Friday, March 27, 2020

688 करोड़ नेटवर्थ वाले कोहली सिर्फ सलाह दे रहे, 2200 करोड़ से ज्यादा नेटवर्थ वाला बीसीसीआई अब तक आगे नहीं आया March 27, 2020 at 03:37PM

खेल डेस्क. कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में विदेशी खिलाड़ी भारतीय स्टार से कहीं आगे हैं। 1090 करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाले सचिन तेंदुलकर ने शुरुआत में तो सिर्फ हाथ धोना सिखाया था। सचिन ने अब 50 लाख रुपए डोनेट करने की घोषणा की है। वहीं, 688 करोड़ की संपत्ति वाले विराट कोहली सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए सलाह दे रहे हैं। इस बीच, रोजर फेडरर, लियोनेल मेसी, नोवाक जोकोविच, रोनाल्डो 8-8 करोड़ रुपए से ज्यादा दान कर चुके हैं।

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई की ओर से अभी तक आर्थिक मदद की घोषणा नहीं हुई है। बीसीसीआई की नेटवर्थ 2 हजार 200 करोड़ रुपए से ज्यादा है। वहीं, 150 करोड़ रुपए नेटवर्थ वाला श्रीलंका बोर्ड एक करोड़ रुपए दान कर चुका है।

कुछ भारतीय खिलाड़ी टिक-टॉक वीडियो बना रहे
भारतीय टीम के कुछ सदस्य घर पर टिक-टॉक वीडियो ही बनाते नजर आ रहे हैं। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में 21-21 लाख रुपए देने का फैसला किया। पाकिस्तानी क्रिकेटर 50 लाख और बांग्लादेश के खिलाड़ी 28 लाख दे चुके हैं। वहीं, पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने अपना लाहौर स्थित रेस्तरां जरूरतमंद लोगों के लिए खोल दिया है। यहां बेरोजगार लोग मुफ्त खाना खा सकते हैं।

760 करोड़ संपत्ति वाले धोनी की 1 लाख देने वाली खबर गलत
ऐसी खबरें आईं कि धोनी ने एक लाख रु. दिए। लेकिन उनकी पत्नी साक्षी ने इसे गलत बताया। पुणे के एक एनजीओ ने 12.30 लाख रु.जुटाने का लक्ष्य बनाया था। इसमें एक लाख कम पड़ने पर धोनी ने इतनी सहयोग राशि दी। लोगों ने समझा कि 760 करोड़ की संपत्ति के मालिक धोनी ने इतनी राशि डोनेट की है।

हिमा दास ने एक महीने की सैलरी दी
हिमा दास ने असम सरकार की मदद के लिए अपनी एक महीने की सैलरी देने का फैसला किया है। जबकि सालाना 42 करोड़ रु. कमाने वाली सिंधु ने मात्र 10 लाख रु. दिए हैं। पूर्व क्रिकेटर और प. बंगाल के खेलमंत्री लक्ष्मीरतन शुक्ला ने 3 महीने की विधायक की सैलरी और बीसीसीआई की पेंशन देने का फैसला किया है। उन्होंने जरूरतमंदों को दाल-चावल भी दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वाला वीडियो शेयर कर सिर्फ जागरुकता का संदेश दिया।

कोहली ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग पर अमल करने की अपील की, कहा- लड़ाई आसान नहीं, देश को आपके सहयोग की जरूरत March 27, 2020 at 05:01AM

खेल डेस्क. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने शुक्रवार को ट्विटरपर वीडियो पोस्ट कर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग पर अमल करने को कहा है। कोहली ने कहा- यह लड़ाई जितनी आसान दिख रही है, उतनी है नहीं। क्योंकि कई लोग अभी भी सड़कों पर उतर रहे हैं। यह लोग देश के प्रति इमानदार नहीं है। मेरी इन लोगों से अपील है कि कृपया हालात की गंभीरता को समझें और जिम्मेदारी निभाएं। इस वक्त देश को आपके सहयोग की जरूरत है। मेरी आप लोगों सेगुजारिश है कि सरकार के निर्देशों का पालन करें। यह सोचें कि अगर आपकी लापरवाही से आपके परिवार में किसी को यह बीमारी हो जाए तो आपको कैसा महसूस होगा।

भारतीय कप्तान ने आगे कहा- सरकार और हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसकी रोकथाम के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन यह कोशिशेंतभी कामयाब होंगी, जब हम एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएंगे। इससे पहले, सचिन तेंदुलकर ने भी लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर गुस्सा जताया था। उन्होंने दो दिन पहले वीडियो मैसेज में लोगों को आगाह किया था कि लॉकडाउन को हॉलिडे न समझें। तब उन्होंने कहा था-मैंने कुछ वीडियो भी देखें हैं, जिसमें लोग अभी भी घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे हैं। सबको लगता है हम बाहर जाएं, दोस्तों से मिले। लेकिन अभी यह देश के लिए बहुत खतरनाक है। याद रखिए, ये छुट्टियों केदिन नहीं हैं।

