Tuesday, March 24, 2020

किताबें, इंग्लिश क्लास और फिल्में- यूं मन बहला रहे हॉकी खिलाड़ी March 23, 2020 at 10:58PM

नई दिल्ली बेंगलुरु के साइ सेंटर में ओलिंपिक की तैयारी में जुटे भारतीय हॉकी खिलाड़ी महामारी के कारण परिसर से बाहर नहीं जा सकते। लिहाजा अभ्यास से इतर समय का सदुपयोग वे अंग्रेजी सुधारने, किताबें पढ़ने और अपनी मनपसंद बॉलिवुड फिल्में देखने में बिता रहे हैं। तोक्यो ओलिंपिक के स्थगित होने की पूरी संभावना के बीच भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही अभ्यास कर रही हैं। पहले इन खिलाड़ियों को ब्रेक मिलना था लेकिन फिर बेंगलुरु स्थित साइ सेंटर ही रहने को कहा गया। खिलाड़ी परिसर से बाहर नहीं जा सकते और ना ही कोई अनधिकृत व्यक्ति परिसर के भीतर आ सकता है। ऐसे में कड़े अभ्यास के बीच मनोरंजन के सभी के अपने तरीके हैं। पुरुष टीम के सीनियर सदस्य गोलकीपर पीआर श्रीजेश किताबें पढ़कर समय काट रहे हैं। उन्होंने कहा, 'वैसे तो हमारा अभ्यास का रूटीन काफी व्यस्त है लेकिन रविवार और बुधवार की शाम अवकाश रहता है। ऐसे में हम फिटनेस और रिकवरी पर ज्यादा ध्यान देते हैं। मैंने दा विंची कोड, हेलर केलर की आत्मकथा पढ़ डाली है और कुछ अच्छी किताबें और पढ़ना चाहता हूं।' केरल के रहने वाले श्रीजेश ने कहा कि ऐसे माहौल में खिलाड़ियों को घर की चिंता होना लाजमी है लिहाजा घरों पर विडियो कॉल की संख्या भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा, 'मेरे पापा 60 से अधिक उम्र के हैं और बच्चे 7 साल से छोटे हैं। मैने उन्हें घर से बिल्कुल बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है।' वहीं जालंधर के रहने वाले भारत के स्टार फॉरवर्ड मनदीप सिंह ने कहा कि सभी खिलाड़ी अपनी अंग्रेजी सुधारने पर जोर दे रहे हैं, जिसके लिए होमवर्क भी मिलता है। उन्होंने कहा, 'क्रिस सिरिएलो (भारतीय टीम के विश्लेषण कोच) की पत्नी सप्ताह में एक बार खिलाड़ियों की अंग्रेजी की क्लास लेती हैं। हमें किताबें पढ़कर असाइमनमेंट करने होते हैं और इसमें मजा आ रहा है। मैं ओलिंपिक पर आधारित किताब पढ़ रहा हूं।' भारतीय महिला टीम की अनुभवी गोलकीपर सविता की मां उन्हें हरियाणा के सिरसा से विडियो कॉल पर रोज कोरोना संक्रमण से बचने के लिए घरेलू नुस्खा देती हैं। सविता का कहना है कि साइ सेंटर के सुरक्षित माहौल में होने से घरवाले भी निश्चिंत हैं। उन्होंने कहा, 'हम अभ्यास के साथ टीम बॉन्डिंग पर काम कर रहे हैं। वहीं सारे चेहरे रोज होते हैं तो हम रूममेट बदलकर आपसी तालमेल और बेहतर कर रहे हैं। इसके अलावा तैराकी करते हैं। मनोरंजक खेलों की जिम्मेदारी भी कुछ खिलाड़ियों को दी गई है, जो कुछ ना कुछ नए खेल खिलाते हैं।' भारतीय महिला टीम ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन शाम पांच बजे परिसर के भीतर ही तालियां बजाकर के खिलाफ संघर्ष में जुटे लोगों को धन्यवाद दिया था। सविता ने कहा, 'हम बाहर नहीं जा रहे और जाना भी नहीं चाहते लेकिन हमें पता है कि हालात कितने कठिन है। हमें भी लगा कि पूरे देश के साथ इस मुहिम में जुड़ना चाहिए।' टीम की युवा खिलाड़ी नवनीत कौर ने बताया कि खिलाड़ी भी सफाई और दूरी बनाए रखने के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'यहां हर जगह हैंडवॉश और सेनिटाइजर रखे हैं। हम जिम भी सेनिटाइज होने के बाद इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा दूरी भी बनाकर रख रहे हैं।' नवनीत ने बताया कि खाली समय में खिलाड़ियों ने मीटिंग रूम में कई मनपसंद फिल्में देख डालीं। उन्होंने कहा, 'आम तौर पर हम बाहर शॉपिंग या मूवी के लिए ही जाते थे। हमने पिछले सप्ताह मिले समय में कई फिल्में देखीं, जिनमें पानीपत, प्यार का पंचनामा, वॉर आदि शामिल थी।'

