Wednesday, March 25, 2020

तोक्यो ओलिंपिक स्थगित होने का पैरिस ओलिंपिक 2024 पर असर नहीं: आयोजक March 24, 2020 at 10:21PM

पैरिसकोरोना वायरस संक्रमण के कारण तोक्यो ओलंपिक स्थगित होने का असर पेरिस में 2024 में होने वाले खेलों पर नहीं पड़ेगा। आयोजन समिति के प्रमुख टोनी एस्तांगुत ने यह बात कही । आईओसी अध्यक्ष थामस बाक ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से कल फोन पर बात करने के बाद तोक्यो ओलंपिक 2021 तक स्थगित करने का फैसला किया । एस्तांगुत ने कहा कि इसका पेरिस खेलों पर असर नहीं पड़ेगा और वे तोक्यो ओलंपिक के तीन साल बाद होंगे । उन्होंने कहा, ‘तोक्यो ओलिंपिक को स्थगित करने का फैसला सही है । हम अपने खेलों की तैयारी कर रहे हैं और तोक्यो खेलों का असर उस पर नहीं पड़ेगा। हर जगह के हालात दूसरे हैं। हमें उस तरह का बुनियादी ढांचा खड़ा नहीं करना है। हम अपने शेड्यूल के हिसाब से काम कर रहे हैं ।’

नीरज चोपड़ा, विकास कृष्णन ने ओलिंपिक स्थगित करने को सही ठहराया, कहा कोविड 19 पर रहे फोकस March 24, 2020 at 10:00PM

नई दिल्लीओलिंपिक में पदार्पण के लिए अब उन्हें एक साल और इंतजार करना होगा लेकिन भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी का मानना है कि इस समय इंसानियत का तकाजा है कि किसी और बात की बजाय कोविड 19 पर फोकस रखा जाए । चोपड़ा ने इस महीने की शुरुआत में साउथ अफ्रीका में ऐथलेटिक्स सेंट्रल नार्थ ईस्ट मीटिंग लीग के जरिए ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ किया था। वह कोहनी की चोट के बाद सर्किट पर वापसी कर रहे हैं। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल चैंपियन ने एक बयान में कहा, ‘इन हालात में खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा और अपेक्षित फैसला है। इस समय ओलिंपिक जश्न मनाने के हालात नहीं हैं। इसे सकारात्मक लेना होगा कि हमें तैयारी के लिए एक साल और मिल गया।’ दो बार के ओलिंपियन मुक्केबाज विकास कृष्णन ने कहा, ‘आखिर में मानवता सबसे ऊपर है ।मुझे खुशी है कि कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया ।’ राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल चैम्पियन विकास ने कहा, ‘इससे हमारी तैयारी पर असर पड़ेगा लेकिन मैं ओलिंपिक स्वर्ण जीतने के लिए बेहतर तैयारी कर सकूंगा।’ इससे पहले कल एम सी मेरीकोम और साइना नेहवाल जैसे शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों ने भी आईओसी के फैसले का स्वागत किया था ।

बाहर न निकलें, अश्विन की देश को माकंडिंग चेतावनी March 24, 2020 at 09:07PM

नई दिल्ली बीते साल आईपीएल में ने को आउट किया था। इस पर काफी विवाद भी हुआ था। अश्विन ने उस घटना को याद करते हुए एक ट्वीट किया है। इसके जरिए अश्विन ने हल्के-फुल्के अंदाज में लोगों से लॉक डाउन के दौरान घर से बाहर न निकलने की अपील की है। अश्विन ने ट्वीट किया, 'हा हा हा, किसी ने मुझे यह भेजा और बताया कि आज ही के दिन एक साल पहले यह रन आउट हुआ था। देश में लॉकडाउन है, नागरिकों को यह याद दिलाने का यह अच्छा तरीका है। बाहर न निकलें। अंदर रहें, सुरक्षित रहें।' मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान लोगों को घरों से न निकलने की हिदायत दी गई है। हालांकि इस दौरान रोजमर्रा के जरूरत की चीजें मिलती रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'तीन सप्ताह... इतने वक्त तक अंदर ही रहें। मैं फिर दोहराता हूं अगर अगले तीन सप्ताह तक हमने समाज के तौर पर गैर-जिम्मेदाराना रुख अपनाया तो हमें दो दशक का खमियाजा भुगतना पड़ सकता है।'