लॉकडाउन के बावजूद लोग सड़कों पर उतर रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए मंगलवार को पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था। हालांकि, इसके बाद भी कई राज्यों से लोगों की सड़कों पर उतरने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। मोदी कई बार लोगों से इस पर अमल करने के लिए कह चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विराट कोहली ने सभी लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।

'IPL रद्द हुआ तो भी धोनी को मिलेगा एक आखिरी मौका' March 27, 2020 at 04:51AM

कोलकातामहामारी घोषित हो चुके कोविड-19 के चलते में की बहुप्रतीक्षित वापसी फिलहाल होती नहीं दिख रही लेकिन उनके बचपन के कोच केशव रंजन बनर्जी को उम्मीद है कि वह भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बना लेंगे। आईपीएल 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण 15 अप्रैल तक स्थगित हो गया और 21 दिवसीय देशव्यापी बंद के बीच इसके टलने के पूरे आसार हैं। धोनी पिछले साल जुलाई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। बनर्जी ने रांची से कहा, ‘मौजूदा हालात में आईपीएल होता नहीं दिख रहा। हमें बीसीसीआई के फैसले का इंतजार करना होगा। धोनी की स्थिति कठिन है लेकिन मेरी सिक्स्थ सेंस कहती है कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलेगा जो उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘धोनी के चेन्नै से लौटने के बाद मैंने उनसे बात की और मैं उसके माता-पिता से लगातार संपर्क में हूं। वह फिटनेस ट्रेनिंग कर रहे हैं और पूरी तरह से फिट हैं।’ भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पहले कहा था कि आईपीएल से धोनी के भविष्य का फैसला होगा। आईपीएल के टलने के आसार के बीच सुनील गावसकर और वीरेंदर सहवाग जैसे दिग्गजों ने दो बार के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान की वापसी पर सवाल उठाए थे। बनर्जी ने कहा, ‘यह सही है कि उन्होंने पिछले साल जुलाई से कोई टूर्नमेंट नहीं खेला लेकिन उसके पास 538 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है और उन्हें सामंजस्य बिठाने में समय नहीं लगेगा। रांची में सब कुछ बंद है लेकिन वह अपने घर पर फिटनेस ट्रेनिंग कर रहे हैं। उनके पास जिम, बैडमिंटन कोर्ट और रनिंग कोरिडोर सब है।’

लॉकडाउन का पालन ना करने वालों से विराट खफा March 27, 2020 at 04:01AM

नई दिल्लीखेल जगत के दिग्गज चेहरे भारत में लॉकडाउन के दौरान लगातार देशवासियों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। टीम इंडिया के कैप्टन ने शुक्रवार को ऐसी ही अपील सोशल मीडिया पर की। चीन से फैले घातक कोरोना वायरस के कारण भारत में 14 अप्रैल तक 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस दौरान सभी देशवासियों से घरों में रुकने की अपील की गई है और साथ ही दिग्गज हस्तियां भी इसे बार-बार दोहरा भी रही हैं। विराट ने भी एक बार फिर अपील की है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 700 के पार पहुंच गई है। पढ़ें, विराट ने ट्विटर पर एक वीडियो मेसेज शेयर किया। वह उसमें कह रहे हैं, 'मैं विराट कोहली आपसे एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि एक भारतीय होने के नाते बात कर रहा हूं। जो कुछ मैंने बीते कुछ दिनों में देखा, भीड़, सड़क पर घूमते लोग। कर्फ्यू, लॉकडाउन का पालन नहीं करना। इससे मुझे लगा कि हम इस लड़ाई को बहुत ही साधारण तरीके से देख रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'यह लड़ाई उतनी साधारण नहीं है, जितनी दिखती है। इसलिए मेरी आज आप सभी से यही विनती है कि आप सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें। सरकार ने हमें जो भी दिशा निर्देश दिए हैं उसे पूरी ईमानदारी से मानें। यह सोचें कि अगर आपकी लापरवाही से आपके परिवार में किसी को यह बीमारी हो जाए तो आपको कैसा महसूस होगा। कैप्टन कोहली ने कहा, 'हमारी सरकार, हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके लिए काफी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन यह चीजें तभी सफल हो पाएंगी जब हम भारतीय नागरिक होकर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'मस्ती मजाक करने के लिए सड़कों पर निकलना, इस स्थिति का फायदा उठाना, यह अपने देश से ईमानदारी नहीं है। मैं आप लोगों के साथ मिलकर यह चीज ठीक होते देखना चाहता हूं और आपसे अपील करता हूं कि आप सरकार के आदेशों का पालन करें।' उन्होंने साथ ही लिखा, 'कृपया वास्तविकता और स्थिति की गंभीरता के प्रति जागें और जिम्मेदारी लें। राष्ट्र को हमारे समर्थन और ईमानदारी की जरूरत है।' खेल जगत ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हाथ बढ़ाए हैं और कई दिग्गज खेल हस्तियों ने कोरोना के खिलाफ रिलीफ फंड में डोनेशन भी दी है।