Friday, March 13, 2020

पेसर्स के सामने पस्त हुआ न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत March 13, 2020 at 01:31AM

सिडनी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के स्टैंड खाली थे। बल्ले से गेंद के टकराने की आवाज साफ सुनाई दे रही थी। और इस थोड़े अलग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को चैपल-हेडली सीरीज के पहले वनडे इंटरनैशनल में 71 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 258 रन बनाए जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 187 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ने चार व और एडम जंपा ने तीन-तीन विकेट लिए। मिशेल मार्श और जोश हेजलवुड को दो-दो विकेट मिले। कोरोनावायरस का खतरा अब दुनिया के बड़े हिस्से को चपेट में ले चुका है और ऑस्ट्रेलिया भी इससे अछूता नहीं है। इसी वजह से यह घोषणा की गई कि सिडनी पर मैच के दौरान कोई दर्शक मौजूद नहीं रहेगा। सीरीज के बाकी दो मैच भी ऐसे ही खेले जाएंगे। तीन मैचों की सीरीज के दो मैच सिडनी और एक मुकाबला होबार्ट में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान हर जगह कोरोना का खौफ दिखाई दिया। टॉस से लेकर खिलाड़ियों का इंटरव्यू करने तक, सावधानी बरती गई। इसके लिए स्पाइडरकैम इस्तेमाल किए गए। इतना ही नहीं अतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गेंद उठाने के लिए खुद स्टैंड पर गए। अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने स्पिनर मिशेल सैंटनर (34 रन देकर दो) और ईश सोढ़ी (51 रन देकर तीन) की शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट पर 258 रन ही बनाने दिए। ऑरोन फिंच के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के फैसले के बाद आस्ट्रेलिया एक समय 300 से अधिक स्कोर बनाने की स्थिति में दिख रहा था। डेविड वॉर्नर (67) और फिंच (60) ने पहले विकेट के लिये 124 रन जोड़े लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड ने मार्नस लाबुशेन की 52 गेंदों पर 56 रन की पारी के बावजूद आस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। फिंच का भाग्य ने भी साथ दिया लेकिन वार्नर ने बेदाग अर्धशतकीय पारी खेली। लॉकी फर्गुसन (60 रन देकर दो) ने वार्नर को मिडऑन पर कैच कराकर यह साझेदारी तोड़ी। सैंटनर ने इसके बाद फिंच को विकेटकीपर टॉम लैथम के हाथों कैच कराया। सैंटनर ने स्टीव स्मिथ (14) को भी बोल्ड किया जबकि शुरू में महंगे साबित हुए लेग स्पिनर सोढ़ी ने इसके बाद अगले तीन विकेट लिए।

कोरोना वायरस की चिंताओं के बीच स्वदेश लौटेंगे इंग्लैंड के क्रिकेटर March 13, 2020 at 01:00AM

कराचीकोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए (पीएसएल) में भाग ले रहे इंग्लैंड के क्रिकेटर तुरंत स्वदेश रवाना होंगे। इंग्लैंड के कई शीर्ष खिलाड़ी जैसे मोईन अली, जेम्स विन्स, समित पटेल, लियाम डॉसन, एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, क्रिस जोर्डन, जेसन रॉय, टाइमल मिल्स और टॉम बैंटन में खेल रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी ने कहा, ‘हर खिलाड़ी के पास लौटने का अधिकार है, अगर वह ऐसा चाहता है। इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी को सूचित कर दिया है कि वे कोरोना वायरस को लेकर उत्पन्न हुए मौजूदा हालात के कारण स्वदेश लौटना चाहते हैं।’ पीसीबी ने गुरुवार को पीएसएल के बचे हुए मैचों को खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया। एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने पुष्टि की कि इंग्लैंड के खिलाड़ी तुंरत स्वदेश लौटना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम नहीं जानते कि ऐसा कब होगा क्योंकि पीसीबी इस मामले को देख रही है लेकिन हां, वे स्वदेश लौट रहे हैं।’