ओलिंपिक मशाल रिले में न मशाल होगी न दर्शक March 23, 2020 at 09:55PM

तोक्यो तोक्यो रिले गुरुवार को फुकुशिमा से शुरू होगी। लेकिन इस कार्यक्रम में न तो मशाल होगी, न मशालवाहक और न ही दर्शक मौजूद होंगे। यूनान से 12 मार्च को ओलिंपिक ज्योति यहां पहुंच गई थी। इसे लालटेन में एक वाहन पर रखकर घुमाया जाएगा। कोविड 19 के चलते सड़कें सूनी पड़ी हैं क्योंकि लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके और जापान की समाचार एजेंसी क्योदो ने यह जानकारी दी। आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा, 'काश कम से कम एक धावक मशाल रिले में साथ रह पाता।' इस बीच तोक्यो ओलिंपिक के स्थगित होने की पूरी संभावना बन गई है। दुनिया भर से खेल महासंघ, मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी इसके लिए दबाव बना रहे हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (IOC) ने चार सप्ताह के भीतर फैसला लेने की घोषणा की है।

क्रुणाल का बर्थडे, हार्दिक ने खिलाया फीलिंग केक March 23, 2020 at 09:21PM

नई दिल्ली टीम इंडिया और आईपीएल में मुंबई इंडियंन्स के ऑलराउंडर क्रिकेटर आज अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। क्रणाल को अपना यह बर्थडे घर में ही मनाना होगा क्योंकि पूरा देश कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन है। लेकिन इस मौके पर उनके भाई जरूर उनके साथ हैं। जूनियर पंड्या ने अपने बर्थडे बॉय भाई को इस मौके पर फीलिंग वाला 0 कैलोरी केक भी खिलाया। हार्दिक पंड्या ने अपने टि्वटर अकाउंट पर क्रुणाल के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह उन्हें केक खिलाने की ऐक्टिंग कर रहे हैं और क्रुणाल भी अपने भाई के हाथ से यह ऐक्टिंग भरा केक खाने का मजा लूट रहे हैं। हार्दिक ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैपी बर्थडे भाई। आइसोलेशन में हम एक-दूसरे का ख्याल रख रहे हैं, तो आपके लिए यह है मेरा जीरो कैलोरी वाला केक। आपको बहुत सारा प्यार क्रुणाल पंड्या।'

साउथ अफ्रीका के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से डेल स्टेन बाहर March 23, 2020 at 09:35PM

जोहानिसबर्ग अनुभवी तेज गेंदबाज को क्रिकेट के वर्ष 2020-21 के सालाना करार में जगह नहीं मिली है, जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्यूरान हेंडरिक्स को 16 सदस्यीय सूची में शामिल किया गया है। 36 वर्ष के स्टेन ने फरवरी में चोटों से उबरकर वापसी की थी। उन्हें अक्टूबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलने की उम्मीद थी। साउथ अफ्रीकी बोर्ड ने हालांकि युवा खिलाड़ियों में भरोसा जताया और एनरिच नोर्जे, ड्वेन प्रिटोरियस तथा बल्लेबाज रासी वान डेर ड्यूसेन को करार दिए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी जाक फाउल ने एक बयान में कहा, 'हमने 16 पुरुष और 14 महिला खिलाड़ियों को अनुबंध दिए हैं। इसमें टेस्ट और सीमित ओवरों के खिलाड़ी शामिल हैं।' अनुबंधित पुरुष खिलाड़ी: तेम्बा बावुमा, क्विंटन डिकॉक, फाफ डु प्लेसी, डीन एल्गर, ब्यूरान हेंडरिक्स, रीजा हेंडरिक्स, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी गिडि, एनरिच नार्जे, एंडिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन।