कप्तान के रूप में अपने डेब्यू टेस्ट मैच की जर्सी साझा की है। इस शर्ट पर उस टीम के पूर्व साथियों ने संदेश लिखे हैं और साइन किए हैं। पॉन्टिंग ने टि्वटर पर लिखा, 'जब मैंने अपने पहले टेस्ट की कप्तानी की तो साथी खिलाड़ियों ने इस शर्ट पर साइन किए और संदेश लिखे। मुझे याद है कि इस टेस्ट में डेमियन मार्टिन और डैरेन लैहमेन ने काफी शानदार बल्लेबाजी की थी। ऑस्ट्रेलिया ने पॉन्टिंग की कप्तानी में कुल 77 टेस्ट मैचों में से 48 में जीत हासिल की। वहीं वनडे इंटरनैशनल में पॉन्टिंग ने 228 मैचों में कप्तानी की जिसमें से टीम ने 162 मैचों में जीत दर्ज की। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने दो बार (2003 और 2007) वर्ल्ड कप जीता। क्या हुआ था उस मैच मेंपॉन्टिंग ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया की कप्तान टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ की थी। 8 से 12 मार्च 2004 के बीच खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 197 रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में मैथ्यू हेडन, डेमियन मार्टिन और डेरेन लेहमन ने शतक लगाए थे।

ब्रावो ने कोविड-19 के खिलाफ लिखा गाना- हम हार नहीं मानेंगे March 27, 2020 at 11:37PM

नई दिल्लीपूरे विश्व का इस समय फैली भयंकर बीमारी कोरोनावायस के कारण बुरा हाल है ऐसे में विंडीज के क्रिकेटर डव्यान ब्रावो ने लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए एक गाना गाया है। ब्रावो ने इंस्टाग्राम पर इस गाने को पोस्ट किया है कि जिसके शब्द हैं व नॉट गिविंग अप, (हम हार नहीं मानेंगे)। ब्रावो ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘वी नॉट गिविंग अप। इस महामारी में मेरी दुआ उन लोगों को साथ जो इससे लड़ रहे हैं। आओ एक साथ मिलकर लड़ते हैं। इस महामारी में एक सकारात्मक गाना।’ इस गाने में ब्रावो ने लोगों सो सावधानी बरतने की अपील की है और घरों में रहने को कहा है। गाने के बोल कुछ हैं- यह एक बुरा वक्त है। यह एक दुख देने वाली परिस्थिति है। सब बंद है। यह बहुत बुरा है। दुनिया में सब फाइटर हैं और हम यूं हार नहीं मानेंगे। चैंपियन गाना हुआ था फेमस इससे पहले ब्रावो का चैंपियन गीत काफी पसंद किया गया था। 2016 में वेस्टइंडीज ने जब टी20 वर्ल्ड कप जीता था तब भी ब्रावो ने चैंपियन गाकर लोगों का मनोरंजन किया था। इस गीत में उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट के सभी दिग्गज खिलाड़ियों को चैंपियन बताया था।

इरफान का टिकटॉक, 'पगार बढ़ाओ पुलिसवालों की' March 27, 2020 at 10:55PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज भी इन दिनों क्वॉरनटाइन में वक्त बिता रहे हैं। इरफान इस वक्त में भी अपने फैंस से जुड़े रहने की कोशिश कर रहे हैं और खूब टिकटॉक विडियो बना रहे हैं। अपने ताजा विडियो में वह एक फिल्मी डायलॉग दोहराते नजर आ रहे हैं। इरफान इस विडियो में कुर्सी पर बैठे हुए हैं और बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ का डॉयलॉग चल रहा है। पठान ने अमिताभ बच्चन का यह स्टाइल कॉपी किया है। इरफान जिस डायलॉग पर ऐ्क्टिंग कर रहे हैं वह अमिताभ की मशहूर फिल्म अग्निपथ का है। इरफान ने इस विडियो के साथ कैप्शन दिया है- 'पुलिस बल के लिए बहुत सम्मान है। कोरोना वायरस के समय वे अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। नियमों का पालन करके आप उनका समर्थन दीजिए।' इरफान इन दिनों टिकटॉक पर कई विडियो बना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भाई युसुफ के साथ भी एक विडियो साझा किया था। इसमें में यूसुफ एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और इरफान उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करते हैं जिस पर यूसुफ उन्हें 'अजनबी' बताते हैं। इरफान ने इस विडियो में अमरीश पुरी जबकि राजकुमार के किरदार को यूसुफ ने निभाया।