कोरोना वायरस से IPL 18 दिन आगे खिसका, अब 15 अप्रैल से March 12, 2020 at 11:19PM

नई दिल्ली कोरोना वायरस के चलते आईपीएल का मौजूदा शेड्यूल अब करीब दो सप्ताह आगे (18 दिन) खिसक गया है। बीसीसीआई की ओर से बताया गया कि नोवेल कोरोना वायरस कोविड- 19 से सावधानी बरतते हुए हमने इसे टालने का फैसला किया है। अब यह टूर्नमेंट 29 मार्च की बजाए 15 अप्रैल को शुरू होगा। इससे पहले यह कहा जा रहा था कि आईपीएल अपने पहले से तय शेड्यूल पर खाली स्टेडियम (बिना दर्शकों) में खेला जाएगा। लेकिन फ्रैंचाइियों ने बिना दर्शकों के मैच से इनकार कर दिया। इसके बाद बीसीसीआई अधिकारियों ने इस टूर्नमेंट को करीब दो सप्ताह के लिए आगे टाल देना ही बेहतर समझा। बोर्ड ने फ्रैंचाइजियों को दे दी जानकारी बोर्ड ने फ्रैंचाइजियों को यह जानकारी दे दी है और साथ ही कहा है कि वह टीम मालिकों से शनिवार को होने वाली आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में इस पर विस्तृत चर्चा करेंगे। तो अब एक दिन में होंगे 2 मैच! अब आईपीएल का नया शेड्यूल जारी होगा तो उसमें डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबलों की संख्या अधिक होगी। इससे पहले इस बार आईपीएल में डबल हेडर मुकाबलों की संख्या कम की गई थी। लेकिन इस चेंज के बाद शुरुआती दो सप्ताह में आईपीएल के जो मैच होने थे उनकी भरपाई के लिए अब 15 अप्रैल के बाद सप्ताह में दो या तीन दिन डबल हेडर मैच करके इनकी भरपाई की जाएगी। दिल्ली सरकार ने आईपीएल मैचों पर दिया था बड़ा बयान इससे पहले आज दिल्ली सरकार ने भी आज साफ किया था कि कोरोना वायरस के कारण दिल्ली में आईपीएल के मैच दर्शकों के साथ नहीं होंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने साफ किया है भीड़ वाले सभी खेल आयोजनों समेत दिल्ली भीड़ जुटाने वाले दूसरे आयोजन भी रद्द होंगे।

सौराष्ट्र ने जीता पहला रणजी ट्रोफी खिताब March 12, 2020 at 11:29PM

राजकोट सौराष्ट्र ने पहली पारी में पर बढ़त के आधार पर रणजी ट्रोफी का अपना पहला खिताब जीत लिया है। सौराष्ट्र ने पहली पारी में 425 रन बनाए थे जबकि बंगाल की टीम पहली पारी में 381 रन पर ही सिमट गई थी। अनुस्तुप मजूमदार (63) और अर्णब नंदी (नाबाद 40) ने गुरुवार को अंतिम सत्र में 91 रन जोड़कर टीम की उम्मीदें जगा दी थी। लेकिन सेमीफाइनल में गुजरात के खिलाफ अंतिम दिन सात विकेट लेकर सौराष्ट्र को फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कप्तान जयदेव उनादकट ने फिर से सही समय पर बेहतरीन गेंदबाजी की और अपनी टीम को इतिहास रचने के करीब पहुंचा दिया था। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने मजूमदार को पगबाधा आउट किया और फिर आकाशदीप को रन आउट किया। इन दोनों के तीन गेंद के अंदर आउट होने से मैच का पासा पलट गया। सुबह के सत्र में एक घंटे दस मिनट का खेल महत्वपूर्ण साबित हुआ। इस बीच 27 रन बने और बंगाल ने अपने बाकी बचे चारों विकेट गंवाये। उसकी टीम 381 रन पर आउट हो गयी और इस तरह से सौराष्ट्र ने पहली पारी में 44 रन की बढ़त हासिल की। सौराष्ट्र का यह पहला रणजी खिताब है। दूसरी पारी में मैच के पांचवें दिन सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 105 रन बना लिए थे और पहली पारी में बढ़त के आधार पर उसे जीत मिली।