मेसी और मैनचेस्टर सिटी के कोच गार्डियोला ने 8-8 करोड़ रुपए दिए, रोनाल्डो ने 3 इंटेनसिव केयर यूनिट अस्पताल को डोनेट की March 24, 2020 at 08:50PM

खेल डेस्क. कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। इससे लड़ने के लिए खेल जगत के कई लोगों ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी और मैनचेस्टर सिटी क्लब के कोच पेप गार्डियोला ने करीब 8-8 करोड़ रुपए दान दिए हैं। इनके अलावा पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनके एजेंट ने अस्पताल के लिए 3 इंटेनसिव केयर यूनिट डोनेट किए हैं। इनकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपए है।

विश्व के 197 देश में बुधवार सुबह तक 18,887 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लाख 22 हजार 566 संक्रमित पाए गए हैं। कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर के 50 से ज्यादा देशों ने लॉकडाउन घोषित किया है। इस वजह से करीब 230 करोड़ से ज्यादा लोग घरों में कैद हो गए हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने मेसी का धन्यवाद किया
मेसी की दी हुई राशि को बार्सिलोना में अस्पताल, क्लीनिक और अन्य घरेलू स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने ट्वीट किया, ‘‘लियो मेसी ने क्लीनिक को कोरोनावायरस से लड़ने के लिए मदद की है। आपकी प्रतिबद्धता और मदद के लिए बहुत शुक्रिया, लियो।’’ वहीं, गॉर्डिओला ने एंजेल सोलर डेनियल फाउंडेशन और बार्सिलोना मेडिकल कॉलेज द्वारा लॉन्च किए गए कैम्पेन के लिए दान दिया है। गार्डियोला बार्सिलोना के पूर्व खिलाड़ी और मैनेजर हैं।

पुर्तगाल में अब तक 33 की मौत
रोनाल्डो और उनके एजेंट के दिए हुए 1 केयर यूनिट को पोर्तो के सांतो एंटोनियो अस्पताल और अन्य 2 यूनिट लिस्बन के सांता मारिया हॉस्पिटल में लगाए जाएंगे। पुर्तगाल में अब तक 2300 से ज्यादा मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 33 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन में 11 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है
स्पेन इटली के बाद यूरोप में दूसरा महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां एक दिन में 514 लोग मारे गए, जबकि 6600 लोग संक्रमित हुए हैं। स्पेन में लॉकडाउन 11 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है। 14 मार्च को देश में 15 दिन तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई थी। यहां अब तक 42,058 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,991 लोगों की जान गई है।

रोनाल्डो ने अपने 2 होटल को अस्पताल में बदला
रोनाल्डो ने पुर्तगाल के अपने दो होटल को अस्थाई अस्पताल में बदल दिया है। उन्होंने लिस्बन और फुंचाल के अपने दोनों सीआर7 होटल को अस्पताल में बदला है। यहां कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। साथ ही डॉक्टरों और नर्स को सैलरी भी उनका फाउंडेशन ही देगा। मरीज और मेडिकल स्टाफ के रहने, आने-जाने, खाने-पीने और दवाइयों का पूरा खर्च फाउंडेशन ही उठाएगा। रोनाल्डो के ये दोनों होटल फोर-स्टार हैं। लिस्बन के होटल में एक रात का किराया 18 हजार और फुंचाल के होटल में एक रात का किराया 15 हजार रुपए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बार्सिलोना के लियोनल मेसी और युवेंटस फुटबॉल क्लब के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (दाएं)। -फाइल फोटो